नॉर्थ जोन ने वेस्ट जोन को 52 रन से हराकर दलीप ट्रॉफी के सेमीफाइनल में जगह बना ली। बेंगलुरु में 287 रन का पीछा कर रही वेस्ट जोन की टीम चौथे दिन 234 रन पर ऑलआउट हो गई। आबिद मुश्ताक ने मैच में 9 विकेट लिए। वेस्ट जोन के कप्तान ऋतुराज गायकवाड का रनआउट मैच का टर्निंग पॉइंट रहा। नॉर्थ जोन अब 30 अगस्त से साउथ जोन के खिलाफ सेमीफाइनल खेलेगा। आखिरी दिन 6.3 ओवर में सिमटा वेस्ट जोन वेस्ट जोन ने चौथे दिन 7 विकेट पर 220 रन से आगे खेलना शुरू किया था। टीम को जीत के लिए 67 रन चाहिए थे, लेकिन आबिद मुश्ताक और निशांत सिंधु ने 6.3 ओवर में बाकी तीन विकेट निकाल दिए। मुश्ताक ने दूसरी पारी में 22 ओवर में 60 रन देकर 4 विकेट लिए। मैच में उनके 9/99 के प्रदर्शन के लिए उन्हें प्लेयर ऑफ द मैच चुना गया। गायकवाड और मुशीर के बीच शतकीय साझेदारी वेस्ट जोन एक समय 3 विकेट पर 195 रन बनाकर मजबूत स्थिति में था। गायकवाड और मुशीर खान के बीच 111 रन की साझेदारी हो चुकी थी और टीम को जीत के लिए 92 रन चाहिए थे। गायकवाड़ 66 रन बनाकर रनआउट हुए। इसके बाद वेस्ट जोन ने 25 रन के अंदर गायकवाड़ और मुशीर समेत चार विकेट गंवा दिए। मुशीर 96 रन बनाकर शतक से चूक गए। नॉर्थ जोन के 251 और 222 रन नॉर्थ जोन ने पहली पारी में 251 रन बनाए थे। इसके बाद दूसरी पारी में 222 रन बनाकर वेस्ट जोन के सामने 287 रन का टारगेट रखा। वेस्ट जोन पहली पारी में 187 रन पर ऑलआउट हुआ था और दूसरी पारी में 234 रन ही बना सका।
————————————————-
स्पोर्ट्स की यह खबर भी पढ़ें…
संजय बांगड़ की बेटी की क्रिकेट में वापसी:ऑस्ट्रेलिया ने विमेंस क्रिकेट में खेलने के योग्य माना; अनाया बोलीं- WBBL खेलना लक्ष्य
Source link
दलीप ट्रॉफी- वेस्ट जोन को हराकर नॉर्थ जोन सेमीफाइनल में:गायकवाड के रनआउट से पलटा मैच, आबिद मुश्ताक को 9 विकेट | ACTPnews

Previous Post
Next Post
Leave a Reply
Latest News
Search the Archives
Access over the years of investigative journalism and breaking reports












