‘भाबीजी घर पर हैं’ टीवी शो में अंगूरी भाभी का किरदार निभाने वाली अभिनेत्री शुभांगी अत्रे ने अपनी जिंदगी के डरावने वाकयों का खुलासा किया है। डिजिटल प्लेटफॉर्म हॉटरफ्लाई को दिए इंटरव्यू में शुभांगी ने बताया कि करियर के शुरुआती दिनों में टीवी शो ‘कस्तूरी’ के सेट पर उनकी रैगिंग हुई थी और प्रोडक्शन टीम के लोग उनसे गलत बर्ताव करते थे। इसके अलावा इंदौर में स्कूल की पढ़ाई के दौरान एक स्टॉकर उनका पीछा करता था और पूरे मोहल्ले की दीवारों पर अपना और शुभांगी का नाम लिख देता था। 2-3 दिन वैनिटी वैन में बीतते थे, खाना खाते वक्त चिल्लाते थे लोग
शुभांगी अत्रे ने इंटरव्यू में बताया कि उनके करियर की शुरुआत एकता कपूर के शो ‘कस्तूरी’ से हुई थी। इसे वे अपने करियर का टर्निंग प्वाइंट मानती हैं। इस शो की शूटिंग के दौरान उनका शेड्यूल काफी बिजी रहता था। कई बार उन्हें दो से तीन दिन लगातार अपनी वैनिटी वैन में ही रुकना पड़ता था। शुभांगी ने बताया कि उस दौर में सेट पर कुछ प्रोडक्शन वाले बहुत रूड बर्ताव करते थे। जब वे खाना खा रही होती थीं, तो जोर-जोर से चिल्लाकर कहते थे कि शॉट तैयार है और वे कैसे खाना खा सकती हैं। शुरुआत में चुप रहीं, फिर प्रोडक्शन टीम को दिया जवाब
सेट के माहौल पर बात करते हुए शुभांगी ने कहा कि उस समय महिलाओं के साथ ऐसा बर्ताव आम बात थी। वे एक साधारण बैकग्राउंड से आई थीं, इसलिए शुरुआत में उन्होंने यह सब चुपचाप सहा। हालांकि, बाद में उन्होंने चुप रहने के बजाय गलत बात का जवाब देना शुरू कर दिया। शुभांगी के मुताबिक, अपनी इज्जत बनाए रखने के लिए बिना गाली-गलौज किए भी कड़ा रुख अपनाया जा सकता है। उन्होंने कहा कि आज के समय में स्थिति काफी बदल चुकी है और महिलाएं अपने हक के लिए तुरंत आवाज उठाती हैं। इंदौर में 10वीं क्लास के दौरान स्टॉकर ने परेशान किया
शुभांगी ने अपनी जिंदगी के दूसरे सबसे डरावने वाकये का जिक्र किया, जो इंदौर में उनके स्कूल के दिनों का है। जब वे 10वीं-11वीं क्लास में पढ़ती थीं, तब एक बाइक सवार शख्स उनका पीछा करता था। वह शख्स घर के सामने वाली दीवार, कॉलोनी की सड़कों, बिल्डिंगों और कॉलेज की दीवारों पर शुभांगी और अपना नाम लिख देता था। जब भी घर का दरवाजा खुलता, सामने दीवारों पर वही नाम लिखा दिखता था। इस वाकये से उनका पूरा परिवार डर गया था। स्टॉकर की हरकतों से परेशान होकर शुभांगी की बहन ने उस शख्स से बात की थी। बहन ने उससे कहा था कि दीवारों पर नाम लिखने से कुछ हासिल नहीं होने वाला। अगर कुछ बात करनी है तो पहले लाइफ में कुछ बनकर और हासिल करके आओ। शुभांगी अत्रे का एक्टिंग करियर शुभांगी अत्रे ने अपने अभिनय करियर की शुरुआत एकता कपूर के लोकप्रिय धारावाहिक ‘कसौटी जिंदगी की’ से की थी, लेकिन उन्हें असली पहचान साल 2007 में आए टीवी शो ‘कस्तूरी’ में लीड रोल निभाकर मिली। इसके बाद उन्होंने ‘दो हंसों का जोड़ा’, ‘चिड़िया घर’ और ‘हमारी अधूरी कहानी’ जैसे कई चर्चित टीवी शोज में अपनी अलग-अलग भूमिकाओं से दर्शकों के दिलों में जगह बनाई। हालांकि, उनके करियर का सबसे बड़ा टर्निंग पॉइंट सुपरहिट कॉमेडी शो ‘भाबीजी घर पर हैं’ साबित हुआ। इसमें ‘अंगूरी भाभी’ का किरदार निभाकर और उनका डायलॉग “सही पकड़े हैं” बोलकर शुभांगी देश के हर घर में मशहूर हो गईं।
Source link
'भाबीजी घर पर हैं' एक्ट्रेस का पीछा करता था शख्स:शुभांगी अत्रे बोलीं- स्टॉकर बाइक से पीछा करता; दीवारों-सड़कों पर लिख दिया था नाम | ACTPnews

Previous Post
Next Post
Leave a Reply
Latest News
Search the Archives
Access over the years of investigative journalism and breaking reports












