‘बिग बॉस 20’ के हालिया एपिसोड में आसिफ खान और अमन गांधी के बीच जबरदस्त ड्रामा देखने को मिला। क्लास और लोकल ट्रेनों पर की गई टिप्पणियों को लेकर दोनों के बीच बहस हो गई। हालांकि, इसके बाद सभी का ध्यान कनिका मान और यंग डीएसए के बीच कैप्टेंसी को लेकर तीखी बहस हुई। कनिका ने जब से अपनी लाइफलाइन खोई है तब से उनके और यंग डीएसए के बीच कुछ भी ठीक नहीं चल रहा है। घर के कामों को लेकर उनके बीच बहस हुई, लेकिन जल्द ही यह बहस पर्सनल हो गई। उनकी बहस BB हाउस में महिलाओं के पुरुषों के वॉशरूम इस्तेमाल करने को लेकर थी। यह मामला यंग के गुल्लू और कनिका की नजदीकियों का मजाक उड़ाने से शुरू हुआ, जिसके बाद एक्ट्रेस ने एक टिप्पणी को ‘अनुचित’ बताया।
यंग डीएसए के कमेंट पर कनिका मान ने जताई आपत्ति
कनिका ने घर का दूसरा काम दिए जाने का विरोध किया और यंग की कप्तानी पर तंज कसते हुए कहा कि कैप्टन को कोई काम नहीं करना चाहिए। उन्होंने आगे पूछा कि यंग अब अपना खाना कैसे खाएंगे और उन्हें खाना चबाने में मदद करने की बात की। इस पर यंग ने जवाब दिया, ‘नहाते समय भी बुला लूं।’ इस बात पर बहस और बढ़ गई। कनिका ने इस कमेंट का विरोध किया। कई कंटेस्टेंट कनिका के समर्थन में आए और यंग की कप्तानी पर सवाल उठाए। तीखी बहस के दौरान गेमर स्काउट ओपी ने कनिका से कहा कि वह टीवी एक्टर की तरह नाटक करना बंद करें, जिससे वह फिर से नाराज हो गईं। उन्होंने जवाब दिया, ‘मुझे टीवी एक्ट्रेर होने पर गर्व है।’
अमन गांधी और आसिफ खान में हुई लड़ाई
बाद में अमन गांधी ने यंग को सलाह दी कि वह अपने लिए ऐसी मुसीबत न मोल लें, जिससे स्क्रीन पर उनकी छवि खराब हो सकती है। आसिफ खान ने इससे असहमति जताई और अपनी बात रखी, जिसके बाद क्लास और लोकल ट्रेन में सफर करने को लेकर एक बिल्कुल अलग बहस छिड़ गई।
आम्रपाली दुबे ने उदिति से मांगी माफी
माही विज और आम्रपाली दुबे के बीच तीखी बहस हुई, जब भोजपुरी एक्ट्रेस ने मजाक में कहा कि अब सभी घरवालों को उदिति सिंह का बनाया खाना खाना पड़ेगा। माही को यह बात पसंद नहीं आई और उन्होंने इसके खिलाफ आवाज उठाई। बाद में, जब आम्रपाली को अपनी गलती का एहसास हुआ तो उन्होंने जाकर उदिति से माफी मांगी। इसके पहले आम्रपाली और काजी में बहसबाजी हुई थी।
बिग बॉस ने दी घरवालों को सजा
इस बीच यंग डीएसए दिन में सोते हुए पकड़े गए, जो घर के एक अहम नियम का उल्लंघन है। इसके चलते बिग बॉस ने घर वालों को लिविंग रूम में बुलाया और राशन में 30 प्रतिशत की कटौती करके घर को सजा दी।
ये भी पढ़ें – अरिजीत सिंह की तारीफ में काजी तौकीर ने पढ़े कसीदे, ‘बिग बॉस 20’ में 21 साल पुराने रिश्ते पर की बात
function loadFacebookScript(){
!function (f, b, e, v, n, t, s) {
if (f.fbq)
return;
n = f.fbq = function () {
n.callMethod ? n.callMethod.apply(n, arguments) : n.queue.push(arguments);
};
if (!f._fbq)
f._fbq = n;
n.push = n;
n.loaded = !0;
n.version = ‘2.0’;
n.queue = [];
t = b.createElement(e);
t.async = !0;
t.src = v;
s = b.getElementsByTagName(e)[0];
s.parentNode.insertBefore(t, s);
}(window, document, ‘script’, ‘//connect.facebook.net/en_US/fbevents.js’);
fbq(‘init’, ‘1684841475119151’);
fbq(‘track’, “PageView”);
}
window.addEventListener(‘load’, (event) => {
setTimeout(function(){
loadFacebookScript();
}, 7000);
});













