पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान ने बेअंत सिंह हत्याकांड में तिहाड़ जेल में उम्रकैद की सजा काट रहे जगतार सिंह हवारा को मानवीय आधार पर 10 दिनों की पैरोल देने के लिए राज्यपाल गुलाब चंद कटारिया को पत्र लिखा है। मुख्यमंत्री ने पत्र में हवारा की वयोवृद्ध माता की बिगड़ती सेहत का हवाला देते हुए जल्द से जल्द पैरोल मंजूर करने की जोरदार सिफारिश की है। हाईकोर्ट के हालिया आदेशों और परिजनों की गुहार के बाद मुख्यमंत्री भगवंत मान के इस कदम को राजनीतिक और सामाजिक लिहाज से काफी अहम माना जा रहा है। मुख्यमंत्री ने अपने आधिकारिक ‘डी.ओ. पत्र’ में स्पष्ट किया है कि हवारा की माता जी काफी बुजुर्ग हैं और कई गंभीर शारीरिक बीमारियों से जूझ रही हैं, जिसके चलते उनकी स्वास्थ्य स्थिति चिंताजनक बनी हुई है। हाईकोर्ट के निर्देश और मानवीय हमदर्दी का दिया हवाला मुख्यमंत्री भगवंत मान ने राज्यपाल को प्रेषित पत्र में बताया कि जगतार सिंह हवारा ने पंजाब एवं हरियाणा हाईकोर्ट, चंडीगढ़ में पैरोल रिहाई से जुड़ी याचिका दायर की थी। अदालत ने भी सरकार और प्रशासन को उसकी पैरोल अर्जी पर सहानुभूतिपूर्वक विचार करने के निर्देश जारी किए हैं। मुख्यमंत्री ने पत्र के अंत में राज्यपाल से अपील करते हुए लिखा कि मानवीय संवेदनाओं और पारिवारिक स्थिति को ध्यान में रखते हुए जगतार सिंह हवारा को तुरंत 10 दिनों की पैरोल प्रदान करने के आदेश जारी किए जाएं।
Source link
बेअंत सिंह के हत्यारे के लिए मान ने मांगी पैरोल:CM ने राज्यपाल कटारिया को लिखा पत्र; कहा-बुजुर्ग माता की तबीयत बेहद गंभीर' | ACTPnews

Previous Post
Next Post
Leave a Reply
Latest News
Search the Archives
Access over the years of investigative journalism and breaking reports












