स्पोर्ट्स अपडेट:सर्वेश कुशारे डायमंड लीग में मेडल जीतने वाले पहले भारतीय हाई जम्पर,आयरलैंड के खिलाफ हेली मैथ्यूज ने नाबाद 159 रन बनाए | ACTPnews

स्पोर्ट्स अपडेट:सर्वेश कुशारे डायमंड लीग में मेडल जीतने वाले पहले भारतीय हाई जम्पर,आयरलैंड के खिलाफ हेली मैथ्यूज ने नाबाद 159 रन बनाए

महाराष्ट्र के 31 साल के हाई जम्पर सर्वेश कुशारे ने डायमंड लीग में इतिहास रचते हुए मोनाको मीट में तीसरा स्थान हासिल किया। वे डायमंड लीग में पॉडियम पर पहुंचने वाले पहले भारतीय हाई जम्पर और ओवरऑल चौथे भारतीय एथलीट बन गए हैं। इससे पहले नीरज चोपड़ा, विकास गौड़ा और मुरली श्रीशंकर ही यह उपलब्धि हासिल कर चुके हैं। सर्वेश ने 2.26 मीटर की छलांग लगाकर टोक्यो ओलिंपिक गोल्ड मेडलिस्ट मुतज़ एसा बारशिम, इटली के जियानमार्को तांबेरी और अमेरिका के जूवॉन हैरिसन जैसे दिग्गजों को पीछे छोड़ा। यूक्रेन के ओलेह डोरोशचुक (2.32 मीटर) ने गोल्ड और ब्रिटेन के जैक किमनि (2.30 मीटर) ने सिल्वर जीता। नासिक के एक प्याज किसान के बेटे सर्वेश ने बचपन में खेत के कचरे और कपास से बने अस्थायी गद्दे पर अभ्यास शुरू किया था। दो सप्ताह पहले ही उन्होंने भुवनेश्वर में 2.31 मीटर की छलांग लगाकर नया राष्ट्रीय रिकॉर्ड बनाया था। इस प्रदर्शन के बाद वे मौजूदा सीजन में एशिया के नंबर-1 हाई जम्पर और दुनिया के संयुक्त चौथे सर्वश्रेष्ठ जम्पर बन गए हैं। स्पोर्ट्स की अन्य खबरें भी पढ़ें… वेस्टइंडीज महिला टीम का वनडे में सबसे बड़ा रन चेज आयरलैंड के ब्रेडी में आयरिश टीम और वेस्टइंडीज महिला टीम के बीच खेले गए वनडे में वेस्टइंडीज ने अपने इतिहास का सबसे बड़ा सफल रन चेज किया। टीम ने 270 रन का लक्ष्य सिर्फ एक विकेट खोकर 35.4 ओवर में हासिल कर लिया। इस जीत के दौरान कप्तान हेली मैथ्यूज (159*) और रीआना ग्रिमंड (91) ने पहले विकेट के लिए 258 रन की साझेदारी की, जो वेस्टइंडीज महिला क्रिकेट के इतिहास में किसी भी विकेट की सबसे बड़ी साझेदारी है। इससे पहले आयरिश टीम ने 50 ओवर में 269 रन बनाए थे। एमी हंटर ने 96 रन बनाए, जबकि वेस्टइंडीज की ओर से एफी फ्लेचर ने 4 और हेली मैथ्यूज ने 3 विकेट लिए। जवाब में मैथ्यूज ने पहले गेंद से 3 विकेट लिए और फिर बल्ले से नाबाद 159 रन बनाकर टीम को रिकॉर्ड जीत दिलाई। तजिंदर सिंह ने 27 गेंदों में नाबाद 66 रन की पारी खेली। मेजर लीग क्रिकेट (MLC) 2026 में एमआई न्यूयॉर्क ने सिएटल ऑर्कास को 17 रन से हराकर प्लेऑफ की रेस में मजबूत बढ़त बनाई। टीम के अब 9 मैचों में 10 अंक हो गए हैं और वह बेहतर नेट रन रेट के आधार पर सैन फ्रांसिस्को यूनिकॉर्न्स के बाद दूसरे स्थान पर पहुंच गई है। टॉस हारकर पहले बल्लेबाजी करते हुए न्यूयॉर्क ने 12 ओवर में 73 रन पर 5 विकेट गंवा दिए थे। इसके बाद तजिंदर सिंह और कप्तान कीरोन पोलार्ड ने छठे विकेट के लिए 41 गेंदों में 80 रन जोड़े। पोलार्ड ने 54 रन बनाए, जबकि तजिंदर ने 27 गेंदों में नाबाद 66 रन की पारी खेली। आखिरी ओवर में उन्होंने 20 रन बटोरकर टीम का स्कोर 8 विकेट पर 179 रन तक पहुंचाया। सिएटल के कप्तान मार्कस स्टोइनिस ने 5 विकेट लिए। 180 रन के लक्ष्य का पीछा करते हुए सिएटल ने 16वें ओवर तक 1 विकेट पर 144 रन बना लिए थे। टिम सीफर्ट (88) और मैथ्यू ब्रीत्ज़के (44) ने दूसरे विकेट के लिए 117 रन जोड़े। लेकिन ब्रीत्ज़के के आउट होने के बाद टीम आखिरी 26 गेंदों में 5 विकेट गंवाकर सिर्फ 18 रन ही जोड़ सकी और 17 रन से मैच हार गई। न्यूयॉर्क के लिए पोलार्ड और रोमारियो शेफर्ड ने 2-2 विकेट लिए। जेएसडब्ल्यू इंस्पायर कॉमनवेल्थ गेम्स और एशियनगेम्स में टीम इंडिया का स्पोर्ट्स परफॉर्मेंस और लाइफस्टाइल पार्टनर
जेएसडब्ल्यू ग्रुप का एक्टिववियर ब्रांड JSW इंस्पायर 2026 में होने वाले ग्लासगो राष्ट्रमंडल खेल, जापान एशियन गेम्स, डकार यूथ ओलिंपिक और रियाद एशियन इंडोर एंड मार्शल आर्ट्स गेम्स में भारतीय दल का आधिकारिक स्पोर्ट्स परफॉर्मेंस और लाइफस्टाइल पार्टनर होगा। भारतीय खिलाड़ी इन सभी प्रतियोगिताओं में JSW इंस्पायर की आधिकारिक किट पहनेंगे।
JSW स्पोर्ट्स के संस्थापक एवं निदेशक पार्थ जिंदल ने कहा कि नई किट खिलाड़ियों की जरूरतों को ध्यान में रखकर तैयार की गई है। वहीं, IOA अध्यक्ष पीटी उषा ने कहा कि JSW लंबे समय से भारतीय खेलों का सहयोगी रहा है। धाविका पारुल चौधरी और मुक्केबाज प्रीति साई पवार ने भी नई किट को खिलाड़ियों के प्रदर्शन के लिहाज से उपयोगी बताया।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *