मैसूर के रेस्टो-पब में आग, 2 की मौत:5 घायल, 7 का रेस्क्यू किया गया; पब के अंदर 25 लोग थे | ACTPnews

मैसूर के रेस्टो-पब में आग, 2 की मौत:5 घायल, 7 का रेस्क्यू किया गया; पब के अंदर 25 लोग थे

कर्नाटक के मैसूर में सोमवार को एक रेस्टो-पब में आग लगने से 2 लोगों की मौत हो गई। पांच लोग घायल हो गए। मरने वालों में दार्जिलिंग के 26 साल के शाहीन और नेपाल के रहने वाले 24 साल के प्रकाश हैं। सात लोगों को बचा लिया गया। अस्पताल में जिन लोगों का इलाज चल रहा है, उनमें ग्राहक सोनू, रमेश, महादेव प्रसाद, प्रज्वल, अविनाश और पब के मालिक प्रीतम पुमीत शामिल हैं। जानकारी के मुताबिक दत्तगल्ली इलाके में नेताजी सर्कल के पास फॉक्स डेन लिकर गैराज बार और रेस्टोरेंट में शॉर्ट सर्किट की वजह से आग लग गई। घटना के समय पब में 25 से ज्यादा लोग थे। हादसे से जुड़ी 3 तस्वीरें… दिल्ली की होटल में आग से 21 मौतें दिल्ली में मालवीय नगर के फ्लरिश स्टे होटल में 3 जून को आग लगने से 21 लोगों की मौत हो गई थी। मरने वालों में 10 भारतीय और 11 विदेशी नागरिक थे। इनमें 9 अफ्रीकी और 2 तुर्कमेनिस्तान के हैं। 10 भारतीयों मृतकों में से 8 रिश्तेदार थे। इनमें 3 राजस्थान के और 5 हरियाणा के रहने वाले थे। हादसे में कुल 35 लोग घायल हुए। दिल्ली पुलिस ने होटल मालिक लवकेश बजाज को हिरासत में लेकर गैर इरादतन हत्या का मामला दर्ज किया है। ——————————- ये खबर भी पढ़ें… ‘रिसेप्शन पर लड़की बैठी थी, उसी हाल में जली मिली‘, नाराज लोग बोले- रिहायशी इलाका कैसे होटल हब बना सुबह करीब 8 से 9 बजे के बीच। दिल्ली के हौजरानी में रहने वाले मोहम्मद शाहरुख काम पर जा रहे थे। मालवीय नगर पहुंचे, तो फ्लरिश स्टे होटल से धुआं निकलता दिखा। भागकर होटल के पास पहुंचे, देखा चाचा और भाई अंदर फंसे लोगों को बचाने के इंतजाम कर रहे हैं। दोनों होटल के पास नीचे गद्दे लगा रहे थे। पूरी खबर पढ़ें…



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Latest News

View All

Search the Archives

Access over the years of investigative journalism and breaking reports

You May Have Missed