टेकऑफ के दौरान विमान की पूंछ रनवे से टकराई, 2 घंटे हवा में घूमकर गिराया फ्यूल; म्यूनिख एयरपोर्ट पर बड़ा हादसा टला | ACTPnews

टेकऑफ के दौरान विमान की पूंछ रनवे से टकराई, 2 घंटे हवा में घूमकर गिराया फ्यूल; म्यूनिख एयरपोर्ट पर बड़ा हादसा टला


जर्मनी के म्यूनिख एयरपोर्ट पर 15 अगस्त को बड़ा हादसा टल गया। हनोई जा रही वियतनाम एयरलाइंस के बोइंग 787 विमान की टेकऑफ के कुछ देर बाद ही इमरजेंसी लैंडिंग कराई गई। वियतनाम एयरलाइंस की Boeing 787-9 फ्लाइट VN-34 टेकऑफ के दौरान मुश्किल में फंस गई। दरअसल, विमान की पूंछ रनवे से टकरा गई, जिसके बाद विमान ने करीब 2 घंटे तक म्यूनिख के ऊपर चक्कर लगाए और फिर सुरक्षित एयरपोर्ट लौट आया।

2 घंटे तक हवा में मंडराता रहा विमान

घटना के बाद विमान करीब 9,000 फीट की ऊंचाई पर म्यूनिख के ऊपर लगभग 2 घंटे तक उड़ता रहा। इस दौरान विमान ने ईंधन कम करने के लिए हवा में ही फ्यूल गिराया, जिसके बाद वह म्यूनिख इंटरनेशनल एयरपोर्ट लौट आया। विमान की टेल-स्ट्राइक (पूंछ के हिस्से के टकराने) से उसे नुकसान भी पहुंचा।

271 यात्री और 16 क्रू मेंबर सुरक्षित

हनोई जाने वाली फ्लाइट VN-34 ने 15 अगस्त को दोपहर करीब 1:45 बजे (लोकल समय) म्यूनिख से उड़ान भरी थी। वियतनाम के सरकारी मीडिया के अनुसार, प्लेन में 271 यात्री और 16 क्रू मेंबर सवार थे और वे सभी सुरक्षित हैं। इससे पहले, वियतनाम एयरलाइंस ने कहा था कि फ्लाइट एक “तकनीकी खराबी” के कारण वापस लौट आई थी।

टेकऑफ का वीडियो वायरल

फ्लाइट के टेकऑफ का एक वीडियो सोशल मीडिया पर सामने आया है जिसमें विमान रनवे पर तेजी से आगे बढ़ता दिखाई देता है। इसी दौरान एक तेज आवाज सुनाई देती है और विमान की पूंछ रनवे से टकराती नजर आती है। इसके बाद विमान ऊपर उठता है और उसके पीछे धूल का बड़ा गुबार उड़ता दिखाई देता है।

https://x.com/yendo91/status/2088914935199715365

एयरपोर्ट का नॉर्थ रनवे किया बंद

घटना के बाद म्यूनिख एयरपोर्ट प्रशासन ने अपनी वेबसाइट पर जानकारी दी थी कि उसने अपना नॉर्थ रनवे बंद कर दिया है, जिसके कारण हवाई यातायात में कुछ देरी हो सकती है। विमान ने साउथ रनवे से उड़ान भरी थी लेकिन लैंडिंग नॉर्थ रनवे पर की गई, जिसे बाद में सुरक्षा कारणों से बंद कर दिया गया था।

वहीं, आपको बता दें कि एयर इंडिया की फुकेत-दिल्ली फ्लाइट में 4 अगस्त को उड़ान के दौरान करीब 300 फीट अचानक ऊंचाई कम होने के मामले में नया मोड़ सामने आया है। 

यह भी पढ़ें-

एयर इंडिया का फुकेट-दिल्ली विमान एक झटके में कैसे आया 300 फिट नीचे? फ्लाइट डेटा रिकॉर्डर से खुला राज!

function loadFacebookScript(){
!function (f, b, e, v, n, t, s) {
if (f.fbq)
return;
n = f.fbq = function () {
n.callMethod ? n.callMethod.apply(n, arguments) : n.queue.push(arguments);
};
if (!f._fbq)
f._fbq = n;
n.push = n;
n.loaded = !0;
n.version = ‘2.0’;
n.queue = [];
t = b.createElement(e);
t.async = !0;
t.src = v;
s = b.getElementsByTagName(e)[0];
s.parentNode.insertBefore(t, s);
}(window, document, ‘script’, ‘//connect.facebook.net/en_US/fbevents.js’);
fbq(‘init’, ‘1684841475119151’);
fbq(‘track’, “PageView”);
}

window.addEventListener(‘load’, (event) => {
setTimeout(function(){
loadFacebookScript();
}, 7000);
});



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Search the Archives

Access over the years of investigative journalism and breaking reports