हिमाचल में अगले 24 घंटे फ्लैश फ्लड का अलर्ट:सावधान रहने की सलाह, कसौली में भारी बारिश; 81 किमी/घंटा की रफ्तार से तूफान | ACTPnews

हिमाचल में अगले 24 घंटे फ्लैश फ्लड का अलर्ट:सावधान रहने की सलाह, कसौली में भारी बारिश; 81 किमी/घंटा की रफ्तार से तूफान

हिमाचल प्रदेश में फ्लैश फ्लड की चेतावनी जारी की गई है। मौसम विभाग (IMD) ने शिमला और सिरमौर जिला के कुछ क्षेत्रों में अगले 24 घंटे के दौरान बाढ़ का पूर्वानुमान लगाया है। इसे देखते हुए लोगों को सावधानी बरतने की सलाह दी गई है। शिमला और सिरमौर के कई भागों में दोपहर बाद तीन बजे के बाद हल्की बारिश शुरू हो गई है। वहीं गुरुवार रात में ऊंचे पहाड़ों पर ताजा बर्फबारी, ओलावृष्टि और तेज बारिश हुई। सोलन के कसौली में सबसे ज्यादा 105 मिमी बादल बरसे। धर्मपुर में 86.6 मिमी, पालमपुर में 40 मिमी, सोलन में 34.6 मिमी, नाहन में 26.7 मिमी और शिमला में 20 मिमी बारिश रिकॉर्ड की गई। हमीरपुर के नेरी में 81KM प्रति घंटा की रफ्तार से तेज तूफान चला। कुमारसैन और मलाणा में रात में ओलावृष्टि हुई। मौसम बदलने के बाद कई शहरों का रात का तापमान 6 डिग्री तक नीचे लुढ़का है। कुफरी का पारा एक ही रात में 6.6॰C गिरने के बाद 8.9॰C, पालमपुर का 6.0॰C कम होने के बाद 15.0॰C, शिमला का 5.6॰C कम लुढ़कने के बाद 13.4॰C रह गया है। कुकुमसैरी का तापमान गिरकर 5.6॰C रह गया है। भरमौर में तेज बहाव में बही 20 भेड़-भकरियां इससे ऊंचे क्षेत्रों में सुबह शाम ठंड का एहसास होने लगा है, जबकि निचले व मध्यम ऊंचाई वाले भागों में मौसम सुहावना हो गया है। उधर, चंबा के भरमौर में बीती शाम को तेज बारिश के बाद रजेरा के गढ़ नाला में बाढ़ आ गई। इसमें 20 भेड़-बकरियां बह गई। इससे पशुपालक को लाखों रुपए का नुकसान हुआ। राज्य के अलग अलग भागों में पेड़ गिरने, मलबे में गाड़ियां दबने की घटनाएं भी पेश आई। आज इन जिलों में ऑरेंज अलर्ट मौसम विभाग (IMD) ने आज भी कांगड़ा, कुल्लू, मंडी, शिमला और सिरमौर जिला में भारी ओलावृष्टि व तूफान का ऑरेंज अलर्ट जारी कर रखा है। इस दौरान 50 किलोमीटर प्रति घंटा की रफ्तार से तेज हवाएं चल सकती है। लाहौल स्पीति और किन्नौर को छोड़कर अन्य सभी जिलों में यलो अलर्ट की चेतावनी दी गई है। तीन से चार डिग्री गिरेगा तापमान IMD के मुताबिक राज्य में अगले चार दिन भी बारिश जारी रहेगी। इससे तापमान में तीन से चार डिग्री की गिरावट आएगी। राज्य में 17 जून तक बारिश से राहत के आसार नहीं है। 13 से 15 जून तक भी चंबा, कांगड़ा, कुल्लू, मंडी और शिमला जिला में आंधी-तूफान का यलो अलर्ट दिया गया है। ऊना को छोड़कर सभी शहरों का तापमान गिरा बीते 24 घंटे के दौरान भी ऊना को छोड़कर अन्य सभी शहरों का अधिकतम तापमान कम हुआ है। लाहौल स्पीति के केलांग के तापमान में गुरुवार को सबसे ज्यादा 3.7 डिग्री की गिरावट के बाद अधिकतम पारा 20.2 डिग्री, नाहन का 3.4 डिग्री की गिरावट के बाद 32.8 डिग्री, कांगड़ा का 1.5 डिग्री कम होने के बाद 37.0 डिग्री और मंडी का 1.3 गिरने के बाद 37.2 डिग्री गया है। शिमला-मनाली का मौसम हुआ सुहावना समर टूरिस्ट सीजन के बीच पहाड़ों पर बारिश-बर्फबारी के बाद मौसम सुहावना हो गया है। इससे देशभर से पहाड़ो पर पहुंच रहे टूरिस्ट सुहावने मौसम का आनंद उठा रहे हैं। राज्य के सबसे मशहूर पर्यटन स्थल शिमला का अधिकतम तापमान 28, मनाली का 27.5, कुफरी 22.2 और नारकंडा का 20 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Search the Archives

Access over the years of investigative journalism and breaking reports