विद्युत जामवाल अपने खतरनाक स्टंट्स और फिटनेस के लिए पहचाने जाते हैं। अब उन्होंने ऐसा कारनामा किया है, जिसे देखकर ‘स्ट्रीट फाइटर’ के इवेंट में मौजूद लोग हैरान रह गए। एक्टर करीब 15 मिनट तक सांस रोककर एकटक बैठे रहे। उनकी आंखें खुली थीं और उन्होंने पलक तक नहीं झपकाई। कुछ देर बाद उनके पैरों में कंपन दिखाई दिया और आंखों से आंसू आने लगे। इसी इवेंट में विद्युत ने अपनी हॉलीवुड फिल्म, धलसिम के किरदार, शूटिंग के अनुभव और बॉलीवुड से तुलना पर भी खुलकर बात की। 15 मिनट तक रोकी सांस, आंखों से आने लगे आंसू ‘स्ट्रीट फाइटर’ के इवेंट में विद्युत जामवाल करीब 15 मिनट तक बिना सांस लिए और बिना पलक झपकाए बैठे रहे। शुरुआत में लोगों को लगा कि वह मेडिटेशन कर रहे हैं, लेकिन काफी देर तक इसी स्थिति में रहने पर सभी का ध्यान उनकी तरफ चला गया। करीब 15 मिनट बाद उनके पैरों में हल्का कंपन नजर आया और आंखों से पानी आने लगा। तब लोगों को समझ आया कि वह इतने लंबे समय से सांस रोककर बैठे थे। विद्युत की योग और मार्शल आर्ट्स की ट्रेनिंग लंबे समय से फिटनेस का हिस्सा रही है और इसका असर उनके एक्शन स्टंट्स में भी नजर आता है। बचपन में वीडियो गेम नहीं, खेलों पर था ध्यान इवेंट में विद्युत ने अपने हॉलीवुड डेब्यू और धलसिम के किरदार के बारे में भी बात की। उन्होंने बताया कि बचपन में उनका ध्यान वीडियो गेम खेलने के बजाय खेलों पर रहा। उनका मानना है कि यही वजह रही कि उन्हें आगे चलकर ‘स्ट्रीट फाइटर’ जैसी फिल्म में काम करने का मौका मिला। उन्होंने कहा कि उन्होंने पूरी जिंदगी इस तरह के किरदार के लिए मेहनत की है। फिल्म में काम करने के अनुभव को उन्होंने खास बताया। विद्युत के मुताबिक, उन्हें 50 सेंट, WWE रेसलर्स और दुनिया के कई दिग्गज कलाकारों के साथ काम करने का मौका मिला। बोले- मैंने इस रोल के लिए पूरी जिंदगी मेहनत की विद्युत ने बताया कि फिल्म के डायरेक्टर ने उनके पुराने काम को करीब से देखा था। उन्होंने पिछली फिल्में देखने के बाद ही उन्हें धलसिम के रोल के लिए चुना। किरदार की तैयारी में उनके लिए सबसे बड़ा सवाल सिर मुंडवाने का था, लेकिन मेकर्स ने शानदार प्रोस्थेटिक्स तैयार किए, इसलिए इसकी जरूरत नहीं पड़ी। हॉलीवुड में समय की पाबंदी पर बोले विद्युत विद्युत ने हॉलीवुड और बॉलीवुड के काम करने के तरीके में अंतर पर भी बात की। उन्होंने कहा कि हॉलीवुड में समय की पाबंदी है। वहां बड़ा से बड़ा स्टार भी तय समय पर सेट पर पहुंचता है। उन्होंने बताया कि सेट पर करीब 300 लोग काम करते हैं और सभी तय अनुशासन का पालन करते हैं। विद्युत ने मजाकिया अंदाज में कहा कि अगर कोई एक मिनट भी लेट हो जाए तो प्रोडक्शन की तरफ से फोन आ जाता है कि कहीं वह अस्पताल में तो नहीं है। बॉलीवुड एक्टर से फाइट के सवाल पर बोले- ‘शट अप!’ इवेंट में एक रिपोर्टर ने विद्युत से बॉलीवुड के किसी अभिनेता के साथ काम करने या फाइट करने को लेकर सवाल पूछा। सवाल पूरा होने से पहले ही विद्युत ने उन्हें रोक दिया। उन्होंने कहा कि तुलना वाले सवाल कब बंद होंगे। विद्युत ने रिपोर्टर से कहा कि उनकी हॉलीवुड में मिली सफलता को लेकर सवाल पूछा जाए। उन्होंने मजाकिया अंदाज में कहा- ‘शट अप! दोस्त वाला सवाल पूछ।’ इसके बाद रिपोर्टर ने पूछा कि वह बॉलीवुड के किस अभिनेता के साथ फाइट करना चाहेंगे, तो विद्युत ने कहा कि जिसे रिपोर्टर उनके साथ लड़वाना चाहते हैं, उसका नाम उन्हें मैसेज कर दें। उन्होंने कहा कि वह किसी से भी फाइट करने के लिए तैयार हैं। 16 अक्टूबर को रिलीज होगी ‘स्ट्रीट फाइटर’ विद्युत जामवाल ‘स्ट्रीट फाइटर’ में मशहूर वीडियो गेम किरदार धलसिम की भूमिका निभा रहे हैं। फिल्म में नोआ सेंटिनियो, एंड्रयू कोजी, कैलिना लियांग, रोमन रेंस यानी जो अनोआई, डेविड डेस्टमालचियन, कोडी रोड्स, एरिक आंद्रे, एंड्रयू शुल्ज, 50 सेंट और जेसन मोमोआ जैसे कलाकार भी नजर आएंगे। फिल्म भारत में 16 अक्टूबर 2026 को अंग्रेजी के साथ हिंदी, तमिल और तेलुगु में रिलीज होगी।
Source link
विद्युत जामवाल ने 15 मिनट रोकी सांस:20 मिनट नहीं झपकाईं पलकें; ‘स्ट्रीट फाइटर’ इवेंट में बोले- तुलना छोड़ो, दोस्त वाला सवाल पूछो | ACTPnews

Previous Post
Next Post
Leave a Reply
Latest News
Search the Archives
Access over the years of investigative journalism and breaking reports
You May Have Missed
-

विद्युत जामवाल ने 15 मिनट रोकी सांस:20 मिनट नहीं झपकाईं पलकें; ‘स्ट्रीट फाइटर’ इवेंट में बोले- तुलना छोड़ो, दोस्त वाला सवाल पूछो | ACTPnews
-

ओमानी को-पायलट ने विमान के इंजन बंद किए थे? तेल अवीव में क्रैश करने की थी साजिश; फ्लाईदुबई कांड में बड़ा खुलासा | ACTPnews
-
-

हनुमान अंश फिल्म की टीम कैंची धाम पहुंची:भिनेता शोभिनव सत्या ने बाबा नीब करौरी महाराज के दर्शन किए, सीएम ने फिल्म टैक्स फ्री की | ACTPnews
-









