वापसी को तैयार रियेलिटी शोज का किंग, ‘बिग बॉस 20’ का हुआ ऐलान, सलमान खान फिर संभालेंगे होस्टिंग की कमान | ACTPnews

वापसी को तैयार रियेलिटी शोज का किंग, 'बिग बॉस 20' का हुआ ऐलान, सलमान खान फिर संभालेंगे होस्टिंग की कमान


कलर्स टीवी का हिट रियलिटी शो ‘बिग बॉस’ का नया सीजन अब दर्शकों के बीच दस्तक देने को तैयार है। मेकर्स ने शो का आधिकारिक तौर पर ऐलान कर दिया है, जिसके साथ ‘बिग बॉस 20’ का काउंटडाउन शुरू हो गया है। बॉलीवुड सुपरस्टार सलमान खान एक बार फिर इस चर्चित रियेलिटी शो को होस्ट करते और कंटेस्टेंट्स की क्लास लगाते नजर आएंगे। सलमान खान लगातार 16 सीजन्स से इस शो को होस्ट कर रहे हैं और अब एक बार फिर उनकी टीवी पर वापसी को लेकर दर्शक बेहद उत्साहित हैं। शो के मेकर्स ने हाल ही में इसके मशहूर ‘आंख’ वाले लोगो का नया वर्शन जारी किया है और इसी के साथ आने वाले सीजन की पहली आधिकारिक घोषणा है।

ओटीटी पर भी स्ट्रीम होगा ‘बिग बॉस 20’

‘बिग बॉस 20’ के ऐलान से वे दर्शक काफी उत्साहित हैं, जो लगातार इस रियेलिटी शो को फॉलो करते हैं। बिग बॉस 20 कल्स टीवी पर प्रसारित होगा और साथ ही दर्शक जियो हॉटस्टार पर भी इस शो का लुत्फ उठा सकेंगे। फिलहाल मेंकर्स ने प्रीमियर डेट का ऐलान नहीं किया है, लेकिन उम्मीद जताई जा रही है कि सितंबर 2026 में इस सीजन की शुरुआत हो सकती है। ‘बिग बॉस 20’ का ऐलान करते हुए JioHotstar ने X (पहले ट्विटर) पर लिखा, ‘2 दशक बाद भी… यह सबसे आइकॉनिक शो बना हुआ है। #BiggBoss20, जल्द आ रहा है!’

बिग बॉस 20 के ऐलान पर दर्शकों का रिएक्शन

जैसे ही मेकर्स ने नया लोगो जारी किया, सोशल मीडिया यूजर्स ने सोशल मीडिया के जरिए अपनी खुशी जाहिर करना शुरू कर दिया। एक यूजर ने लिखा, ‘क्या बात है, किंग ऑफ रियेलिटी शोज। इस सीजन को लेकर बहुत उत्साहित हूं।’ दूसरे ने कहा, ‘बिग बॉस 20 और सलमान खान को एक बार फिर देखने का इंतजार नहीं हो रहा।’ एक और पोस्ट में लिखा था, ‘वाह, क्या शानदार लुक है। बिग बॉस 20 का इंतजार नहीं हो रहा। उम्मीद है इस बार और शानदार सेलिब्रिटीज शामिल होंगे।’ ऐसे ही कमेंट करते हुए यूजर शो को लेकर अपनी बेताबी जाहिर कर रहे हैं और उम्मीद जता रहे हैं कि इस बार कुछ दमदार कंटेस्टेंट शो में नजर आ सकते हैं।

6 भाषाओं में एक साथ शुरू होगा शो

बिग बॉस का नया सीजन एक बड़े सरप्राइज के साथ दर्शकों के बीच दस्तक दे रहा है। दरअसल, इस हफ्ते की शुरुआत में, मेकर्स ने घोषणा की थी कि इस साल Bigg Boss का अब तक का सबसे बड़ा मल्टी-लैंग्वेज रोलआउट होगा। इस बार 6 भाषाओं में शुरू होगा। शो का नया सीजन हिंदी, तमिल, तेलुगु, कन्नड़, मलयालम और बांग्ला एडिशन के साथ स्ट्रीम होगा। खास बात यह है कि ये सभी छह वर्ज़न एक साथ लॉन्च किए जाएंगे। Bigg Boss का नया सीजन JioHotstar पर स्ट्रीम होगा और कलर्स टीवी और जियो स्टार नेटवर्क पर प्रसारित होगा।

ये स्टार होस्ट करेंगे शो

सलमान खान, विजय सेतुपति, नागार्जुन, किच्चा सुदीप और मोहनलाल जैसे कलाकार अपनी-अपनी भाषाओं के वर्ज़न को होस्ट करने के लिए लौटेंगे। इस साल, भारत के पूर्व कप्तान सौरव गांगुली भी इस फ़्रैंचाइज़ी से जुड़े हैं और वह बांग्ला वर्ज़न को होस्ट करेंगे। वहीं बिग बॉस हिंदी के 19वें सीजन की बात करें तो इसका ग्रैंड फिनाले 7 दिसंबर, 2025 को हुआ था। बिग बॉस 19 के विनर एक्टर गौरव खन्ना बने थे, जो अब अपनी निजी जिंदगी को लेकर चर्चा में हैं। गौरव खन्ना की पत्नी आकांक्षा चमोला इन दिनों रियेलिटी शो ‘लॉकअप 2’ में नजर आ रही हैं, जहां उन्होंने खुलासा किया कि वह और गौरव तलाक ले रहे हैं। आकांक्षा के ऐलान के बाद गौरव खन्ना ने भी शो में शिरकत की थी, जहां वह आकांक्षा को कन्फ्रंट करते दिखे। इसके बाद से ही दोनों की पर्सनल लाइफ लगातार चर्चा में बनी हुई है।

ये भी पढ़ेंः शुरू हुई बिग बॉस-20 की हलचल, कंटेस्टेंट्स की तलाश में जुटे शो के मेकर्स, सितंबर में हो सकता है आगाज

function loadFacebookScript(){
!function (f, b, e, v, n, t, s) {
if (f.fbq)
return;
n = f.fbq = function () {
n.callMethod ? n.callMethod.apply(n, arguments) : n.queue.push(arguments);
};
if (!f._fbq)
f._fbq = n;
n.push = n;
n.loaded = !0;
n.version = ‘2.0’;
n.queue = [];
t = b.createElement(e);
t.async = !0;
t.src = v;
s = b.getElementsByTagName(e)[0];
s.parentNode.insertBefore(t, s);
}(window, document, ‘script’, ‘//connect.facebook.net/en_US/fbevents.js’);
fbq(‘init’, ‘1684841475119151’);
fbq(‘track’, “PageView”);
}

window.addEventListener(‘load’, (event) => {
setTimeout(function(){
loadFacebookScript();
}, 7000);
});



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Search the Archives

Access over the years of investigative journalism and breaking reports