2027 में होने वाली पहली ICC महिला चैंपियंस ट्रॉफी की मेजबानी श्रीलंका से छीन ली गई है। इसकी वजह ICC और श्रीलंका क्रिकेट प्रशासन के बीच का विवाद है। ICC ने आरोप लगाया है कि श्रीलंकाई बोर्ड में सरकार का दखल है, इसलिए अब टूर्नामेंट किसी और देश में होगा। श्रीलंका क्रिकेट बोर्ड (SLC) का कामकाज सरकार की गठित ‘ट्रांसफॉर्मेशन कमेटी’ देख रही है। ICC के नियमों के मुताबिक मेंबर क्रिकेट बोर्ड को बिना किसी सरकारी दखल के इंडिपेंडेंट काम करना होता है। टूर्नामेंट अगले साल 14 से 28 फरवरी तक टी-20 फॉर्मेट में खेला जाएगा। इसमें 6 टीमें हिस्सा लेंगी। ICC बोर्ड की अगली बैठक में नए मेजबान का ऐलान हो सकता है। ICC बोर्ड बैठक में भी शामिल नहीं होंगे श्रीलंका के प्रतिनिधि SLC ट्रांसफॉर्मेशन कमेटी के सचिव प्रकाश शाफ्टर ने इस फैसले की पुष्टि करते हुए कहा कि टूर्नामेंट श्रीलंका से बाहर शिफ्ट कर दिया गया है। SLC प्रतिनिधियों को ICC बोर्ड बैठकों में हिस्सा लेने से भी रोका गया है। ICC लगातार श्रीलंका में जल्द से जल्द चुनाव कराकर निर्वाचित बोर्ड बनाने की मांग कर रहा है। श्रीलंका को क्या नुकसान? 2023 में भी निलंबन झेला था श्रीलंका के साथ ऐसा पहली बार नहीं हुआ है। 2023 में भी सरकारी दखल के कारण ICC ने SLC को निलंबित कर दिया था। इसके बाद श्रीलंका से 2024 अंडर-19 पुरुष वर्ल्ड कप की मेजबानी छीनकर साउथ अफ्रीका को दे दी गई थी। ——————————————– स्पोर्ट्स की यह खबर भी पढ़ें… विमेंस एशिया कप में भारत का पहला मैच आज:थाईलैंड से मुकाबला, पिछली 3 भिड़ंत में इंडिया जीती; स्मृति पर रहेंगी नजरें विमेंस एशिया कप 2026 में भारतीय टीम आज अपने अभियान की शुरुआत करेगी। टीम का पहला मुकाबला थाईलैंड से होगा। ग्रुप-A का यह मैच दुबई इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम में रात 8 बजे से खेला जाएगा। पूरी खबर पढ़ें…
Source link
श्रीलंका से 2027 महिला चैंपियंस ट्रॉफी की मेजबानी छिनी:ICC का आरोप- बोर्ड में सरकार का दखल; टूर्नामेंट अब दूसरे देश में होगा | ACTPnews

Previous Post
Next Post
Leave a Reply
Latest News
Search the Archives
Access over the years of investigative journalism and breaking reports












