भारत के न्यूजीलैंड दौरे के लिए पहले 48 घंटे में 26 हजार टिकट बिक गए हैं। यह न्यूजीलैंड क्रिकेट की प्री-सेल में रिकॉर्ड मांग है। यह दौरा 22 अक्टूबर से शुरू होगा और 1 दिसंबर तक चलेगा। दोनों टीमों के बीच 5 टी-20, 5 वनडे और 2 टेस्ट खेले जाएंगे। भारतीय टीम 2019-20 के बाद पहली बार न्यूजीलैंड में टेस्ट सीरीज खेलेगी। ईडन पार्क के व्हाइट-बॉल मैचों की सबसे ज्यादा मांग न्यूजीलैंड क्रिकेट के अनुसार, ऑकलैंड के ईडन पार्क में होने वाले व्हाइट-बॉल मुकाबलों के टिकट सबसे तेजी से बिक रहे हैं। यहां सीरीज का चौथा टी-20 और पहला वनडे खेला जाएगा। क्राइस्टचर्च के हेगले ओवल में भी टिकटों की भारी मांग है। करीब 9 हजार दर्शकों की क्षमता वाले इस मैदान पर भारत और न्यूजीलैंड के बीच शुरुआती दो टी-20 मैच 22 और 24 अक्टूबर को खेले जाएंगे। इसी मैदान पर दौरे का दूसरा और आखिरी टेस्ट भी खेला जाएगा। यह मुकाबला 27 नवंबर से 1 दिसंबर तक होगा और इसके टिकटों की बिक्री भी तेजी से हो रही है। वेलिंगटन में भी टिकटों की मजबूत मांग वेलिंगटन में होने वाले मुकाबलों के लिए भी शुरुआती बिक्री मजबूत रही है। हेनरी स्टेडियम में सीरीज का तीसरा टी-20 और दूसरा वनडे खेला जाएगा। वहीं, पहला टेस्ट सेलो बेसिन रिजर्व में 19 नवंबर से शुरू होगा। NZC बोला- भारत को खेलते देखना दुर्लभ मौका न्यूजीलैंड क्रिकेट के चीफ मार्केटिंग एंड कमर्शियल ऑफिसर ग्लेन क्रिचली ने कहा कि फैंस ने टिकट जल्दी खरीदने की अपील पर अच्छी प्रतिक्रिया दी है। उन्होंने कहा कि पहले दो दिनों में रिकॉर्ड बिक्री से पता चलता है कि बड़ी संख्या में फैंस ने समय रहते अपनी सीट बुक कर ली है। क्रिचली ने कहा कि न्यूजीलैंड के फैंस के लिए भारत के खिलाफ क्रिकेट मैच का माहौल देखने और दुनिया के बड़े क्रिकेट सितारों को लाइव देखने का यह खास मौका है। पिछले सीजन जितनी ही रखी टिकटों की कीमत NZC ने इस सीजन टिकटों की कीमत में बढ़ोतरी नहीं की है। बोर्ड के मुताबिक, क्रिकेट नेशन एक्सेस कोड का इस्तेमाल करने पर टिकट 30 न्यूजीलैंड डॉलर से कम में मिल रहा है। फैंस के लिए ‘द फोर’ और ‘द सिक्स’ ग्रुप टिकट पैकेज के साथ-साथ अलग-अलग वेन्यू के टिकट बंडल भी उपलब्ध हैं। इनका उद्देश्य ज्यादा दर्शकों को मैच देखने के लिए आकर्षित करना है। 7 सितंबर से आम दर्शकों के लिए टिकट बिक्री क्रिकेट नेशन की मेंबर सेल के बाद आम दर्शकों के लिए टिकटों की बिक्री 7 सितंबर से शुरू होगी। हालांकि, जो फैंस क्रिकेट नेशन के लिए साइन अप करेंगे, उन्हें प्री-सेल में पहले टिकट खरीदने का मौका मिलेगा। उन्हें इस दौरान 15% की छूट भी मिलेगी। 12 मैचों का पूरा दौरा, 6 साल बाद टेस्ट सीरीज भारत और न्यूजीलैंड तीनों फॉर्मेट के कुल 12 मुकाबले खेलेंगे। यह न्यूजीलैंड की मेजबानी में मैचों की संख्या के लिहाज से सबसे बड़ा भारत दौरा है। भारतीय टीम करीब छह साल बाद न्यूजीलैंड में टेस्ट सीरीज खेलेगी। पिछली बार 2019/20 में भारत ने वहां टेस्ट सीरीज खेली थी। इस बार दोनों टेस्ट वेलिंगटन के बेसिन रिजर्व और क्राइस्टचर्च के हेगले ओवल में होंगे। इस दौरे की वनडे सीरीज अगले साल होने वाले वनडे वर्ल्ड कप की तैयारियों के लिहाज से भी अहम होगी। टिकट पैकेज का गणित, ‘द फोर’ में 4 और ‘द सिक्स’ में 6 टिकट न्यूजीलैंड क्रिकेट ने ग्रुप में मैच देखने वाले दर्शकों के लिए द फोर में और द सिक्स टिकट विकल्प शुरू किए हैं। ये सामान्य टिकट से अलग पैकेज हैं, जिनमें एक साथ कई टिकट खरीदने पर डिस्काउंटेड कीमत मिलती है। द फोर में 4 वयस्कों के टिकट और द सिक्स में 6 वयस्कों के टिकट शामिल हैं। —————
क्रिकेट से जुड़ी यह खबर भी पढ़िए…
अफगानिस्तान में होगी IPL जैसी लीग, 27 दिसंबर से पहला सीजन, 3 टीमों के नाम घोषित अफगानिस्तान क्रिकेट बोर्ड (ACB) ने IPL जैसी अफगानिस्तान प्रीमियर लीग (APL) टी-20 का ऐलान किया है। टूर्नामेंट का पहला सीजन 27 दिसंबर से शुरू होगा। दुबई में हुए कार्यक्रम में एक्सल यूनाइटेड काबुल, बलख जवानन और कंधार वारियर्स फ्रेंचाइजी के नाम सामने आए। इसी कार्यक्रम में लीग की ट्रॉफी ‘कोह-ए-जफर’ को भी लॉन्च किया गया। पढ़ें पूरी खबर
Source link
भारत के न्यूजीलैंड दौरे के टिकटों की रिकॉर्ड बिक्री:पहले 48 घंटे में 26 हजार टिकट बिके, 12 मैचों का दौरा अक्टूबर से | ACTPnews

Previous Post
Next Post
Leave a Reply
Latest News
Search the Archives
Access over the years of investigative journalism and breaking reports










