धनश्री वर्मा गणपति विसर्जन में हुईं भावुक, बप्पा को विदा करते हुए छलके आंसू | ACTPnews

धनश्री वर्मा गणपति विसर्जन में हुईं भावुक, बप्पा को विदा करते हुए छलके आंसू


धनश्री वर्मा का एक इमोशनल वीडियो सामने आया है, जो गणपति विसर्जन 2026 का है। उन्होंने भगवान गणेश को भावुक विदाई दी और नम आंखों से उनसे प्रार्थना करते देखीं। कोरियोग्राफर और सोशल मीडिया इंफ्लूएंसर ने विसर्जन समारोह की झलकियां अपने फॉलोअर्स के साथ शेयर कीं, जिसमें इस मौके की खुशी और भक्ति साफ झलक रही थी। हालांकि, विदाई के समय वह भावनाओं में बह गईं, जब बप्पा की मूर्ति को विसर्जन के लिए ले जाया जा रहा था तो धनश्री की आंखों में आंसू आ गए और रोते हुए बप्पा को विदाई दी।

गणपति विसर्जन में धनश्री वर्मा के छलके आंसू

गणपति विसर्जन गणेश चतुर्थी के जश्न के समापन का दिन होता है और यह हर भक्त के लिए एक भावुक कर देने वाला पल होता है। ऐसा ही कुछ गणपति विसर्जन के दौरान धनश्री वर्मा के साथ भी हुआ। वह भगवान गणेश को विदाई देते समय रोते हुए, उनसे आशीर्वाद मांगती हैं और अगले साल उनके वापस आने की उम्मीद करती हैं। धनश्री के इमोशनल रिएक्शन से साफ है कि उनका बप्पा से गहरा जुड़ाव है।

धनश्री वर्मा ने गणेशोत्सव की दिखाई झलक

अपने सोशल मीडिया पोस्ट के जरिए धनश्री ने फैंस को अपने गणेशोत्सव और गणपति विसर्जन की झलक दिखाई। उनकी भावुक विदाई ने कई फॉलोअर्स के दिलों को छू लिया, जिन्होंने उन पर प्यार और आशीर्वाद बरसाया। जश्न भले ही खत्म हो गया हो, लेकिन धनश्री की दिल से दी गई विदाई ने गणपति विसर्जन से जुड़ी भक्ति और भावनाओं को दिखाया है।

5 साल में टूटी धनश्री-युजवेंद्र की शादी

धनश्री वर्मा लंबे समय से अपनी पर्सनल लाइफ को लेकर चर्चा में हैं। भारतीय क्रिकेटर युजवेंद्र चहल और कोरियोग्राफर धनश्री वर्मा ने दिसंबर 2020 में शादी करने के बाद 20 मार्च 2025 को आपसी सहमति से आधिकारिक तौर पर तलाक ले लिया। धनश्री सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव हैं। वह हाल ही में अमेजन एमएक्स प्लेयर के ‘राइज एंड फॉल’ में नजर आई थीं, जिसे अश्नीर ग्रोवर द्वारा होस्ट किया गया था। अब ‘राइज एंड फॉल’ वीरेंद्र सहवाग होस्ट करेंगे।

ये भी पढ़ें – लालबागचा राजा के दरबार पहुंचे रणवीर सिंह, बप्पा का लिया आशीर्वाद, एक्टर को देख टूट पड़े फैंस

 

Latest Bollywood News

function loadFacebookScript(){
!function (f, b, e, v, n, t, s) {
if (f.fbq)
return;
n = f.fbq = function () {
n.callMethod ? n.callMethod.apply(n, arguments) : n.queue.push(arguments);
};
if (!f._fbq)
f._fbq = n;
n.push = n;
n.loaded = !0;
n.version = ‘2.0’;
n.queue = [];
t = b.createElement(e);
t.async = !0;
t.src = v;
s = b.getElementsByTagName(e)[0];
s.parentNode.insertBefore(t, s);
}(window, document, ‘script’, ‘//connect.facebook.net/en_US/fbevents.js’);
fbq(‘init’, ‘1684841475119151’);
fbq(‘track’, “PageView”);
}

window.addEventListener(‘load’, (event) => {
setTimeout(function(){
loadFacebookScript();
}, 7000);
});



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Latest News

View All

Search the Archives

Access over the years of investigative journalism and breaking reports

You May Have Missed