मृणाल ठाकुर की 4 साल से अटकी थ्रिलर फिल्म अब होगी रिलीज, जानिए कब और कहां देख सकते हैं ‘पूजा मेरी जान’ | ACTPnews

मृणाल ठाकुर की 4 साल से अटकी थ्रिलर फिल्म अब होगी रिलीज, जानिए कब और कहां देख सकते हैं 'पूजा मेरी जान'


मृणाल ठाकुर और हुमा कुरैशी अब अपनी अपकमिंग फिल्म ‘पूजा मेरी जान’ को लेकर एक बार फिर सुर्खियों में हैं। ये फिल्म करीब 4 साल से रिलीज के इंतजार में है, लेकिन अब तक ये फिल्म रिलीज नहीं हो सकी थी। फिल्म का काम 2022 में ही पूरा हो गया था, पोस्ट प्रोडक्शन काम भी पूरा हो गया था, लेकिन कुछ वजहों से ये सिनेमाघरों तक नहीं पहुंच पाई। लेकिन, अब 4 साल के इंतजार के बाद ये फिल्म आखिरकार ओटीटी पर रिलीज होने को तैयार है। नवजोत गुलाटी के निर्देशन में बनी इस फिल्म का टीजर जारी करते हुए मेकर्स ने इसकी रिलीज का ऐलान किया है। तो चलिए जानते हैं कि ये फिल्म कब और किस ओटीटी प्लेटफॉर्म पर रिलीज होगी।

कब और किस ओटीटी प्लेटफॉर्म पर रिलीज होगी ‘पूजा मेरी जान’?

हुमा कुरैशी और मृणाल ठाकुर स्टारर ‘पूजा मेरी जान’ ओटीटी प्लेटफॉर्म जी5 पर रिलीज होगी। ओटीटी प्लेटफॉर्म ने फिल्म का टीजर जारी करते हुए ऐलान किया कि फिल्म 2 अक्टूबर यानी गांधी जयंती के मौके से जी5 पर स्ट्रीमिंग के लिए उपलब्ध होगी। टीजर जारी करते हुए कैप्शन में लिखा गया- ‘कुछ कहानियां ऐसी होती हैं जो आपको ये सोचने पर मजबूर कर देती हैं कि आप क्या देख रहे हैं। कुछ ऐसी होती हैं जो आपको अपनी मान्यताओं पर सवाल उठाने को मजबूर कर देती हैं। लेकिन, ये कहानी ऐसी है जो आपको इन सबके बीच की हर एक चीज पर सवाल उठाने को मजबूर कर देगी।’

‘पूजा मेरी जान’ का टीजर जारी

दिनेश विजान और अमर कौशिक द्वारा प्रोड्यूस की गई ‘पूजा मेरी जान’ का टीजर हाल ही में जारी किया गया है, जो प्यार के जुनून, आरोपों और पूर्वाग्रहों के परेशान करने वाले नतीजे दिखाती है। टीजर की शुरुआत एक मैसेज के साथ होती है, जिसमें लिखा है – ‘डियर पूजा, अगर तुम हां बोल दो तो हमारा प्यार इतिहास बनाएगा और अगर तुमने ना कहा तो मैं इतिहास बन जाऊंगा।’ 36 सेकेंड के इस टीजर से कहानी का अंदाजा लगा पाना मुश्किल है, लेकिन ये समझ जरूर आता है कि फिल्म में जहां हुमा कुरैशी एडवोकेट की भूमिका में दिखाई देंगी तो वहीं मृणाल ठाकुर टॉक्सिक प्यार में उलझी महिला के रोल में होंगी। कुल मिलाकर ये एक लव स्टोरी थ्रिलर है, जिसका टीजर जारी होने के बाद दर्शक इसे लेकर उत्साहित नजर आ रहे हैं।

मृणाल ठाकुर और हुमा कुरैशी का वर्क फ्रंट

वर्क फ्रंट की बात करें तो मृणाल ठाकुर 2026 में अब तक तीन फिल्मों में नजर आ चुकी हैं। उनकी हालिया रिलीज ‘है जवानी तो इश्क होना है’ थी, जिसमें उनके साथ वरुण धवन और पूजा हेगड़े भी मुख्य भूमिका में थे। इसके अलावा वह अदिवि शेष के साथ ‘डकैतः अ लव स्टोरी’ और सिद्धांत चतुर्वेदी के साथ ‘दो दीवाने सहर में’ दिखाई दीं। वहीं हुमा कुरैशी ‘बेबी डू डाय डू’ में नजर आईं, जिसमें उनके अभिनय की काफी तारीफ हुई। इसके अलावा वह इस साल की सबसे चर्चित फिल्मों में से एक ‘टॉक्सिकः ए फेयरीटेल फॉर ग्रोन अप्स’ में भी नजर आईं, जिसमें यश लीड रोल में हैं और उनके अलावा कियारा आडवाणी, नयनतारा, तारा सुतारिया और रुक्मिणी वसंत भी इस फिल्म में अहम भूमिका में हैं। ‘धुरंधर’ डायरेक्टर आदित्य धर सहित कई चर्चित हस्तियों ने यश की फिल्म की जमकर तारीफ की, लेकिन ‘टॉक्सिक’ उम्मीद के मुताबिक कमाल नहीं दिखा सकी।

ये भी पढ़ेंः ‘Gen Z से कुछ सीखिए’, मृणाल ठाकुर ने 10 साल छोटे क्रिकेटर संग डेटिंग की अफवाहों पर तोड़ी चुप्पी, बताया सच

function loadFacebookScript(){
!function (f, b, e, v, n, t, s) {
if (f.fbq)
return;
n = f.fbq = function () {
n.callMethod ? n.callMethod.apply(n, arguments) : n.queue.push(arguments);
};
if (!f._fbq)
f._fbq = n;
n.push = n;
n.loaded = !0;
n.version = ‘2.0’;
n.queue = [];
t = b.createElement(e);
t.async = !0;
t.src = v;
s = b.getElementsByTagName(e)[0];
s.parentNode.insertBefore(t, s);
}(window, document, ‘script’, ‘//connect.facebook.net/en_US/fbevents.js’);
fbq(‘init’, ‘1684841475119151’);
fbq(‘track’, “PageView”);
}

window.addEventListener(‘load’, (event) => {
setTimeout(function(){
loadFacebookScript();
}, 7000);
});



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Search the Archives

Access over the years of investigative journalism and breaking reports