लंदन से ढाका जा रही बिमान बांग्लादेश एयरलाइंस की फ्लाइट में दो यात्रियों के बीच बहस के बाद मारपीट हो गई। दोनों ने एक-दूसरे को घूंसे मारे। इस दौरान एक यात्री की टी-शर्ट फट गई। आसपास के यात्रियों और केबिन क्रू ने बीच-बचाव कर दोनों को अलग किया। घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल है। वीडियो में दोनों यात्री पहले बहस करते नजर आते हैं। कुछ ही देर बाद दोनों हाथापाई पर उतर आते हैं। झगड़े के दौरान आसपास बैठे यात्रियों में घबराहट फैल गई। फ्लाइट में बच्चे और बुजुर्ग भी मौजूद थे। मारपीट बढ़ने पर कुछ यात्री और केबिन क्रू के सदस्य दोनों के बीच पहुंच गए। उन्होंने दोनों को अलग कर स्थिति संभाली। वीडियो में भी यात्रियों को झगड़ा रोकने की कोशिश करते देखा जा सकता है। घटना का पूरा वीडियो… एयरलाइन को घटना की जानकारी नहीं थी बिमान बांग्लादेश एयरलाइंस के जनरल मैनेजर (पब्लिक रिलेशंस) महबूबुद्दीन अहमद ने ढाका ट्रिब्यून से कहा कि उन्हें घटना की जानकारी नहीं थी। उन्होंने कहा, “मुझे अभी इस मामले की जानकारी नहीं है। मैं इसकी जानकारी ले रहा हूं।” एयरलाइन ने अभी विवाद की वजह और दोनों यात्रियों के खिलाफ कार्रवाई की जानकारी नहीं दी है। फ्लाइट हादसे से जुड़ी ये खबर भी पढ़ें…. ईरान में उड़ान भरते ही विमान का टायर फटा ईरान में 14 सितंबर को मशहद एयरपोर्ट से उड़ान भरने के कुछ ही देर बाद एक विमान की इमरजेंसी लैंडिंग करानी पड़ी। विमान का हवा में ही एक टायर फट गया। RT के मुताबिक, सेफरान एयरलाइंस के बोइंग 737 विमान के टायर फटने के बाद इंजन को भी नुकसान पहुंचा। इसके चलते पायलट ने विमान को सुरक्षित वापस मशहद ले जाने का फैसला किया। यह विमान मशहद से केरमानशाह जा रहा था। घटना के दौरान विमान के अंदर बैठे यात्री काफी घबरा गए। मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक, विमान में सवार सभी लोगों को सुरक्षित उतार लिया गया और किसी के घायल होने की जानकारी नहीं है। पूरी खबर यहां पढ़ें…
Source link
लंदन-ढाका फ्लाइट में दो यात्रियों के बीच मारपीट:एक-दूसरे को घूंसे मारे, एक की टी-शर्ट फटी; यात्रियों ने छुड़ाया | ACTPnews

Previous Post
Next Post
Leave a Reply
Latest News
Search the Archives
Access over the years of investigative journalism and breaking reports
You May Have Missed
-

सरकार ने CBFC को दी नई गाइडलाइन, ड्रग वॉर्निंग से लेकर एज रेटिंग्स तक, सेंसर बोर्ड में शामिल किए गए नए नियम | ACTPnews
-
-

हामिद अंसारी ने पूर्व पीएम नेहरू की बात दोहराई:बोले- भारत को असली खतरा कम्युनिज्म से नहीं, हिंदू दक्षिणपंथी सांप्रदायिकता से था | ACTPnews
-

बेटी राहा का चेहरा छिपाती दिखीं आलिया:रणबीर कपूर ने विसर्जन में लगाया जय श्री राम का जयकारा, सुनीता-गोविंदा अलग-अलग बप्पा के विसर्जन में पहुंचे | ACTPnews
-

पाकिस्तान के बाद बांग्लादेश में भी तुर्किये की ड्रोन यूनिट:भारत की सीमा से सिर्फ 75km दूर, देश की सुरक्षा को दोनों तरफ से चुनौती | ACTPnews








