अमेरिका ने दक्षिण कोरिया के साथ होने वाले सैन्य अभ्यासों को कम करने का ऐलान किया है। राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प ने अमेरिकी रक्षा मंत्री पीट हेगसेथ को अभ्यासों में कटौती करने का आदेश दिया है। ट्रम्प ने कहा कि उत्तर कोरिया के नेता किम जोंग उन से उनके अच्छे रिश्ते हैं। ऐसे में अमेरिका और दक्षिण कोरिया के सैन्य अभ्यास उत्तर कोरिया को गलत और दुश्मनी वाला संदेश देते हैं। उन्होंने यह भी कहा कि इन अभ्यासों पर अमेरिका का काफी पैसा खर्च होता है। हालांकि, दक्षिण कोरिया ने कहा है कि अमेरिका के साथ सैन्य अभ्यास तय कार्यक्रम के मुताबिक होंगे। इसी हफ्ते शुरू होना है सैन्य अभ्यास अमेरिका और दक्षिण कोरिया का उल्ची फ्रीडम शील्ड अभ्यास इसी हफ्ते शुरू होना है। इसमें दक्षिण कोरिया के करीब 18 हजार सैनिक हिस्सा लेंगे। सैनिक इस दौरान असली युद्ध जैसी परिस्थितियों में ट्रेनिंग करेंगे। इसमें गोली चलाने की प्रैक्टिस, पानी वाले इलाकों को पार करना और सैन्य सामान एक जगह से दूसरी जगह पहुंचाना शामिल है। अमेरिका और दक्षिण कोरिया का कहना है कि इस अभ्यास का मकसद किसी देश पर हमला करना नहीं, बल्कि उत्तर कोरिया के संभावित हमले से निपटने की तैयारी करना है। ट्रम्प ने पोस्ट में ईरान का भी किया जिक्र ट्रम्प ने अपनी पोस्ट में ईरान का भी जिक्र किया। उन्होंने कहा कि उन्होंने दक्षिण कोरिया से ईरान को परमाणु हथियारों से मुक्त करने की अमेरिकी कोशिश में साथ देने को कहा था, लेकिन सियोल ने मना कर दिया। ट्रम्प ने इसे सैन्य अभ्यास कम करने के फैसले से अलग मुद्दा बताया। उत्तर कोरिया ने सैन्याभ्यास किया था विरोध उत्तर कोरिया लंबे समय से इन सैन्य अभ्यासों का विरोध करता रहा है। शुक्रवार को उसने अमेरिका और दक्षिण कोरिया के खिलाफ कड़े कदम उठाने की धमकी दी थी। प्योंगयांग का कहना है कि ये अभ्यास हमला करने की तैयारी जैसे हैं और इससे कोरियाई प्रायद्वीप में तनाव बढ़ता है। ट्रम्प और किम की 3 बार मुलाकात हुई ट्रम्प और किम जोंग उन 2018 से 2019 के बीच तीन बार मिले थे। दोनों की पहली मुलाकात जून 2018 में सिंगापुर में हुई थी। इसके बाद फरवरी 2019 में वियतनाम और जून 2019 में दोनों नेता फिर मिले। इन बैठकों में उत्तर कोरिया के परमाणु हथियारों को लेकर बातचीत हुई थी, लेकिन कोई बड़ा समझौता नहीं हो सका। सैन्य अभ्यास कम करने के ऐलान से एक दिन पहले ट्रम्प ने किम के साथ अपनी पुरानी तस्वीर भी शेयर की थी। उन्होंने कहा था कि दोनों के रिश्ते अच्छे हैं। ट्रम्प पहले भी अभ्यास रोक चुके हैं 2018 में किम से मुलाकात के बाद ट्रम्प ने अमेरिका-दक्षिण कोरिया के सैन्य अभ्यासों को रोकने की घोषणा की थी। उन्होंने इन्हें महंगा और उत्तर कोरिया के लिए उकसाने वाला बताया था। बाद में दोनों देशों ने सैन्य अभ्यास फिर शुरू कर दिए थे। ———————— ये खबर भी पढ़ें… ईरानी सेना बोली-अमेरिकी सैनिकों को मारने-पकड़ने पर ₹28 लाख इनाम:महिला ने ऐसा किया तो इनाम दोगुना; मारने वाला हथियार खरीदकर म्यूजियम में रखेंगे
ईरानी सेना ने ऐलान किया है कि किसी अमेरिकी सैनिक को मारने या पकड़ने वाले व्यक्ति को 30 हजार डॉलर (करीब 28 लाख रुपए) का इनाम दिया जाएगा। अगर यह काम कोई महिला करती है तो इनाम की रकम दोगुनी यानी 60 हजार डॉलर कर दी जाएगी। पूरी खबर यहां पढ़ें…
Source link
ट्रम्प ने दक्षिण कोरिया के साथ मिलिट्री ड्रिल घटाई:बोले- इससे नॉर्थ कोरिया को गलत मैसेज जाता है, किम जोंग उन से मेरे अच्छे रिश्ते | ACTPnews

Previous Post
Next Post
Leave a Reply
Latest News
Search the Archives
Access over the years of investigative journalism and breaking reports
You May Have Missed
-

मुकेश खन्ना बोले- जन गण मन हटाओ वंदे मातरम लाओ:राष्ट्रगीत और राष्ट्रगान में फर्क भूले, पंजाब सिंध को कहा पंजाब सिंग, 2 और गड़बड़ की | ACTPnews
-
-

ISI समर्थित शहजाद भट्टी नेटवर्क पर पूरे देश में बड़ी कार्रवाई, 200 से ज्यादा लोग गिरफ्तार, गृह मंत्री अमित शाह ने दी जानकारी | ACTPnews
-
-

ईरानी सेना बोली-अमेरिकी सैनिकों को मारने-पकड़ने पर ₹28 लाख इनाम:महिला ने ऐसा किया तो इनाम दोगुना; मारने वाला हथियार खरीदकर म्यूजियम में रखेंगे | ACTPnews









