दिग्गज एक्टर मिथुन चक्रवर्ती अस्पताल में भर्ती, सर्जरी के बाद मिलने पहुंचे CM शुभेंदु अधिकारी | ACTPnews

दिग्गज एक्टर मिथुन चक्रवर्ती अस्पताल में भर्ती, सर्जरी के बाद मिलने पहुंचे CM शुभेंदु अधिकारी


हिंदी और बंगाली सिनेमा के दिग्गज अभिनेता और भारतीय जनता पार्टी की केंद्रीय समिति के वरिष्ठ सदस्य मिथुन चक्रवर्ती को हाल ही में कोलकाता के एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। एक सर्जी के बाद उन्हें अस्पताल में देखरेख के लिए रखा गया है। इस बात की जानकारी पश्चिम बंगाल के वरिष्ठ भाजपा नेता और विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष शुभेंदु अधिकारी ने दी, जिन्होंने अस्पताल जाकर अभिनेता के स्वास्थ्य का जायजा लिया और उनके शीघ्र स्वस्थ होने की कामना की। शुभेंदु ने मुलाकात की झलकियां भी अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर साझा की हैं।

शुभेंदु अधिकारी ने अस्पताल पहुंचकर जाना हाल

शुभेंदु अधिकारी ने मिथुन चक्रवर्ती से अस्पताल में मुलाकात की और अपने आधिकारिक फेसबुक अकाउंट पर इस मुलाकात की तस्वीरें साझा कीं। तस्वीरों में दिग्गज अभिनेता अस्पताल के बिस्तर पर विश्राम करते हुए नजर आ रहे हैं। अधिकारी ने उनके स्वास्थ्य की स्थिति के बारे में जानकारी देते हुए सोशल मीडिया पर एक भावुक संदेश लिखा कि प्रख्यात अभिनेता और भाजपा के कर्मठ नेता मिथुन चक्रवर्ती शारीरिक अस्वस्थता के कारण कोलकाता के अस्पताल में भर्ती हैं। उन्होंने अस्पताल जाकर उनसे बातचीत की और उनके स्वास्थ्य की ताजा जानकारी ली। उन्होंने ईश्वर से प्रार्थना की कि मिथुन दा जल्द से जल्द पूरी तरह स्वस्थ होकर काम पर लौटें।

गोपनीय रखी गई थी सर्जरी की जानकारी

मुलाकात के बाद पत्रकारों से बात करते हुए शुभेंदु अधिकारी ने खुलासा किया कि मिथुन चक्रवर्ती का गुरुवार रात एक छोटा सा ऑपरेशन हुआ था। उन्होंने यह भी बताया कि अभिनेता इस प्रक्रिया को पूरी तरह से व्यक्तिगत और प्रचार-प्रसार से दूर रखना चाहते थे। इसी वजह से उन्होंने केवल कुछ सीमित पार्टी नेताओं को ही इसकी पूर्व सूचना दी थी। अधिकारी के अनुसार, मिथुन चक्रवर्ती ने केवल राज्य अध्यक्ष, समिक भट्टाचार्य और उन्हें ही इस बारे में सूचित किया था। वह अपनी बीमारी का किसी भी प्रकार से प्रचार नहीं चाहते थे। डॉक्टरों से चर्चा के बाद अधिकारी ने पुष्टि की कि सर्जरी सफल रही है और उनकी स्थिति में तेजी से सुधार हो रहा है, जिसके बाद उन्हें जल्द ही अस्पताल से छुट्टी दे दी जाएगी।

सिनेमा और बंगाल राजनीति में अहम योगदान

अधिकारी ने मिथुन चक्रवर्ती के स्वास्थ्य का हाल साझा करते हुए उनके बहुआयामी व्यक्तित्व की भी सराहना की। उन्होंने कहा कि मिथुन चक्रवर्ती का परिचय सिर्फ उनकी राजनीतिक पहचान तक सीमित नहीं है, बल्कि वह भारतीय कला और संस्कृति के एक बहुत बड़े स्तंभ हैं। पश्चिम बंगाल में राष्ट्रवादी विचारों के विस्तार और राजनीतिक बदलाव की दिशा में उनके योगदान को हमेशा याद रखा जाएगा। डॉक्टरों ने भी स्पष्ट किया है कि अभिनेता की स्थिति स्थिर है और चिंता की कोई बात नहीं है।

आगामी फिल्में और वर्कफ्रंट

काम के मोर्चे पर बात करें तो मिथुन चक्रवर्ती 70 के दशक के उत्तरार्ध से ही लगातार अभिनय की दुनिया में सक्रिय हैं और आज भी कई बड़ी परियोजनाओं का हिस्सा हैं। वर्ष 2025 में वे ‘श्रीमान वर्सेस श्रीमती’, ‘द बंगाल फाइल्स’ और ‘प्रजापति 2’ जैसी फिल्मों में अपने अभिनय का जादू बिखेरते नजर आए थे। आने वाले समय में वे आमिर खान के बैनर तले बन रही और सनी देओल अभिनीत बहुचर्चित फिल्म ‘बटवारा 1947’ में एक विशेष भूमिका में दिखाई देंगे। इसके अलावा वह रजनीकांत की ब्लॉकबस्टर फिल्म के सीक्वल ‘जेलर 2’ में एक विस्तृत कैमियो रोल करते नजर आएंगे। बंगाली सिनेमा के दर्शकों के लिए भी उनकी फिल्म ‘फिरबो आबार’ पाइपलाइन में है, जिसका प्रशंसक बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। हाल ही में उनकी बेटी और उनके होने वाले विदेशी दामाद सगाई को लेकर सुर्खियों में आई थीं।

ये भी पढ़ें: कौन थे प्रेम अदीब? 9 बार पर्दे पर दिखाई राम की मर्यादा, महात्मा गांधी थे फैन, रणबीर कपूर और अरुण गोविल से भी तगड़ी थी फॉलोइंग

Latest Bollywood News

function loadFacebookScript(){
!function (f, b, e, v, n, t, s) {
if (f.fbq)
return;
n = f.fbq = function () {
n.callMethod ? n.callMethod.apply(n, arguments) : n.queue.push(arguments);
};
if (!f._fbq)
f._fbq = n;
n.push = n;
n.loaded = !0;
n.version = ‘2.0’;
n.queue = [];
t = b.createElement(e);
t.async = !0;
t.src = v;
s = b.getElementsByTagName(e)[0];
s.parentNode.insertBefore(t, s);
}(window, document, ‘script’, ‘//connect.facebook.net/en_US/fbevents.js’);
fbq(‘init’, ‘1684841475119151’);
fbq(‘track’, “PageView”);
}

window.addEventListener(‘load’, (event) => {
setTimeout(function(){
loadFacebookScript();
}, 7000);
});



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Search the Archives

Access over the years of investigative journalism and breaking reports