मुंबई से दरभंगा आ रही स्पाइसजेट फ्लाइट का टायर फटा:लैंडिंग के दौरान हादसा, 150 यात्री थे, सभी सुरक्षित; अकासा फ्लाइट में भी खराबी | ACTPnews

मुंबई से दरभंगा आ रही स्पाइसजेट फ्लाइट का टायर फटा:लैंडिंग के दौरान हादसा, 150 यात्री थे, सभी सुरक्षित; अकासा फ्लाइट में भी खराबी

दरभंगा एयरपोर्ट पर सोमवार को बड़ा हादसा टल गया। मुंबई से दरभंगा पहुंची स्पाइसजेट की फ्लाइट SG115 का लैंडिंग के दौरान टायर फट गया। विमान में 150 यात्री सवार थे। फ्लाइट में मौजूद यात्रियों के अनुसार, लैंडिंग के बाद क्षतिग्रस्त टायर कुछ दूरी तक रनवे पर घिसटता रहा। इस दौरान विमान के अंदर तेज झटका महसूस हुआ। हालांकि, पायलट ने सूझबूझ दिखाते हुए विमान को सुरक्षित तरीके से रनवे पर रोक दिया। इस घटना में किसी यात्री को कोई चोट नहीं आई। वहीं, अकासा और इंडिगो के एक विमान में भी तकनीकी खराबी आने की जानकारी सामने आई है। लगातार दो विमानों में तकनीकी खराबी आने के कारण दरभंगा एयरपोर्ट का उड़ान परिचालन कुछ समय के लिए प्रभावित रहा और कई उड़ानों के समय में बदलाव करना पड़ा। सुरक्षा कर्मी और अग्निशमन दल तुरंत मौके पर पहुंचे विमान के सुरक्षित लैंड करते ही एयरपोर्ट के सुरक्षा कर्मी, अग्निशमन दल और ग्राउंड स्टाफ तत्काल मौके पर पहुंच गए। इसके बाद सभी यात्रियों को सुरक्षित तरीके से विमान से बाहर निकाला गया। एयरपोर्ट सूत्रों के अनुसार, घटना में किसी भी यात्री या क्रू मेंबर के घायल होने की सूचना नहीं है। एप्रन में खड़ा किया गया विमान घटना के बाद क्षतिग्रस्त स्पाइसजेट विमान को तकनीकी जांच के लिए एयरपोर्ट के एप्रन क्षेत्र में खड़ा किया गया। विमान की जांच शुरू होने के कारण एयरपोर्ट का सामान्य परिचालन प्रभावित हुआ। दरभंगा एयरपोर्ट के एप्रन क्षेत्र में विमानों की पार्किंग क्षमता पहले से ही सीमित है। ऐसे में स्पाइसजेट विमान के लंबे समय तक वहां खड़े रहने से अन्य उड़ानों के संचालन पर भी असर पड़ा। दिल्ली-दरभंगा इंडिगो की फ्लाइट पटना डायवर्ट दिल्ली से दरभंगा आ रही इंडिगो की फ्लाइट 6E360 को एहतियातन पटना एयरपोर्ट डायवर्ट कर दिया गया। पटना पहुंचने के बाद यात्रियों को कुछ समय इंतजार करना पड़ा। बाद में स्थिति सामान्य होने पर वही विमान पटना से दरभंगा पहुंचा। यात्रियों को उतारने के बाद विमान दिल्ली के लिए रवाना हो गया। अकासा एयर के विमान में भी तकनीकी खराबी मुंबई से दरभंगा आने वाली अकासा एयर की फ्लाइट में भी तकनीकी खराबी सामने आई। सूचना मिलने के बाद विमान की विस्तृत तकनीकी जांच शुरू की गई। हालांकि, विमान में किस तरह की खराबी आई, इसकी आधिकारिक जानकारी नहीं दी गई है। जांच पूरी होने तक विमान को परिचालन से बाहर रखा गया। मंगलवार को भी प्रभावित रह सकती हैं उड़ानें सूत्रों के अनुसार, स्पाइसजेट और अकासा एयर के दोनों विमान सोमवार रात दरभंगा एयरपोर्ट पर ही खड़े रहेंगे। ऐसे में मंगलवार को भी कुछ उड़ानों के समय में बदलाव या परिचालन प्रभावित होने की संभावना है। एयरपोर्ट प्रशासन और संबंधित एयरलाइंस की तकनीकी टीमें दोनों विमानों की जांच और मरम्मत में जुटी हुई हैं।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Search the Archives

Access over the years of investigative journalism and breaking reports