देश के कई इलाकों में बादल आफत बनकर बरस रहे हैं। पहाड़ों में एक-एक कदम बहुत संभल कर चलना पड़ रहा है। ऐसा लगता है कि जैसे आसमानी आपातकाल का अलार्म बजा चुका है। जान लें कि मानसूनी बारिश के कारण इन दिनों कई नदियां उफान पर हैं। गंगा नदी में बाढ़ का पानी भी आसपास के इलाके काट रहा है। इस आर्टिकल में जानें कि बाढ़ ने यूपी से कश्मीर तक कितनी तबाही मचाई है।
बलिया में गंगा नदी में समाई 20 फीट ऊंची टंकी
यूपी के बलिया में गंगा नदी में बाढ़ का पानी कहर बरपा रहा है, जिससे पूरी की पूरी 20 फीट से ज्यादा ऊंची पानी की टंकी ही गंगा में समा गई। वहीं, एमपी के रीवा में बाढ़ का पानी सोसायटी में घुस गया है। घरों के ग्राउंड फ्लोर पानी में डूब गए हैं। लोगों को पहली मंजिल पर जिंदगी काटनी पड़ रही है। पुलिस वाले राहत और बचाव काम के लिए गले तक पानी में डूब कर लोगों को बचा रहे हैं।
मोहाली में पानी के बीच फंसा पिकअप
इसके अलावा, पंजाब के मोहाली में पानी की बीच धार में ये जो पिकअप वाहन फंसा, उसमें भैंस थी। पानी के अचानक बढ़ने से रास्ते में ही ये पिकअप फंस गया लेकिन किसी तरह से भैंस और ड्राइवर को निकाला गया। बाद में रस्सी के सहारे पानी से खींचकर पिकअप को भी निकाल लिया गया।
टपकेश्वर महादेव मंदिर के पास घाट डूबे
उत्तराखंड के देहरादून में इस वक्त रेड अलर्ट है। पहाड़ों में लगातार बारिश के चलते तमसा नदी का जलस्तर डेंजर बना हुआ है। देहरादून के टपकेश्वर महादेव मंदिर इलाके में भारी तबाही मची है। मंदिर का हिस्सा और घाट डूब गए हैं। पानी तेजी से पहाड़ों की तरफ से आ रहा है, जिसके चलते यहां पर पूरा इलाका डूब जोन में तब्दील हो गया है।
तमसा नदी का रौद्र रूप देखते हुए जारी हुआ अलर्ट
पानी का प्रहार लोगों को डरा रहा है। सैलाबी अटैक से पास के पार्किंग में खड़ी कई गाड़ियां डैमेज हो गई हैं। मंदिर का बड़ा हिस्सा इस वक्त डूबा हुआ है। विशालकाय हनुमान मूर्ति के पास पानी पहुंच गया है। मंदिर का काफी हिस्सा इस वक्त डूबा हुआ है। तमसा नदी का रौद्र रूप देखते हुए अलर्ट जारी किया गया है। लोगों को निचले इलाकों से दूर रहने की हिदायत है। नदी किनारे प्रशासन लगातार मुस्तैद है और लोगों से दूर रहने की अपील की जा रही है।
चिनाब नदी में डूबने से बचाए गए 3 लोग
वहीं, जम्मू-कश्मीर के अखनूर में चिनाब नदी में दो घंटे के रेस्क्यू के बाद तीन जिंदगियां बचा ली गईं। चिनाब नदी के चांदियां घाट पर शनिवार रात में तीन लड़के पत्थर के किनारे बैठे हुए थे, तभी अचानक नदी का जलस्तर बढ़ने से तीनों लड़के पानी की तेज धार के बीच फंस गए। स्थानीय लोगों ने अखनूर पुलिस को हादसे की जानकारी दी, जिसके बाद पुलिस, भारतीय सेना और एसडीआरएफ की टीम ने रस्सी के सहारे तीनों को सुरक्षित बाहर निकाल लिया। हाल ही में ओडिशा के मयूरभंज में बाढ़ के पानी में ऑटो बह गया था। तब स्थानीय लोगों ने यात्रियों की जान बचाई थी।
ये भी पढ़ें- बादल फटे, बाढ़ आए पर दोस्त की शादी न रुके, दूल्हे को कंधे पर बैठाकर पार कराया उफनता नाला, देखें Video
function loadFacebookScript(){
!function (f, b, e, v, n, t, s) {
if (f.fbq)
return;
n = f.fbq = function () {
n.callMethod ? n.callMethod.apply(n, arguments) : n.queue.push(arguments);
};
if (!f._fbq)
f._fbq = n;
n.push = n;
n.loaded = !0;
n.version = ‘2.0’;
n.queue = [];
t = b.createElement(e);
t.async = !0;
t.src = v;
s = b.getElementsByTagName(e)[0];
s.parentNode.insertBefore(t, s);
}(window, document, ‘script’, ‘//connect.facebook.net/en_US/fbevents.js’);
fbq(‘init’, ‘1684841475119151’);
fbq(‘track’, “PageView”);
}
window.addEventListener(‘load’, (event) => {
setTimeout(function(){
loadFacebookScript();
}, 7000);
});













