ईरानी हमले में भारतीय की मौत, डिप्लोमेट तलब:होर्मुज में तेल टैंकरों पर मिसाइल हमले किए थे; अमेरिका की ईरान पर 5 घंटे बमबारी | ACTPnews

ईरानी हमले में भारतीय की मौत, डिप्लोमेट तलब:होर्मुज में तेल टैंकरों पर मिसाइल हमले किए थे; अमेरिका की ईरान पर 5 घंटे बमबारी

ईरान ने होर्मुज स्ट्रेट में सोमवार देर रात UAE के दो तेल टैंकरों एमटी अल बहियाह और एमटी मोम्बासा पर क्रूज मिसाइलों से हमला किया। इसमें एक भारतीय की मौत हो गई। विदेश मंत्रालय ने कहा कि दोनों जहाजों में 46 क्रू मेंबर्स थे जिसमें कुल 30 भारतीय थे। मंत्रालय के मुताबिक एमटी अल बहियाह पर सवार 12 भारतीयों में से एक की मौत हो गई, जबकि एक अन्य घायल हो गया। वहीं, एमटी मोम्बासा पर मौजूद 18 भारतीयों में से 9 घायल हुए हैं। इनमें 2 की हालत गंभीर बताई गई है। भारत ने मंगलवार सुबह ईरान के उप राजदूत मोहम्मद जवाद हुसैनी समेत ईरानी डिप्लोमेट्स को तलब किया। विदेश मंत्रालय ने घटना पर गंभीर चिंता जताई और ईरानी मिशन से जवाब मांगा। इधर, अमेरिका ने मंगलवार सुबह ईरान पर करीब पांच घंटे बमबारी की। अमेरिकी सेंट्रल कमांड के मुताबिक, बुशहर, चाबहार, जास्क, कोनार्क, अबू मूसा और बंदर अब्बास स्थित सैन्य ठिकानों को निशाना बनाया गया। CENTCOM ने ईरान पर ताजा हमलों का फुटेज जारी किया… पिछले 24 घंटे के 5 बड़े अपडेट्स: ईरान जंग से जुड़े सभी अपडेट्स के लिए नीचे ब्लॉग से गुजर जाइए…



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *