पश्चिम बंगाल की पूर्व मुख्यमंत्री और तृणमूल कांग्रेस (TMC) चीफ ममता बनर्जी ने सोमवार को फेसबुक पर अपना वीडियो मैसेज जारी कर भाजपा और पुलिस पर गंभीर आरोप लगाए। ममता ने दावा किया कि पुलिस के जरिए TMC विधायकों पर पार्टी छोड़कर भाजपा में शामिल होने का दबाव बना रही है। ममता ने कहा- कुछ विधायकों और सांसदों को डरा-धमकाकर या रिश्वत देकर TMC को कमजोर नहीं किया जा सकता। बल्कि इससे पार्टी और भी मजबूत हो रही है। पूर्व CM ने कहा- जो लोग कह रहे हैं कि पार्टी के बड़े नेता कार्यकर्ताओं का साथ नहीं दे रहे हैं, वे झूठी जानकारी फैला रहे हैं। ममता ने दावा किया कि TMC कार्यकर्ताओं को विरोध प्रदर्शन के लिए घरों से बाहर निकलने तक नहीं दिया जा रहा। पार्टी कार्यालयों में तोड़फोड़ की जा रही है। इससे पहले TMC ने अपने दो विधायकों- संदीपन साहा और ऋतब्रत बनर्जी को पार्टी विरोधी गतिविधियों के आरोप में निष्कासित कर दिया। यह खबर लगातार अपडेट की जा रही है…
Source link
ममता बोलीं- TMC विधायकों पर भाजपा जॉइन करने का दबाव:उन्हें डराया-धमकाया जा रहा; पार्टी विरोधी गतिविधियों के आरोप में दो MLA को निकाला | ACTPnews

Previous Post
Next Post
Leave a Reply
Latest News
Search the Archives
Access over the years of investigative journalism and breaking reports









