नेपाल में बाढ़ से सैकड़ों भारतीयों के लापता होने की खबर, ओडिशा सरकार ने बनाया 24×7 कंट्रोल रूम | ACTPnews

नेपाल में बाढ़ से सैकड़ों भारतीयों के लापता होने की खबर, ओडिशा सरकार ने बनाया 24x7 कंट्रोल रूम


भुवनेश्वर: नेपाल में आई भीषण बाढ़ ने कई इलाकों में भारी तबाही मचा दी है। अचानक आई बाढ़ के बाद कई जगहों पर अफरा-तफरी और अनिश्चितता का माहौल है। जानकारी के मुताबिक, प्रभावित इलाकों में सैकड़ों भारतीयों के अब तक संपर्क में नहीं आने की खबर है। स्थिति को देखते हुए भारतीय अधिकारी राहत और बचाव से जुड़ी गतिविधियों पर नजर बनाए हुए हैं।

ओडिशा सरकार ने उठाया बड़ा कदम

नेपाल में फंसे या प्रभावित भारतीय नागरिकों की मदद के लिए ओडिशा सरकार ने भी कदम उठाया है। राज्य सरकार ने नई दिल्ली स्थित ओडिशा निवास में 24 घंटे और सातों दिन काम करने वाला कंट्रोल रूम शुरू किया है। इसका उद्देश्य नेपाल में मौजूद ओडिशा के लोगों और उनके परिवारों को जरूरी सहायता और जानकारी उपलब्ध कराना है।

अगर नेपाल में मौजूद किसी ओडिशा निवासी से संपर्क नहीं हो पा रहा है या किसी तरह की मदद की जरूरत है, तो परिवार कंट्रोल रूम से संपर्क कर सकते हैं।

इसके लिए ओडिशा ने  कंट्रोल रूम के नंबर जारी किए हैं।

  • मोबाइल: +91-7428135044
  • मोबाइल: +91-8527580245
  • लैंडलाइन: 011-23012807

परिवार इन नंबरों पर संपर्क कर नेपाल में फंसे या लापता बताए जा रहे अपने परिजनों के बारे में जानकारी साझा कर सकते हैं।

भारत के विदेश मंत्रालय ने भी आपातकालीन संपर्क नंबर साझा किए

नेपाल में प्रभावित भारतीय नागरिकों की सहायता के लिए भारत के विदेश मंत्रालय  ने भी नेपाल स्थित आपातकालीन संपर्क नंबर साझा किए हैं। नेपाल में +977 9851316807 और +977 9709107500 पर आपातकालीन संपर्क किया जा सकता है।

विदेश मंत्रालय की ओर से जारी आधिकारिक अपडेट के लिए @MEAIndia को फॉलो करने की अपील की गई है।

ओडिशा सरकार की ओर से डायरेक्टोरेट ऑफ ओडिशा परिवार में ऑफिसर ऑन स्पेशल ड्यूटी और नोडल अधिकारी प्रीतिश पंडा को भी सहायता और जानकारी के लिए जिम्मेदारी दी गई है। जरूरत पड़ने पर उनसे +91 95833 21964 नंबर पर संपर्क किया जा सकता है।

नेपाल में बचाव अभियान जारी

नेपाल में बाढ़ के बाद राहत और बचाव अभियान जारी है। इस बीच उन परिवारों से तुरंत संबंधित हेल्पलाइन और कंट्रोल रूम से संपर्क करने की अपील की गई है, जिनके परिजन नेपाल के प्रभावित इलाकों में हैं और उनसे संपर्क नहीं हो पा रहा है।

अधिकारी नेपाल में भारतीय मिशनों और स्थानीय प्रशासन के साथ मिलकर प्रभावित लोगों का पता लगाने और उन्हें जरूरी सहायता पहुंचाने के लिए समन्वय कर रहे हैं।

परिवारों से अपील की गई है कि वे अपने लापता या प्रभावित परिजनों की जानकारी उपलब्ध हेल्पलाइन नंबरों पर तुरंत साझा करें, ताकि राहत और बचाव एजेंसियों को उन्हें तलाशने में मदद मिल सके।

नेपाल में बाढ़ से भारत में भी बाढ़ का खतरा मंडराया है। अचानक क्यों आया इतना खतरनाक सैलाब? सैटेलाइट तस्वीरों से सामने आई वजह। (रिपोर्ट- ओडिशा से शुभम कुमार)

ये भी पढ़ें-

तिब्बत से आया मौत का सैलाब! नेपाल में मची भारी तबाही, 98 की मौत; 133 भारतीयों समेत सैकड़ों लापता

function loadFacebookScript(){
!function (f, b, e, v, n, t, s) {
if (f.fbq)
return;
n = f.fbq = function () {
n.callMethod ? n.callMethod.apply(n, arguments) : n.queue.push(arguments);
};
if (!f._fbq)
f._fbq = n;
n.push = n;
n.loaded = !0;
n.version = ‘2.0’;
n.queue = [];
t = b.createElement(e);
t.async = !0;
t.src = v;
s = b.getElementsByTagName(e)[0];
s.parentNode.insertBefore(t, s);
}(window, document, ‘script’, ‘//connect.facebook.net/en_US/fbevents.js’);
fbq(‘init’, ‘1684841475119151’);
fbq(‘track’, “PageView”);
}

window.addEventListener(‘load’, (event) => {
setTimeout(function(){
loadFacebookScript();
}, 7000);
});



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Latest News

View All

Search the Archives

Access over the years of investigative journalism and breaking reports

You May Have Missed