बेंगलुरू: बेंगलुरू के कई नामी रेस्टोरेंट और होटल में फूड सेफ्टी विभाग ने गुणवत्ता जांच की है, जिसमें चौंकाने वाली चीजें भी मिली हैं। जिन होटलों और रेस्टोरेंट्स में ये गुणवत्ता जांच की गई है, उनकी लिस्ट सामने आई है और ये भी पता लगा है कि इन जगहों से क्या बरामद हुआ है।
1- होटल स्काई, UB सिटी
- सड़ा हुआ चिकन/बीफ – 45 किलो
- वेजिटेबल कटलेट – 6 किलो
- इस्तेमाल किया हुआ कुकिंग ऑयल – 15 लीटर
- कुल खाद्य सामग्री: 51 किलो
ऊपर बताई गई खाद्य सामग्री खाने लायक नहीं पाई गई और प्रक्रिया के अनुसार उसे फेंक दिया गया/नष्ट कर दिया गया।
2- रॉयल चेन होटल
- बत्तख (Duck) – 50 किलो
- मछली – 5 किलो
- कुल जब्त: 55 किलो
3- मद्रास किचन
- हरी मटर – 5 किलो
4- टेस्कॉन होटल
- मशरूम – 5 किलो
5- सेंचेज होटल
- मछली – 3 किलो – ज़ब्त की गई
- केक, आलू और टैकोस – 7 किलो – फेंक दिया गया
कुल जब्ती/निपटान
- कुल जब्त/निपटाई गई खाद्य सामग्री: 132 किलो
- इस्तेमाल किया हुआ कुकिंग ऑयल: 15 लीटर
- खाद्य सामग्री की कुल मात्रा: 132 किलो को नष्ट कर दिया गया और फेंक दिया गया, UB सिटी में मौजूद स्काई किचन में बड़ी अनियिमता पाई गई, जिसके चलते अगले आदेश तक इस रेस्टोरेंट को बंद कर दिया गया है।
हाल ही में बेंगलुरू में स्वास्थ्य और परिवार कल्याण विभाग के फूड सेफ्टी विंग ने 26 लग्जरी थ्री स्टार और फाइव में विशेष जांच अभियान चलाया था। इस दौरान एक्सपायर्ड मीट और फफूंद लगी सब्ज़ियां जब्त की गई थीं। मतलब साफ है कि बेंगलुरू के कुछ नामी थ्री स्टार और फाइव स्टार होटलों में खाद्य सुरक्षा से जुड़ी गंभीर लापरवाही की जा रही है। इसका असर फूड कंज्यूम करने वाले ग्राहकों की सेहत पर पड़ रहा है, जो उन्हें बीमार बना रहा है।
गौरतलब है कि पहले भी इस तरह के मामले सामने आए हैं, जब नामी जगहों के खाने में लापरवाही के मामले सामने आए और जब कार्रवाई हुई तब जाकर उनकी पोल खुली। ऐसे में ग्राहकों को अलर्ट मोड अपनाकर ही खाने के लिए रेस्टोरेंट या होटल का चयन करना चाहिए। किसी भी जगह का खराब खाना, सेहत के साथ खिलवाड़ है।
ये भी पढ़ें-
कॉकरोच, मक्खियां और एक्सपायर फूड! मुंबई के 5 हाई-प्रोफाइल क्लबों का चौंकाने वाला सच; FDA ने रद्द किए लाइसेंस
function loadFacebookScript(){
!function (f, b, e, v, n, t, s) {
if (f.fbq)
return;
n = f.fbq = function () {
n.callMethod ? n.callMethod.apply(n, arguments) : n.queue.push(arguments);
};
if (!f._fbq)
f._fbq = n;
n.push = n;
n.loaded = !0;
n.version = ‘2.0’;
n.queue = [];
t = b.createElement(e);
t.async = !0;
t.src = v;
s = b.getElementsByTagName(e)[0];
s.parentNode.insertBefore(t, s);
}(window, document, ‘script’, ‘//connect.facebook.net/en_US/fbevents.js’);
fbq(‘init’, ‘1684841475119151’);
fbq(‘track’, “PageView”);
}
window.addEventListener(‘load’, (event) => {
setTimeout(function(){
loadFacebookScript();
}, 7000);
});












