लुधियाना में नवविवाहित दंपती ने सल्फास निगलकर सुसाइड कर लिया। परिवार ने भाभी पर ब्लैकमेलिंग और मानसिक प्रताड़ित करने का आरोप लगाया है। सूत्रों के मुताबिक युवक और भाभी का पहले रिलेशन था। वह उसे अश्लील फोटो और वीडियो वायरल करने की धमकी देकर पैसे मांग रही थी। सदर थाना पुलिस ने आरोपी भाभी पर केस दर्ज कर लिया है। अभी तक उसकी गिरफ्तारी नहीं हो सकी है। आरोप है कि लगातार दबाव और तनाव के कारण युवक ने यह कदम उठाया। पति की मौत की खबर मिलने के बाद पत्नी भी सदमे में आ गई और उसने भी सल्फास निगल ली। दोनों की अस्पताल में मौत हो गई। खन्ना के गांव बूथगढ़ का रहने वाला 31 वर्षीय गुरकरमदीप सिंह पेशे से आर्किटेक्ट था। उसने करीब चार महीने पहले 23 वर्षीय जैसमीन नागरा से लव मैरिज की थी। भाभी पर ब्लैकमेल करने का आरोप
मृतक की मां सिंदरपाल कौर के अनुसार गांव की नवजोत कौर उर्फ दीप, जो रिश्तेदारी में गुरकरमदीप की भाभी लगती है, शादी के बाद भी उनसे संपर्क में थी। नवजोत कौर पैसे मांगकर गुरकरमदीप को ब्लैकमेल कर रही थी और मानसिक रूप से प्रताड़ित कर रही थी। गुरकरमदीप पिछले कुछ समय से तनाव में थे। जिसके चलते रविवार की रात शाम उसने घर में रखीं सल्फास को गोलियां निगल लीं। उसे गंभीर हालत में अस्पताल पहुंचाया गया। लेकिन डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। पति की मौत के बाद पत्नी ने खाया जहर
पति की मौत की खबर सुनकर जैसमीन टूट गई। परिवार के सदस्यों ने बताया कि वह लगातार रो रही थी। सोमवार को उसने बाथरूम में जाकर उसने भी सल्फास की गोलियां निगल लीं। परिवार उसे तुरंत खन्ना के सरकारी अस्पताल में ले आया। लेकिन यहां हालत को गंभीर देखते हुए उसे पटियाला रेफर कर दिया। पोस्टमॉर्टम के बाद शव परिजनों को सौंपे
पटियाला में इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। इसके बाद उसके शव को खन्ना अस्पताल में लाया गया। यहां मंगलवार को दोनों शवों का पोस्टमॉर्टम किया गया। इसके बाद शव परिजनों को सौंप दिए गए। परिजनों ने दोनों का अंतिम संस्कार किया। जांच अधिकारी चरणजीत सिंह ने कहा कि मृतक की मां के बयान के आधार पर नवजोत कौर के खिलाफ आत्महत्या के लिए उकसाने के आरोप में मामला दर्ज कर लिया है।
Source link
लुधियाना में नवविवाहित दंपती ने सुसाइड किया:4 महीने पहले लव मैरिज की थी, पति ने जहर खाया, पत्नी सदमा नहीं सह सकी | ACTPnews

Previous Post
Next Post
Leave a Reply
Latest News
Search the Archives
Access over the years of investigative journalism and breaking reports











