मलेशिया में पंजाबी युवती को पाकिस्तानी युवक के साथ पकड़ा:युवकों ने घेरा तो बहस हुई, थप्पड़ मारे तो रोने लगी; VIDEO सामने आया | ACTPnews

मलेशिया में पंजाबी युवती को पाकिस्तानी युवक के साथ पकड़ा:युवकों ने घेरा तो बहस हुई, थप्पड़ मारे तो रोने लगी; VIDEO सामने आया

मलेशिया के एक हाईवे पर पंजाबी युवती के साथ बीच सड़क मारपीट का VIDEO सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। इसमें कुछ पंजाबी युवक युवती को घेरकर उससे बहस करते हैं, थप्पड़ मारते हैं और उसके साथ मौजूद पाकिस्तानी युवक से भी धक्का-मुक्की करते दिखाई देते हैं। वीडियो शेयर करने वाले युवकों का दावा है कि युवती पंजाब के मोगा की रहने वाली है और मलेशिया में पाकिस्तानी युवक के साथ रह रही है। वे उसे भारत डिपोर्ट करने की मांग करते भी दिखाई देते हैं। हालांकि, दैनिक भास्कर वायरल VIDEO में किए गए दावों की पुष्टि नहीं करता। फिलहाल इस मामले में मलेशिया पुलिस की ओर से भी कोई आधिकारिक प्रतिक्रिया सामने नहीं आई है। सबसे पहले जानिए, VIDEO में क्या दिख रहा?:- VIDEO में किए गए ये दावे भी विदेश में भारतीय नागरिक के साथ विवाद हो तो क्या होता है?
अगर किसी भारतीय नागरिक के साथ विदेश में मारपीट या विवाद होता है, तो वह स्थानीय पुलिस में शिकायत दर्ज करा सकता है। जरूरत पड़ने पर संबंधित देश में स्थित भारतीय उच्चायोग/दूतावास भी कांसुलर सहायता उपलब्ध कराता है। हालांकि, इस मामले में अब तक ऐसी किसी आधिकारिक शिकायत या भारतीय दूतावास के हस्तक्षेप की पुष्टि सामने नहीं आई है।
——————— यह भी पढ़ें- कनाडा में 500 पंजाबी स्टूडेंट्स पर डिपोर्टेशन का खतरा:आंधी-बारिश में सड़कों पर डटे; लड़कियां डिप्रेशन में, बोलीं- पढ़ाई में ₹20 लाख खर्च
कनाडा में पोस्ट-ग्रेजुएशन वर्क परमिट (PGWP) के आवेदन खारिज होने के बाद करीब 500 पंजाबी छात्रों पर डिपोर्टेशन का खतरा मंडरा रहा है। इसके विरोध में करीब 1,000 भारतीय छात्र पिछले तीन हफ्तों से प्रदर्शन कर रहे हैं। बारिश, तेज धूप और खराब मौसम के बावजूद छात्र अल्बर्टा के कैलगरी में सड़कों पर डटे हुए हैं। पूरी खबर पढ़ें…



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Search the Archives

Access over the years of investigative journalism and breaking reports