आसिम रियाज को हिमांशी खुराना का जवाब, सबूत दिखाने को तैयार, रिश्ते में हिंसा का दावा | ACTPnews

आसिम रियाज को हिमांशी खुराना का जवाब, सबूत दिखाने को तैयार, रिश्ते में हिंसा का दावा


टीवी एक्ट्रेस हिमांशी खुराना ने अपने एक्स-बॉयफ्रेंड आसिम रियाज के उस दावे का जवाब दिया है, जिसमें उन्होंने अपने रिश्ते को लेकर चल रहे विवाद के बीच सबूत शेयर करने की बात कही है। हिमांशी ने कहा कि वह धर्म परिवर्तन के मामले से जुड़े फेक्ट और सबूत पेश करने के लिए तैयार हैं। उन्होंने यह भी आरोप लगाया कि आसिम के साथ रिश्ते के दौरान उन्हें हिंसा का सामना करना पड़ा था। हिमांशी ने सोशल मीडिया पर एक लंबा नोट शेयर किया। उन्होंने कहा कि अपनी पर्सनल लाइफ, बिग बॉस का एक्सपीरिएंस, आध्यात्मिक यात्रा और सेहत से जुड़ी बातों के बारे में उन्होंने हमेशा सम्मान और समझदारी के साथ बात की है। इसके पहले 23 अगस्त को आसिम रियाज ने एक पोस्ट के जरिए हिमांशी खुराना के दावे को झूठा बताया था।

धर्म परिवर्तन पर हिमांशी खुराना का नया पोस्ट

हिमांशी खुराना ने आगे कहा कि उन्होंने अपनी जिंदगी के इन पहलुओं के बारे में ईमानदारी से बात की है और कभी भी इनका इस्तेमाल किसी का अपमान करने या किसी को निशाना बनाने के लिए नहीं किया है। हिमांशी खुराना का कहना है कि उन्होंने कभी भी जबरदस्ती धर्म परिवर्तन शब्द का इस्तेमाल नहीं किया। उन्होंने लिखा, ‘मैंने कभी नहीं कहा कि जबरदस्ती धर्म परिवर्तन हुआ था। लोगों और मीडिया ने यह नैरेटिव बनाया है।’

हिमांशी खुराना सबूत दिखाने को तैयार

हालांकि, एक्ट्रेस ने दावा किया कि उनके पास इस मामले से जुड़े सबूत हैं और कहा कि अगर बातचीत सबूतों पर ही केंद्रित रहती है तो वह उन्हें शेयर करने के लिए तैयार हैं। हिमांशी ने लिखा, ‘अगर हम सबूतों की बात करने जा रहे हैं तो चलिए हर चीज पर बात करते हैं। मैं धर्म परिवर्तन से जुड़े मामले और मेरे साथ हुई हिंसा से जुड़े तथ्य और सबूत (CCTV फुटेज, रिकॉर्डिंग… उम्मीद है आपको 27.11.23 की वह सुबह याद होगी) शेयर करने के लिए तैयार हूं।’

आसिम रियाज पर भड़की हिमांशी खुराना

हिमांशी ने आगे कहा कि अगर उन्हें लगा कि उनकी छवि खराब की जा रही है तो वह अब चुप नहीं रहेंगी और न ही अपने एक्स पार्टनर का बचाव करेंगी। उन्होंने दावा किया कि पूरी स्थिति के दौरान अपनी गरिमा बनाए रखने के बावजूद उन्हें बार-बार अपमान और बेइज्जती का सामना करना पड़ा है। एक्ट्रेस ने यह भी लिखा, ‘अलग-अलग प्रोडक्शन हाउस और चैनलों के लोगों ने तुम्हारी घटिया हरकतों को छिपाया, लेकिन अब मैं वैसी नहीं हूं।’ हिमांशी ने कहा कि उन्होंने हमेशा सम्मान दिया है और बदले में भी वही उम्मीद करती हैं। उन्होंने कहा, ‘अगर उस सम्मान का वैसा ही जवाब नहीं मिलता है तो मेरे पास अब चुप रहने का कोई कारण नहीं है।’

आसिम रियाज को हिमांशी खुराना ने दी चुनौती

हिमांशी खुराना ने आसिम को इस मामले पर तथ्यों, जवाबदेही और पूरी सच्चाई के साथ बात करने की चुनौती भी दी। आखिर में हिमांशी ने सवाल किया कि उन्हें अपने अनुभव के बारे में खुलकर बात करने की आजादी क्यों नहीं होनी चाहिए? उन्होंने लिखा, ‘मुझे सच में समझ नहीं आता कि जब मैं अपनी यात्रा और लर्निंग के बारे में बताती हूं तो लोगों को क्या परेशानी होती है, जबकि बाकी सब अपने अनुभवों के बारे में खुलकर बात करते हैं। जब मैं अपनी बातें शेयर करती हूं तो यह अलग क्यों होता है?’

ये भी पढ़ें – धर्म परिवर्तन के दावे पर आसिम रियाज का करारा जवाब, हिमांशी खुराना को लगाई लताड़, पारस छाबड़ा को लिया आड़े हाथ

function loadFacebookScript(){
!function (f, b, e, v, n, t, s) {
if (f.fbq)
return;
n = f.fbq = function () {
n.callMethod ? n.callMethod.apply(n, arguments) : n.queue.push(arguments);
};
if (!f._fbq)
f._fbq = n;
n.push = n;
n.loaded = !0;
n.version = ‘2.0’;
n.queue = [];
t = b.createElement(e);
t.async = !0;
t.src = v;
s = b.getElementsByTagName(e)[0];
s.parentNode.insertBefore(t, s);
}(window, document, ‘script’, ‘//connect.facebook.net/en_US/fbevents.js’);
fbq(‘init’, ‘1684841475119151’);
fbq(‘track’, “PageView”);
}

window.addEventListener(‘load’, (event) => {
setTimeout(function(){
loadFacebookScript();
}, 7000);
});



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Search the Archives

Access over the years of investigative journalism and breaking reports