कनाडा क्रिकेट में फिर मचा घमासान, 3 महीने में ही हेड कोच मोंटी देसाई ने छोड़ा टीम का साथ | ACTPnews

कनाडा क्रिकेट में फिर मचा घमासान, 3 महीने में ही हेड कोच मोंटी देसाई ने छोड़ा टीम का साथ


कनाडाई क्रिकेट के लिए मुश्किलें खत्म होने का नाम नहीं ले रही हैं। टीम के खराब दौर और क्रिकेट बोर्ड पर चल रही कार्रवाई के बीच अब एक और बड़ा बदलाव हुआ है। मोंटी देसाई ने कनाडा की मेन्स क्रिकेट टीम के हेड कोच का पद छोड़ दिया है। उन्होंने करीब तीन महीने तक टीम की कमान संभालने के बाद अपना पद छोड़ दिया। देसाई ने मई में कनाडा के अंतरिम मुख्य कोच का जिम्मा संभाला था। उनके कार्यकाल में टीम ने वर्ल्ड कप लीग-2 की दो ट्राई सीरीज खेलीं। इनमें से एक का आयोजन कनाडा में हुआ, जबकि दूसरी सीरीज स्कॉटलैंड में खेली गई।

मोंटी देसाई ने जताया आभार

हेड कोच पद छोड़ने के बाद देसाई ने सोशल मीडिया पर अपने कार्यकाल को याद करते हुए लिखा- एक छोटा लेकिन अहम पड़ाव। पिछले तीन महीनों में अंतरिम हेड कोच के तौर पर काम करने का मौका देने के लिए क्रिकेट कनाडा का शुक्रिया। हर माहौल हमें कुछ न कुछ सिखाता है। इस अनुभव ने उनके इस विश्वास को और मज़बूत किया है कि लगातार अच्छा प्रदर्शन समय, भरोसा, तैयारी, मजबूत रिश्तों और सामूहिक जिम्मेदारी से ही आता है।खिलाड़ियों, सपोर्ट स्टाफ और इस सफर में साथ देने वाले सभी लोगों का धन्यवाद। वह यहां बने रिश्तों, मिली सीख और योगदान देने के मौके के लिए शुक्रगुजार हैं। कनाडाई क्रिकेट की लगातार तरक्की और कामयाबी की कामना करता हूं।

क्रिकेट कनाडा ने अब नए हेड कोच की तलाश शुरू कर दी है। बोर्ड ने इस पद के लिए आवेदन आमंत्रित किए हैं और उम्मीदवार 28 अगस्त तक आवेदन कर सकते हैं। कनाडा को अब अगली बार 9 अक्टूबर से ओमान में वर्ल्ड कप लीग-2 के मुकाबले खेलने हैं, जहां उसका सामना ओमान और नेपाल से होगा।

लीग-2 की पॉइंट्स टेबल में कनाडा फिलहाल छठे स्थान पर है और उसके अभियान में चार मुकाबले बाकी हैं। पॉइंट्स टेबल की शीर्ष चार टीमें अगले साल होने वाले वनडे वर्ल्ड कप क्वालीफायर के लिए जगह बनाएंगी। ऐसे में नए कोच के सामने टीम को मुश्किल स्थिति से बाहर निकालने की बड़ी चुनौती होगी। कनाडा के साथ देसाई का यह दूसरा कार्यकाल था। वह इससे पहले 2019 में भी टीम के साथ काम कर चुके हैं।

मुश्किलों में घिरा कनाडा का क्रिकेट बोर्ड

देसाई ने टीम का साथ ऐसे समय में छोड़ा है, जब कनाडाई क्रिकेट कई विवादों और प्रशासनिक संकट से गुजर रहा है। 2026 T20 वर्ल्ड कप में कनाडा को अपने चारों मुकाबलों में हार मिली थी। इसके बाद टूर्नामेंट में भ्रष्टाचार के आरोपों को लेकर ICC की एंटी-करप्शन यूनिट ने जांच शुरू की थी।

इसके अलावा ICC ने क्रिकेट कनाडा पर सदस्यता से जुड़ी गंभीर शर्तों के उल्लंघन का आरोप भी लगाया। इसके बाद मई में ICC ने पहले बोर्ड की फंडिंग रोक दी और फिर अहमदाबाद में हुई अपनी तिमाही बैठक के बाद क्रिकेट कनाडा की एसोसिएट सदस्यता निलंबित कर दी। पिछले महीने एडिनबर्ग में हुई ICC की वार्षिक बैठकों के बाद क्रिकेट कनाडा की बहाली के लिए कुछ शर्तें भी तय की गई हैं। बोर्ड फिलहाल निलंबित है और ऐसे माहौल में देसाई का पद छोड़ना कनाडाई क्रिकेट के लिए एक और बड़ा झटका माना जा रहा है।

यह भी पढ़ें:

अंग्रेजों के खिलाफ पाकिस्तान की दुर्दशा, पूरी टीम मिलकर नहीं बना सकी 200 रन, केवल एक अर्धशतकीय पारी

जोश टंग ने छुआ बड़ा मुकाम, WTC 2025-27 में 50 विकेट लेने वाले बने पहले गेंदबाज, अब निशाने पर ब्रॉड का रिकॉर्ड

Latest Cricket News

function loadFacebookScript(){
!function (f, b, e, v, n, t, s) {
if (f.fbq)
return;
n = f.fbq = function () {
n.callMethod ? n.callMethod.apply(n, arguments) : n.queue.push(arguments);
};
if (!f._fbq)
f._fbq = n;
n.push = n;
n.loaded = !0;
n.version = ‘2.0’;
n.queue = [];
t = b.createElement(e);
t.async = !0;
t.src = v;
s = b.getElementsByTagName(e)[0];
s.parentNode.insertBefore(t, s);
}(window, document, ‘script’, ‘//connect.facebook.net/en_US/fbevents.js’);
fbq(‘init’, ‘1684841475119151’);
fbq(‘track’, “PageView”);
}

window.addEventListener(‘load’, (event) => {
setTimeout(function(){
loadFacebookScript();
}, 7000);
});



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Latest News

View All

Search the Archives

Access over the years of investigative journalism and breaking reports

You May Have Missed