बॉलीवुड के मशहूर अभिनेता अजय देवगन अपनी धार्मिक आस्था और भगवान शिव के प्रति अटूट भक्ति के लिए जाने जाते हैं। सावन के अत्यंत शुभ और पवित्र महीने के दौरान अभिनेता अपने बेटे युग देवगन और दोनों भांजे अमन देवगन और दानिश गांधी के साथ महाराष्ट्र के नासिक जिले में स्थित प्रसिद्ध श्री त्र्यंबकेश्वर शिव मंदिर दर्शन करने पहुंचे। अजय के बेटे ने सभी का ध्यान खींचा जो अपने पापा की तरह ही लंबे-चौड़े हो घए हैं। 18 अगस्त को हुई इस धार्मिक यात्रा की कई तस्वीरें और वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहे हैं, जिसमें पिता-पुत्र की यह जोड़ी भोलेनाथ की भक्ति में लीन नजर आ रही है।
कड़ी सुरक्षा के बीच किए दर्शन, बेटे का हाथ थामे दिखे अभिनेता
मंदिर में श्रद्धालुओं की भारी भीड़ को देखते हुए प्रशासन और सुरक्षा बलों द्वारा पुख्ता इंतजाम किए गए थे। अजय देवगन कड़े सुरक्षा घेरे के बीच मंदिर परिसर में दाखिल हुए और भगवान शिव की विशेष पूजा-अर्चना की। गर्भगृह में दर्शन और पूजन संपन्न करने के बाद अभिनेता अपने बेटे युग का हाथ थामकर बाहर निकलते हुए दिखाई दिए। इस दौरान उन्होंने मंदिर के पुजारियों और स्थानीय लोगों से आत्मीय बातचीत भी की। इसके बाद वे मंदिर ट्रस्ट के कार्यालय पहुंचे, जहां उनका स्वागत किया गया।
यहां देखें वीडियो
फैंस का उमड़ा हुजूम, सुरक्षाकर्मियों ने बनाया रास्ता
जैसे ही स्थानीय लोगों और प्रशंसकों को अभिनेता के आगमन की जानकारी मिली, मंदिर परिसर के बाहर उन्हें देखने के लिए भारी भीड़ जमा हो गई। सोशल मीडिया पर सामने आए वीडियो क्लिप्स में देखा जा सकता है कि प्रशंसकों के उत्साह के बीच अजय देवगन को बाहर निकालने के लिए उनके निजी सुरक्षाकर्मियों और पुलिस बल को काफी मशक्कत करनी पड़ी। हालांकि, अभिनेता ने हाथ जोड़कर अपने चाहने वालों के अभिवादन का मुस्कुराकर स्वीकार किया और फिर गाड़ी की ओर बढ़ गए।
यहां देखें वीडियो
महादेव के प्रति गहरी आस्था, काशी विश्वनाथ भी टेक चुके हैं माथा
यह पहला मौका नहीं है जब अजय देवगन किसी प्रमुख धार्मिक स्थल पर प्रार्थना करने पहुंचे हों। वे भगवान शिव के परम भक्त माने जाते हैं और अपनी फिल्मों की रिलीज या किसी नए प्रोजेक्ट की शुरुआत से पहले अक्सर मंदिरों का दौरा करते हैं। इससे पहले अपनी सुपरहिट फिल्म ‘दृश्यम 2’ की शानदार सफलता के बाद भी वे उत्तर प्रदेश के वाराणसी स्थित प्रसिद्ध काशी विश्वनाथ मंदिर पहुंचे थे, जहां उन्होंने महादेव का जलाभिषेक कर आशीर्वाद प्राप्त किया था।
‘क्राइम पेट्रोल 2026’ को करेंगे होस्ट
फिल्मों में व्यस्तता के बीच अजय देवगन जल्द ही छोटे पर्दे पर एक नए और दमदार अवतार में नजर आने वाले हैं। हाल ही में जारी हुए एक आधिकारिक प्रोमो के जरिए यह घोषणा की गई है कि वे चर्चित शो ‘क्राइम पेट्रोल 2026 – क्राइम का करंट सीजन’ के शुरुआती 10 एपिसोड्स को होस्ट करेंगे। जारी किए गए प्रोमो में अभिनेता समाज में अपनों के रूप में छिपे अपराधियों के प्रति लोगों को सतर्क करते दिखे। उनका कहना है कि आज के दौर में खतरे सिर्फ अनजान लोगों से नहीं, बल्कि जान-पहचान वालों से भी हो सकते हैं, इसलिए सतर्कता ही सबसे बड़ा बचाव है।
आगामी प्रोजेक्ट्स और बड़े पर्दे पर वापसी
अगर बात करें उनकी आने वाली फिल्मों की तो अजय देवगन आने वाले समय में एक से बढ़कर एक बड़े प्रोजेक्ट्स में नजर आने वाले हैं। वे बहुत जल्द एक्शन से भरपूर फिल्म ‘रेंजर’ में मुख्य भूमिका निभाते दिखेंगे। इसके अलावा कॉमेडी फिल्मों के शौकीनों के लिए भी बड़ी खबर यह है कि वे निर्देशक रोहित शेट्टी की ब्लॉकबस्टर फ्रेंचाइजी ‘गोलमाल 5’ के जरिए एक बार फिर दर्शकों को हंसाने के लिए बड़े पर्दे पर वापसी करने जा रहे हैं।
ये भी पढ़ें: Exclusive: ‘तुम्बाड 2’ के मेकर्स को मिली 8 साल पुरानी रहस्यमयी आटे की गुड़िया, पहली फिल्म के दौरान हुआ था इस्तेमाल
Latest Bollywood News
function loadFacebookScript(){
!function (f, b, e, v, n, t, s) {
if (f.fbq)
return;
n = f.fbq = function () {
n.callMethod ? n.callMethod.apply(n, arguments) : n.queue.push(arguments);
};
if (!f._fbq)
f._fbq = n;
n.push = n;
n.loaded = !0;
n.version = ‘2.0’;
n.queue = [];
t = b.createElement(e);
t.async = !0;
t.src = v;
s = b.getElementsByTagName(e)[0];
s.parentNode.insertBefore(t, s);
}(window, document, ‘script’, ‘//connect.facebook.net/en_US/fbevents.js’);
fbq(‘init’, ‘1684841475119151’);
fbq(‘track’, “PageView”);
}
window.addEventListener(‘load’, (event) => {
setTimeout(function(){
loadFacebookScript();
}, 7000);
});













