‘रामायण’ के मेकर्स का डबल धमाका, जारी किए फिल्म के दो नए पोस्टर, रावण का लुक देख चहक उठे फैंस | ACTPnews

'रामायण' के मेकर्स का डबल धमाका, जारी किए फिल्म के दो नए पोस्टर, रावण का लुक देख चहक उठे फैंस


नितेश तिवारी के निर्देशन में बनी ‘रामायण’ 2026 की सबसे महंगी और चर्चित फिल्मों में से एक है, जिसे लेकर दर्शकों में जबरदस्त उत्सुकता देखने को मिल रही है। दो हिस्सों में रिलीज होने जा रही इस बिग बजट फिल्म में रणबीर कपूर प्रभु श्रीराम की भूमिका में नजर आने वाले हैं। नमित मल्होत्रा ​​के प्रोडक्शन में बन रही इस फिल्म के निर्माताओं ने आज मुंबई में एक इवेंट आयोजित किया, जिसमें चुनिंदा मीडिया और प्रेस के सदस्य शामिल हुए। अब मेकर्स ने फिल्म के दो नए पोस्टर जारी किए हैं, जिनमें से एक पोस्टर में रणबीर कपूर भगवान राम के रूप में, साई पल्लवी माता सीता के रूप में और रवि दुबे लक्ष्मण के रूप में नजर आ रहे हैं। वहीं अन्य पोस्टर में यश रावण के रूप में नजर आ रहे हैं और बेहद दमदार लुक में दिखाई दे रहे हैं।

‘रामायण’ के मेकर्स ने जारी किए नए पोस्टर

मेकर्स द्वारा जारी किए गए पोस्टर में रणबीर कपूर, साई पल्लवी और रवि दुबे प्रभु श्रीराम, माता सीता और लक्ष्मण की भूमिका में वनवास के दौर में नजर आ रहे हैं। तीनों ने पारंपरिक केसरिया रंग के कपड़े पहने रखे हैं। श्रीराम के अवतार में रणबीर जहां धनुष लिए शांत नजर आ रहे हैं तो वहीं सीता के रूप में साई पल्लवी भी बेहद शालीन लग रही हैं। लक्ष्मण के लुक में रवि दुबे भी काफी पावरफुल लग रहे हैं। पोस्टर शेयर करते हुए मेकर्स ने कैप्शन में लिखा, ‘हमेशा साथ, धर्म के पथ पर।’

रावण के लुक में दिखे यश

मेकर्स ने एक अन्य पोस्टर भी साझा किया है, जिसमें यश रावण के लुक में नजर आ रहे हैं। इस पोस्टर में वह दमदार  और भव्य लुक में दिखाई दे रहे हैं। शानदार कपड़ों और आभूषण में सजे-धजे यश यश रावण की भूमिका में तीखे तेवर दिखाते हुए दमदार मौजूदगी दर्ज कराते हैं। उनका ये लुक दर्शकों की उत्सुकता बढ़ा देती है। इस पोस्टर को शेयर करते हुए मेकर्स ने लिखा, ‘तीनों लोकों का स्वामी, रावण।’ फैंस अब इन पोस्टर पर कमेंट देते हुए अपनी उत्सुकता जाहिर कर रहे हैं और प्रतिक्रिया दे रहे हैं। एक ने कमेंट करते हुए लिखा- ‘ऐसा लग रहा है जैसे रावण की भूमिका के लिए यश ही बने हैं।’ एक अन्य ने लिखा- ‘यश का कोई मुकाबला नहीं कर सकता।’ 

रामायण इवेंट में मिस्टर बीस्ट

नितेश तिवारी के निर्देशन में बन रही इस महाकाव्य को लेकर सिर्फ भारत में ही नहीं, विदेशों में भी जमकर चर्चा हो रही है। रामायण के मेकर्स ने मुंबई में इवेंट आयोजित किया, जिसमें दुनिया के सबसे ज्यादा सब्सक्राइबर्स वाले यूट्यूबर मिस्टर बीस्ट भी शामिल हुए। इवेंट में मिस्टर बीस्ट ने रणबीर कपूर, साई पल्लवी और रवि दुबे सहित फिल्म की पूरी टीम के साथ पोज दिए।

फिल्म की रिलीज डेट और कास्ट

‘रामायण: पार्ट 1’ की बात करें तो ये विदेशों में 6 नवंबर को और भारत में दिवाली के मौके पर रिलीज होगी। वहीं फिल्म की कास्ट की बात करें तो रणबीर कपूर, यश और साई पल्लवी के अलावा इसमें कई बड़े कलाकार नजर आने वाले हैं। फिल्म में सनी देओल (हनुमान), रकुल प्रीत सिंह (शूर्पणखा), अरुण गोविल (दशरथ), लारा दत्ता (कैकेयी), कुणाल कपूर (इंद्र), काजल अग्रवाल (मंदोदरी), शीबा चड्ढा (मंथरा), आदिनाथ कोठारे (भरत) और विवेक ओबेरॉय (विद्युज्जिह्व)के रोल में नजर आएंगे।

ये भी पढ़ेंः ‘रामायण’ के पहले गाने ‘जय जय राम’ के पीछे की कहानी, कुमार विश्वास बोले- तीन शब्दों में समाई पूरी प्रार्थना

Latest Bollywood News

function loadFacebookScript(){
!function (f, b, e, v, n, t, s) {
if (f.fbq)
return;
n = f.fbq = function () {
n.callMethod ? n.callMethod.apply(n, arguments) : n.queue.push(arguments);
};
if (!f._fbq)
f._fbq = n;
n.push = n;
n.loaded = !0;
n.version = ‘2.0’;
n.queue = [];
t = b.createElement(e);
t.async = !0;
t.src = v;
s = b.getElementsByTagName(e)[0];
s.parentNode.insertBefore(t, s);
}(window, document, ‘script’, ‘//connect.facebook.net/en_US/fbevents.js’);
fbq(‘init’, ‘1684841475119151’);
fbq(‘track’, “PageView”);
}

window.addEventListener(‘load’, (event) => {
setTimeout(function(){
loadFacebookScript();
}, 7000);
});



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Search the Archives

Access over the years of investigative journalism and breaking reports