अमेरिका ने गुरुवार सुबह एक बार फिर ईरान पर हमले किए। यह कार्रवाई जॉर्डन में अमेरिकी सैन्य ठिकाने पर मिसाइल हमले की कोशिश के बाद की गई है। अमेरिकी सेंट्रल कमांड (CENTCOM) ने बताया कि ईरान में एयरस्ट्राइक कर IRGC के कई सैन्य ठिकानों को निशाना बनाया गया। CENTCOM के मुताबिक, हमले सैन्य कमांड सेंटर, मिसाइल और ड्रोन ठिकानों, तटीय रक्षा ठिकानों और समुद्री सैन्य ठिकानों पर किए गए। अमेरिका का कहना है कि यह कार्रवाई अपने सैनिकों, व्यापारिक जहाजों और खाड़ी देशों की सुरक्षा के लिए की गई। इससे पहले राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प ने कहा था कि “हम ईरान पर बहुत जोरदार हमला करेंगे। उन्होंने पांच मिसाइलें दागीं, लेकिन हमारे डिफेंस सिस्टम ने पांचों को मार गिराया। इसके बावजूद उन्होंने हमला करने की कोशिश की, इसलिए अब हमारी बारी है।” अमेरिका की ईरान पर कार्रवाई की वीडियो… पिछले 24 घंटे के 5 बड़े अपडेट्स… 1. ट्रम्प ने ईरान को फिर दी सैन्य कार्रवाई की चेतावनी: अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प ने कहा कि अगर हालात बिगड़े तो अमेरिका ईरान पर “बहुत जोरदार हमला” करेगा। हालांकि, उन्होंने भविष्य में समझौते की संभावना से भी इनकार नहीं किया। 2. अमेरिका-सऊदी के संयुक्त हमले, इराक में 20 PMF लड़ाके मारे गए: अमेरिका और सऊदी अरब ने इराक में ईरान समर्थित PMF के ठिकानों पर संयुक्त हवाई हमले किए। PMF के मुताबिक, हमलों में कम से कम 20 लड़ाके मारे गए और कई अन्य घायल हुए। 3. मिस्र के बंदरगाह पर अमेरिकी गैस टैंकर पर ड्रोन हमला: मिस्र के दमियत्ता पोर्ट पर अमेरिकी गैस स्टोरेज टैंकर को ड्रोन से निशाना बनाया गया। हमले के बाद आग लग गई, लेकिन प्रशासन ने हालात पर जल्द काबू पा लिया। 4. कच्चे तेल का भाव 90 डॉलर के करीब, 100 डॉलर तक जाने की आशंका: मिडिल ईस्ट में बढ़ते तनाव के बीच ब्रेंट क्रूड करीब 90 डॉलर प्रति बैरल पहुंच गया। एक्सपर्ट्स का मानना है कि हालात और बिगड़े तो कीमत 100 डॉलर तक जा सकती है। 5. ईरान बोला- हमारी इजाजत के बिना होर्मुज से कोई जहाज नहीं गुजरेगा: ईरानी नौसेना ने दावा किया कि होर्मुज स्ट्रेट और आसपास के समुद्री क्षेत्र पर उसका पूरा नियंत्रण है। उसने कहा कि उसकी अनुमति के बिना किसी जहाज की आवाजाही नहीं हो सकती। ईरान जंग से जुड़े अपडेट्स के लिए नीचे ब्लॉग से गुजर जाइए…
Source link
अमेरिका ने ईरान पर फिर हमले किए:जॉर्डन में US बेस पर अटैक के बाद कार्रवाई; ट्रम्प बोले- अब हमारी बारी | ACTPnews

Previous Post
Next Post
Leave a Reply
Latest News
Search the Archives
Access over the years of investigative journalism and breaking reports
You May Have Missed
-

‘रामायण’ ट्रेलर में नहीं दिखे हनुमान के रूप में सनी देओल, सोशल मीडिया पर फैंस ने जताई निराशा | ACTPnews
-

रूस ने यूक्रेन की राजधानी कीव समेत कई शहरों को दहलाया, मिसाइलों से किया हमला, जेलेंस्की ने पहले ही जताया था डर | ACTPnews
-
-

‘गोल्डन बॉय’ नीरज चोपड़ा CWG में आज होंगे एक्शन में, क्वालीफायर और मेडल इवेंट कब-कहां और कितने बजे देखें | ACTPnews
-

Rajesh Khanna की ढलती शाम से लेकर 38 साल पुरानी ‘खातून’ के इश्क तक, अन्नू कपूर ने खोले कई अनसुने राज! | ACTPnews








