भास्कर अपडेट्स:पूर्व प्रधानमंत्री आईके गुजराल के बेटे के साथ 7.8 करोड़ की धोखाधड़ी; जालसाजों ने फेक वॉट्सएप अकाउंट बनाकर पैसे ट्रांसफर कराए | ACTPnews

भास्कर अपडेट्स:पूर्व प्रधानमंत्री आईके गुजराल के बेटे के साथ 7.8 करोड़ की धोखाधड़ी; जालसाजों ने फेक वॉट्सएप अकाउंट बनाकर पैसे ट्रांसफर कराए

पूर्व प्रधानमंत्री इंद्र कुमार गुजराल (आईके गुजराल) के बेटे और पूर्व राज्यसभा सांसद नरेश गुजराल साइबर ठगी का शिकार हो गए। साइबर अपराधियों ने मैसेजिंग ऐप पर उनकी फर्जी प्रोफाइल बनाकर उनकी कंपनी के मुख्य वित्तीय अधिकारी (CFO) को धोखे में लिया और करीब 7.8 करोड़ रुपए विभिन्न बैंक खातों में ट्रांसफर करा लिए। यह ठगी 12 जून से 16 जून के बीच हुई। 16 जून को नरेश गुजराल की बेटी की नजर इन लेनदेन पर पड़ी। उन्होंने अपने पिता से पुष्टि की तो पता चला कि उन्होंने कोई ऐसा निर्देश नहीं दिया था। इसके बाद मामले की शिकायत साइबर क्राइम ब्रांच शाखा में की गई। जांच में पता चला पैसा पहले महाराष्ट्र और आंध्र प्रदेश के चार बैंक अकाउंट में भेजा गया। हर अकाउंट में 1 करोड़ से 2 करोड़ रुपये के बीच ट्रांसफर किए गए थे। इसके बाद पैसे को लगभग 30 से 40 अकाउंट में बांटा गया और फिर कई और ‘म्यूल अकाउंट’ के जरिए घुमाया गया, ताकि पैसे के सोर्स का पता न चल सके। आज की अन्य बड़ी खबरें… ED ने शराब ट्रांसपोर्ट मामले में आंध्र प्रदेश के पूर्व मंत्री के बेटे को गिरफ्तार किया एनफोर्समेंट डायरेक्टरेट (ED) ने गुरुवार को आंध्र प्रदेश के पूर्व मंत्री और YSRCP नेता कारुमूरी नागेश्वर राव के बेटे कारुमूरी सुनील कुमार को गिरफ्तार किया। यह गिरफ्तारी पिछली सरकार के समय शराब के ट्रांसपोर्ट में कथित गड़बड़ियों से जुड़े मनी लॉन्ड्रिंग मामले में की गई है। कुछ दिन पहले केंद्रीय एजेंसी ने पिता-पुत्र के ठिकानों पर छापेमारी की थी। अधिकारियों ने बताया कि जांच के सिलसिले में पूछताछ के बाद सुनील कुमार को प्रिवेंशन ऑफ मनी लॉन्ड्रिंग एक्ट (PMLA) के तहत अरेस्ट किया गया है। नागेश्वर राव मुख्यमंत्री जगन मोहन रेड्डी की सरकार में सिविल सप्लाई मंत्री रह चुके हैं। TMC के पूर्व मंत्री अरूप विश्वास ने पार्टी खातों पर रोक की मांग की, बैंक को लिखा पत्र तृणमूल कांग्रेस (TMC) में चल रहे नेतृत्व विवाद के बीच पार्टी के वरिष्ठ नेता और पूर्व मंत्री अरूप विश्वास ने एक निजी बैंक को पत्र लिखकर पार्टी के बैंक खातों के संचालन पर तत्काल रोक लगाने की मांग की है। सूत्रों के अनुसार, उन्होंने संगठन के नियंत्रण और अधिकार को लेकर चल रहे विवाद का हवाला देते हुए यह कदम उठाया है। सोशल मीडिया पर प्रसारित दो पन्नों के एक पत्र में, जिसकी स्वतंत्र रूप से पुष्टि नहीं हो सकी है, अरूप विश्वास ने कोलकाता स्थित बैंक की सेंट्रल प्लाजा शाखा के प्रबंधक को संबोधित करते हुए पार्टी खातों में यथास्थिति बनाए रखने का अनुरोध किया है। 12 जून 2026 को लिखे गए इस कथित पत्र में, TMC के कोषाध्यक्ष के रूप में अरूप विश्वास ने बैंक से कहा है कि विवाद के समाधान तक किसी भी डेबिट ट्रांजैक्शन या खाते के संचालन संबंधी अधिकारों में बदलाव की अनुमति न दी जाए। बागी TMC विधायक ऋतब्रत नेता प्रतिपक्ष बने रहेंगे, कलकत्ता हाईकोर्ट का विधानसभा अध्यक्ष के फैसले पर रोक लगाने से इनकार पश्चिम बंगाल विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष (LoP) को लेकर जारी विवाद में कलकत्ता हाईकोर्ट ने फिलहाल दखल देने से इनकार कर दिया है। अदालत ने विधानसभा अध्यक्ष के उस फैसले पर अंतरिम रोक लगाने से मना कर दिया, जिसमें बागी TMC विधायक ऋतब्रत बनर्जी को नेता प्रतिपक्ष के रूप में मान्यता दी गई