‘फूल और कांटे’ के डायरेक्टर फिल्ममेकर कुकू कोहली का 25 अगस्त 2026 को मुंबई के कोकिलाबेन धीरूभाई अंबानी अस्पताल में 77 साल की उम्र में निधन हो गया। शनिवार, 29 अगस्त को उनके परिवार ने मुंबई के अंधेरी वेस्ट में सेलिब्रेशन स्पोर्ट्स क्लब में एक प्रार्थना सभा आयोजित की। इस प्रार्थना सभा में कई बॉलीवुड हस्तियां फिल्ममेकर को श्रद्धांजलि देने और उनके परिवार के प्रति संवेदना व्यक्त करने पहुंचीं। विक्की कौशल, कैटरीना कैफ और अरुणा ईरानी ने नम आंखों से उन्हें श्रद्धांजलि दी। सोशल मीडिया पर प्रेयर मीट के कई वीडियो और तस्वीरें वायरल हो रही हैं, जिन्हें देखकर आपकी आंखें भी नम हो जाएंगी।
विक्की कौशल और कैटरीना कैफ ने दी श्रद्धांजलि
कुकू कोहली की पत्नी और दिग्गज अभिनेत्री अरुणा ईरानी भी प्रार्थना सभा में पहुंचीं। उनके साथ परिवार के सदस्य भी थे, जिन्होंने उन्हें सहारा दिया और वेन्यू में एंट्री करते समय उन्हें हिम्मत दी। इस गमगीन माहौल में परिवार के सदस्य और फिल्ममेकर के करीबी लोग उन्हें याद करने और श्रद्धांजलि देने के लिए एक साथ आए। बॉलीवुड स्टार कपल विक्की कौशल और कैटरीना कैफ एक साथ प्रार्थना सभा में पहुंचे। कुकू के परिवार के सदस्यों से मिलने और श्रद्धांजलि देने के बाद उन्हें एक साथ वेन्यू से बाहर निकलते देखा गया। कपल के साथ विक्की के पिता और स्टंट डायरेक्टर शाम कौशल भी थे, जब वे वेन्यू से बाहर निकले तो पैपराजी ने उन्हें घेर लिया, लेकिन शाम ने उन्हें सुरक्षित उनकी कार तक पहुंचाया। बाद में विक्की को वहां से निकलने से पहले अपने पिता के पैर छूते हुए देखा गया।
कुकू कोहली की प्रेयर मीट में पहुंचे सितारे
इस प्रेयर मीट में दिग्गज अभिनेत्रियां आशा पारेख, मधू और पूनम ढिल्लों के साथ-साथ जैकी श्रॉफ, अनुपम खेर और अभिनेत्री केतकी दवे जैसी अन्य हस्तियां भी शामिल हुईं। केतकी दवे अपनी मां, दिग्गज एक्ट्रेस सरिता जोशी के साथ प्रेयर मीट में शामिल होती दिखीं। अनिल कपूर, बोनी कपूर, संजय कपूर, चंकी पांडे और अन्य सेलेब्स भी इस प्रेयर मीट में नजर आए।
कुकू कोहली कौन थे?
कुकू कोहली ने ‘फूल और कांटे’ फिल्म से निर्देशन की दुनिया में कदम रखा था। यह फिल्म कमर्शियल रूप से सफल रही और इसी फिल्म से अजय देवगन ने भी डेब्यू किया था। इस फिल्म में मधू, अमरीश पुरी, अरुणा ईरानी और जगदीप भी अहम भूमिकाओं में थे। कूकू कोहली ने ‘सुहाग’, ‘हकीकत’, ‘वो तेरा नाम था’, ‘अनाड़ी नंबर 1’, ‘ये दिल आशिकाना’ जैसी कई फिल्मों का निर्देशन किया। उनके परिवार में उनकी पत्नी अरुणा ईरानी और पहली पत्नी रीटा कोहली से हुई दो बेटियां, पूजा और करिश्मा हैं।
ये भी पढ़ें – ‘फूल और कांटे’ के डायरेक्टर कुकू कोहली का निधन, हार्ट अटैक से गई जान; राज कपूर के साथ भी किया था काम
Latest Bollywood News
function loadFacebookScript(){
!function (f, b, e, v, n, t, s) {
if (f.fbq)
return;
n = f.fbq = function () {
n.callMethod ? n.callMethod.apply(n, arguments) : n.queue.push(arguments);
};
if (!f._fbq)
f._fbq = n;
n.push = n;
n.loaded = !0;
n.version = ‘2.0’;
n.queue = [];
t = b.createElement(e);
t.async = !0;
t.src = v;
s = b.getElementsByTagName(e)[0];
s.parentNode.insertBefore(t, s);
}(window, document, ‘script’, ‘//connect.facebook.net/en_US/fbevents.js’);
fbq(‘init’, ‘1684841475119151’);
fbq(‘track’, “PageView”);
}
window.addEventListener(‘load’, (event) => {
setTimeout(function(){
loadFacebookScript();
}, 7000);
});













