हिमाचल प्रदेश के ऊना जिले के मलांगड़ मियां गांव निवासी सेना के जवान विशम्बर सिंह (36) का सोमवार को ड्यूटी के दौरान निधन हो गया। वह भारतीय सेना की आर्टिलरी रेजिमेंट में तैनात थे। प्रारंभिक जानकारी के अनुसार, उनकी मौत हार्ट अटैक के कारण हुई है। जानकारी के मुताबिक, सोमवार सुबह विशम्बर सिंह अपनी यूनिट में नियमित ड्रिल में शामिल हुए थे। ड्रिल पूरी होने के बाद जब वह साइकिल से यूनिट लौट रहे थे, तो अचानक उनकी तबीयत बिगड़ गई। इसके बाद साथी जवानों ने उन्हें अस्पताल पहुंचाया, जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। अपने पीछे माता-पिता पत्नी और दो बेटे छोड़ गए विशम्बर सिंह अपने पीछे माता-पिता, पत्नी सोनिया देवी और दो बेटों को छोड़ गए हैं। उनके पिता रसीला राम भी सेना से सेवानिवृत्त हैं। बेटे के निधन की खबर मिलने के बाद परिवार पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा है। माता शीला देवी और पत्नी सोनिया देवी का रो-रोकर बुरा हाल है। परिवार के लिए यह दूसरा बड़ा सदमा है। करीब पांच वर्ष पहले विशम्बर सिंह के छोटे भाई का भी निधन हो चुका है, जो भारतीय सेना में ही सेवाएं दे रहे थे। कल सुबह पार्थिव देह पैतृक गांव लाई जाएगी परिजनों के अनुसार, जवान विशम्बर सिंह का पार्थिव शरीर मंगलवार सुबह देहरादून से उनके पैतृक गांव मलांगड़ मियां लाया जाएगा। यहां पूरे सैन्य सम्मान के साथ उनका अंतिम संस्कार किया जाएगा। सीएम, डिप्टी सीएम व सांसद ने जताया शोक जवान के निधन पर हिमाचल के मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू, उपमुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री, सांसद अनुराग ठाकुर, कुटलैहड़ के विधायक विवेक शर्मा और पूर्व मंत्री वीरेंद्र कंवर ने शोक व्यक्त करते हुए परिवार के प्रति संवेदना जताई है।
Source link
हिमाचल के सेना के जवान का ड्यूटी के वक्त निधन:ड्रिल से लौटते वक्त हार्ट-अटैक, माता-पिता, पत्नी व दो बेटे पीछे छूटे, अंतिम संस्कार कल | ACTPnews

Previous Post
Next Post
Leave a Reply
Latest News
Search the Archives
Access over the years of investigative journalism and breaking reports











