फिल्म ‘स्टूडेंट ऑफ द ईयर 2’ फेम एक्टर आदित्य सील और उनकी पत्नी एक्ट्रेस अनुष्का रंजन जुड़वा बेटियों के पेरेंट्स बन गए हैं।अनुष्का ने 23 अगस्त 2026 को दो बेटियों को जन्म दिया। कपल ने सोशल मीडिया पर पोस्ट शेयर कर यह जानकारी साझा की। उन्होंने अपनी बेटियों के नाम ‘वीरा रंजन सील’ और ‘माही रंजन सील’ रखे हैं। आदित्य सील ने इंस्टाग्राम पर एक खास कार्ड शेयर कर खुशी जाहिर की और सभी का शुक्रिया अदा किया। आदित्य ने लिखा- हमारी जिंदगी में रोशनी आ गई
आदित्य सील ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर बेटियों के आने की खुशी जाहिर करते हुए लिखा, “मेरी सनशाइन हमारी जिंदगी को रोशन करने आ गई हैं। हमारा दिल प्यार और आभार से भरा हुआ है। वीरा और माही, टीम गर्ल।” कपल ने जो कार्ड शेयर किया है, उसमें दो छोटी बच्चियों के क्यूट इलस्ट्रेशन बने हुए हैं। मई 2026 में शेयर की थी प्रेग्नेंसी की खबर
कपल ने इसी साल प्रेग्नेंसी की घोषणा की थी। मई 2026 में एचटी सिटी को दिए इंटरव्यू में अनुष्का रंजन ने बताया था कि उनके बच्चे का जन्म सितंबर में होना तय था। उन्होंने कहा था कि वे इस खबर को शेयर करने में थोड़े लेट हो गए थे, क्योंकि वे खुद को थोड़ा वक्त देना चाहते थे। शादी की घोषणा करने से ज्यादा नर्वस वे इस खबर को शेयर करते वक्त थीं, लेकिन दोस्तों और लोगों के रिएक्शन से वे काफी इमोशनल महसूस कर रही थीं। प्रेग्नेंसी में 150 से ज्यादा इंजेक्शन लगे
अनुष्का रंजन ने अपने यूट्यूब चैनल पर IVF ट्रीटमेंट पर खुलकर बात की थी। उन्होंने बताया था कि मां बनने की प्रक्रिया आसान नहीं थी और उन्हें करीब 150 से ज्यादा इंजेक्शन लेने पड़े थे। अनुष्का के मुताबिक, इंजेक्शन के दर्द के कारण वे रोने लगती थीं। अनुष्का ने बताया कि साल 2023 से वे फैमिली प्लानिंग की सोच रहे थे, जिसके बाद अपनी बहन आकांक्षा रंजन की सलाह पर उन्होंने डॉक्टर से संपर्क किया था। 2021 में मुंबई में हुई थी शादी
आदित्य सील और अनुष्का रंजन की पहली मुलाकात 26 जून 2017 को हुई थी। दोनों अनुष्का के एनजीओ ‘बेटी’ के एक इवेंट में मिले थे। यहीं से दोनों के बीच बातचीत शुरू हुई जो बाद में रिश्ते में बदल गई। कुछ सालों तक एक-दूसरे को डेट करने के बाद इस कपल ने नवंबर 2021 में मुंबई में शादी कर ली थी। आदित्य सील और अनुष्का रंजन का करियर
आदित्य सील ने साल 2002 में फिल्म ‘एक छोटी सी लव स्टोरी’ से बतौर चाइल्ड आर्टिस्ट अपने अभिनय करियर की शुरुआत की थी। इसके बाद वे ‘तुम बिन 2’, ‘स्टूडेंट ऑफ द ईयर 2’, ‘इंदू की जवानी’ और ‘रॉकेट गैंग’ जैसी फिल्मों के अलावा वेब सीरीज ‘द एम्पायर’ में अहम भूमिकाओं में नजर आए। वहीं अनुष्का रंजन ने साल 2015 में रिलीज हुई रोमांटिक-कॉमेडी फिल्म ‘वेडिंग पुलाव’ से बॉलीवुड में डेब्यू किया था। इसके बाद उन्होंने फिल्म ‘बत्ती गुल मीटर चालू’ और लोकप्रिय वेब सीरीज ‘फितरत’ में काम किया, जिसमें उनके साथ आदित्य सील भी मुख्य किरदार में थे। ये खबर भी पढ़ें करीना कपूर खान प्रेग्नेंट नहीं हैं:तीसरी बार मां बनने की अफवाहों को टीम ने बताया गलत; ननद सबा बोलीं- कुछ बातें प्राइवेट रहने देना चाहिए एक्ट्रेस करीना कपूर खान के तीसरी बार प्रेग्नेंट होने की खबरों को उनकी टीम ने गलत बताया है। सोशल मीडिया पर प्रेग्नेंसी की अफवाहें फैलने के बाद टीम ने इंडियन एक्सप्रेस के साथ बातचीत में इसकी पुष्टि की कि करीना प्रेग्नेंट नहीं हैं। पूरी खबर पढ़ें
Source link
आदित्य सील और अनुष्का रंजन बने जुड़वा बेटियों के पेरेंट्स:'वीरा' और 'माही' नाम रखे; आदित्य बोले- हमारी जिंदगी में रोशनी आ गई | ACTPnews

Previous Post
Next Post
Leave a Reply
Latest News
Search the Archives
Access over the years of investigative journalism and breaking reports












