पाक बल्लेबाज का CPL में धमाका, जड़ा अपने करियर का पहला T20 शतक, टीम को मिली जीत | ACTPnews

पाक बल्लेबाज का CPL में धमाका, जड़ा अपने करियर का पहला T20 शतक, टीम को मिली जीत


वेस्टइंडीज में इन दिनों कैरेबियन प्रीमियर लीग (CPL) 2026 के मुकाबले खेले जा रहे हैं। जारी क्रिकेट टूर्नामेंट का 18वां मैच सेंट किट्स एंड नेविस पैट्रियट्स और जमैका किंग्समेन के बीच खेला गया। इस मैच में जमैका किंग्समेन के लिए बल्लेबाजी करते हुए पाकिस्तान के बल्लेबाज सैम अयूब ने धमाकेदार सेंचुरी लगाई। इस सेंचुरी के बदौलत उनकी टीम इस मैच में सेंट किट्स को अंत में 11 रनों से हारने में कामयाब रही। अयूब ने बल्लेबाजी के साथ-साथ गेंदबाजी में भी एक विकेट लिए। इस ऑलराउंड प्रदर्शन के लिए उन्हें प्लेयर ऑफ द मैच का अवॉर्ड मिला।

सैम अयूब ने जड़ा शानदार शतक

सेंट किट्स की टीम ने इस मैच में टॉस जीता और उन्होंने पहले गेंदबाजी का फैसला किया। पहले बल्लेबाजी करने उतरी जमैका किंग्समेन के दोनों सलामी बल्लेबाज इस मैच में जल्दी आउट हो गए। केसी कार्टी बिना खाता खोले पवेलियन लौट गए। वहीं माज सदाकत ने 2 रन बनाए। नंबर 3 पर बल्लेबाजी करने आए सैम अयूब ने इस मैच में बेहतरीन बल्लेबाजी की। लेकिन उनके अलावा बाकी के बल्लेबाज भी कुछ खास कमाल नहीं कर पाए। अयूब 58 गेंदों में 6 चौके और 8 छक्के की मदद से 102 रन बनाकर आउट हुए। यह अयूब के करियर का पहला टी20 शतक है। उनके अलावा कप्तान रोवमन पॉवेल ने 21 और कीमो पॉल ने 25 रन का योगदान दिया। पहले बल्लेबाजी करते हुए जमैकन किंग्समैन की टीम 20 ओवर में 7 विकेट के नुक्सन पर 182 रन बनाने में कामयाब रही। सेंट किट्स की तरफ से नसीम शाह ने दो विकेट लिए।

सेंट किट्स की तरफ से एक बल्लेबाज ने लगाया अर्धशतक

टारगेट का पीछा करने उतरी सेंट किट्स की शुरुआत भी अच्छी नहीं रही। उनके सलामी बल्लेबाज काइल मेयर्स सिर्फ 8 रन बनाकर आउट हो गए। वहीं जॉनसन चार्ल्स ने 14 रन का योगदान दिया। उनके बाद बल्लेबाजी करने आए आंद्रे फ्लेचर ने 38 बॉल पर 55 रन की पारी खेलकर टीम को संभालने की कोशिश की लेकिन उन्हें मिडिल ऑर्डर बल्लेबाजों का साथ नहीं मिला। अंत में कप्तान जेसन होल्डर ने 34 और दसुन शनाका ने 35 रन की तेज तर्रार पारी खेलकर टीम को जीत दिलाने की कोशिश जरूर की लेकिन उसमें वो कामयाब नहीं हो सके। शनाका ने अपनी 18 गेंदों की पारी के दौरान 1 चौका और 4 छक्के लगाए। 20 ओवर बल्लेबाजी करने के बाद सेंट किट्स की टीम 6 विकेट के नुकसान पर 171 रन ही बना सकी और मुकाबला हार गई।

यह भी पढ़ें

अनुष्का शर्मा संभालेंगी टी20 में भारतीय-ए टीम की कप्तानी, ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ होगी तीन मैचों की घर पर सीरीज

IND vs SL टेस्ट सीरीज में सोनल दिनुशा पर भारी पड़ा भारतीय स्टार, छीना प्लेयर ऑफ द सीरीज का अवॉर्ड

Latest Cricket News

function loadFacebookScript(){
!function (f, b, e, v, n, t, s) {
if (f.fbq)
return;
n = f.fbq = function () {
n.callMethod ? n.callMethod.apply(n, arguments) : n.queue.push(arguments);
};
if (!f._fbq)
f._fbq = n;
n.push = n;
n.loaded = !0;
n.version = ‘2.0’;
n.queue = [];
t = b.createElement(e);
t.async = !0;
t.src = v;
s = b.getElementsByTagName(e)[0];
s.parentNode.insertBefore(t, s);
}(window, document, ‘script’, ‘//connect.facebook.net/en_US/fbevents.js’);
fbq(‘init’, ‘1684841475119151’);
fbq(‘track’, “PageView”);
}

window.addEventListener(‘load’, (event) => {
setTimeout(function(){
loadFacebookScript();
}, 7000);
});



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Latest News

View All

Search the Archives

Access over the years of investigative journalism and breaking reports

You May Have Missed