थी। यह याचिका TMC नेता शोभनदेव चट्टोपाध्याय ने दायर की थी। उनका कहना है कि पार्टी प्रमुख ममता बनर्जी ने उन्हें नेता प्रतिपक्ष के लिए चुना था, लेकिन विधानसभा अध्यक्ष ने पार्टी के फैसले को नजरअंदाज कर ऋतब्रत बनर्जी को मान्यता दे दी। सुनवाई के दौरान हाईकोर्ट ने विधानसभा अध्यक्ष की प्रक्रिया और फैसले पर सवाल उठाए, लेकिन फिलहाल कोई अंतरिम राहत नहीं दी। ऐसे में अंतिम फैसला आने तक ऋतब्रत बनर्जी नेता प्रतिपक्ष के पद पर बने रहेंगे। केरलम में अंगदान रैकेट केस में ED की रेड, फर्जी दस्तावेज बनाकर कराते थे अंगदान; 3 जिलों में 5 जगह तलाशी केरलम में अंगदान रैकेट से जुड़े मनी लॉन्ड्रिंग मामले में ED ने गुरुवार को छापेमारी की। कोच्चि, तिरुवनंतपुरम और कोट्टायम में अस्पतालों और आरोपियों के ठिकानों समेत 5 जगहों पर तलाशी ली गई। पुलिस की FIR के मुताबिक, आरोपी अंगदान कराने के लिए फर्जी दस्तावेज तैयार करते थे। वे डोनर, मरीज और अस्पतालों के बीच बिचौलिये का काम करते थे और इसके बदले बड़ी रकम लेते थे। जांच में अस्पतालों के लेटरहेड, पुलिस क्लीयरेंस सर्टिफिकेट, सांसदों-विधायकों और डॉक्टरों के नाम से फर्जी दस्तावेज इस्तेमाल करने के आरोप सामने आए हैं। मामले का मुख्य आरोपी नजीब है, जिसे पुलिस ने पिछले महीने उत्तर प्रदेश से गिरफ्तार किया था। राहुल गांधी ट्रेन से दिल्ली लौटे, आम लोगों के साथ सफदरजंग रेलवे स्टेशन से निकले; कोटा में छात्रों से बातचीत करने गए थे लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष और कांग्रेस सांसद राहुल गांधी राजस्थान के कोटा में छात्रों से मुलाकात के बाद गुरुवार सुबह ट्रेन से दिल्ली लौटे। दिल्ली के सफदरजंग रेलवे स्टेशन पर उन्हें आम लोगों के साथ बाहर निकलते देखा गया। वे कार में बैठकर अपने घर रवाना हुए। राहुल बुधवार को कोटा के दशहरा मैदान में ‘छात्रों की गूंज’ क्रार्यक्रम में गए थे। इस दौरान उन्होंने स्टूडेंट्स से बात की। उन्होंने कहा- हिंदुस्तान का एजुकेशन सिस्टम बच्चों पर दबाव डालता है। मैं चाहता हूं कि हम सब मिलकर इसके खिलाफ लड़ाई लड़ें, ताकि आगे से किसी भी बच्चे को आत्महत्या जैसा कदम न उठाना पड़े। तेलंगाना में बाइक राइडर की मौत, मोबाइल पर वीडियो बनाते समय डिवाइडर से टकराया तेलंगाना के रंगारेड्डी में सड़क हादसे में एक युवक की मौत हो गई, जबकि बाइक पर पीछे बैठा उसका साथी घायल हो गया। दुर्घटना काली मंदिर रोड पर हुई, जहां तेज रफ्तार बाइक डिवाइडर से जा टकराई। पुलिस के अनुसार, बाइक चला रहा युवक मोबाइल फोन पर वीडियो रिकॉर्ड कर रहा था और कथित तौर पर शराब के नशे में भी था। इसी दौरान वह वाहन से नियंत्रण खो बैठा और बाइक सीधे डिवाइडर से टकरा गई। हादसे में चालक की मौके पर ही मौत हो गई। घटना का वीडियो वायरल है। साइबर अपराध हेल्पलाइन 1930 के लिए बनेगा राष्ट्रीय कॉल सेंटर, गृह मंत्री शाह ने निर्देश दिए केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने साइबर अपराध से जुड़े मामलों के तत्काल निपटारे के लिए राष्ट्रीय साइबर क्राइम हेल्पलाइन 1930 को और मजबूत बनाने के निर्देश दिए हैं। उन्होंने कहा कि सहायता मांगने वाले किसी भी नागरिक की शिकायत बिना जवाब के या पेंडिंग नहीं रहनी चाहिए। शाह ने 1930 हेल्पलाइन के लिए राष्ट्रीय स्तर पर एक कॉल सेंटर स्थापित करने का निर्देश दिया। यह कॉल सेंटर उन शिकायतों और कॉल्स को संभालेगा जिनका जवाब राज्य स्तर पर नहीं मिल पाता है।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Latest News

View All

Search the Archives

Access over the years of investigative journalism and breaking reports

You May Have Missed