महबूबा उल्टा तिरंगा पकड़कर धरने पर बैठीं:धारा 370 की बहाली की मांग की, श्रीनगर में कहा- 5 अगस्त नहीं भूल सकते | ACTPnews

महबूबा उल्टा तिरंगा पकड़कर धरने पर बैठीं:धारा 370 की बहाली की मांग की, श्रीनगर में कहा- 5 अगस्त नहीं भूल सकते

पीडीपी अध्यक्ष महबूबा मुफ्ती ने जम्मू-कश्मीर में धारा 370 और 35A हटाए जाने की सातवीं वर्षगांठ से एक दिन पहले श्रीनगर में सोमवार रात विरोध प्रदर्शन किया। इस दौरान वे उल्टा तिरंगा पकड़े हुए नजर आईं। प्रदर्शन के दौरान कहा- हम इस रात को कभी नहीं भूल सकते। हमारी पार्टी अनुच्छेद 370 को बहाल करने की मांग करती रहेगी। मुफ्ती ने पार्टी नेताओं को 5 अगस्त को पूरे जम्मू-कश्मीर में जिला-स्तर पर शांतिपूर्ण विरोध प्रदर्शन करने का निर्देश दिया है। यह फैसला श्रीनगर में मंगलवार को पार्टी मुख्यालय में हुई एक हाई-लेवल मीटिंग के बाद लिया गया। इस मीटिंग में कश्मीर भर के सभी जिला अध्यक्षों के साथ-साथ पार्टी के मुख्य, महिला और युवा विंग के नेता भी शामिल हुए थे। 370 और 35A हटाए सात साल पूरे हो रहे हैं प्रदर्शन के दौरान मुफ्ती ने कहा कि 5 अगस्त की घटनाएं आज भी बेहद महत्वपूर्ण हैं और उनकी पार्टी उन संवैधानिक प्रावधानों की बहाली के लिए लगातार प्रयास करती रहेगी, जिन्हें उस दिन समाप्त किया गया था। 5 अगस्त 2026 को केंद्र सरकार द्वारा अनुच्छेद 370 और अनुच्छेद 35A हटाए जाने के सात साल पूरे हो रहे हैं। 5 अगस्त 2019 को केंद्र ने जम्मू-कश्मीर का विशेष दर्जा समाप्त करते हुए तत्कालीन राज्य का पुनर्गठन किया था। इसके तहत जम्मू-कश्मीर और लद्दाख को दो अलग-अलग केंद्र शासित प्रदेशों में विभाजित किया गया था।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *