एअर इंडिया और एयर इंडिया एक्सप्रेस अपने सभी पायलटों की साइकोएक्टिव पदार्थों और प्रतिबंधित दवाओं की जांच कराएगी। यह फैसला पिछले हफ्ते फुकेत-दिल्ली उड़ान के कैप्टन के साइकोएक्टिव पदार्थ की जांच में पॉजिटिव मिलने के बाद लिया गया है। दोनों एयरलाइंस में टाटा ग्रुप के स्वामित्व वाले 5,000 से ज्यादा पायलट हैं। सूत्रों के मुताबिक, यह अनिवार्य जांच गुरुवार से शुरू होगी। सभी पायलटों की होगी जांच दोनों एयरलाइंस ने पायलटों को भेजे आंतरिक संदेश में कहा कि मौजूदा नियमों के तहत प्रतिबंधित सभी पदार्थों और दवाओं की पूरी जांच कराने का फैसला लिया गया है। सूत्रों ने बताया कि जांच गुरुग्राम अकादमी में ट्रेनिंग के साथ-साथ की जाएगी। इसके अलावा फ्लाइट के बाद फ्लाइट ब्रीफिंग सेंटरों, एयरलाइंस के ऑफिसों या संबंधित बेस से तय जगहों पर भी टेस्ट होंगे। एयरलाइंस के मुताबिक, यह पहल सुरक्षा के सबसे ऊंचे मानकों को बनाए रखने के लिए पहले से की जा रही है। इसका मकसद यात्रियों, हितधारकों और पूरे समुदाय को भरोसा दिलाना भी है। फुकेत-दिल्ली उड़ान में 24 लोग घायल हुए थे 4 अगस्त को एयरबस ए320 से संचालित फुकेत-दिल्ली उड़ान AI2379 ने हवा में हलचल के बीच अचानक 300 फीट ऊंचाई खो दी थी। इस घटना में कम से कम 24 लोग घायल हुए थे। विमान में 145 लोग सवार थे। इनमें 137 यात्री और 8 क्रू मेंबर शामिल थे। सूत्रों के मुताबिक, उड़ान के कैप्टन की कन्फर्मेटरी स्क्रीनिंग जांच साइकोएक्टिव पदार्थ के लिए पॉजिटिव आई थी। पायलट के शरीर में साइकोएक्टिव ड्रग मारिजुआना मिला था।
Source link
आज से रोज होगा एअर इंडिया पायलट्स का ड्रग टेस्ट:फुकेट दिल्ली फ्लाइट के पायलट के पॉजिटिव मिलने के बाद एक्शन | ACTPnews

Previous Post
Next Post
Leave a Reply
Latest News
Search the Archives
Access over the years of investigative journalism and breaking reports
You May Have Missed
-

“मेरी बात नहीं सुनी गई, इसलिए BJP में गया”, AAP छोड़ने की वजह पर हरभजन सिंह ने तोड़ी चुप्पी, जानें और क्या कहा | ACTPnews
-
-

मोबाइल की लत एक्ट्रेस शकीला को पड़ी भारी, गेमिंग और रील्स ने पहुंचाया अस्पताल, करानी पड़ी गर्दन की सर्जरी | ACTPnews
-

'टाइम100' फेम एरियाना ने हफिंगटन पोस्ट को ग्लोबल ब्रांड बनाया:आइडेंटिटी ट्रैप पर कहा- कई सीईओ जॉब से नाखुश, फिर भी नहीं छोड़ पाते पद | ACTPnews









