‘शिक्षा मंत्री के पद से धर्मेंद्र प्रधान दें इस्तीफा,’ राहुल गांधी ने छात्रों की तरफ से सरकार के सामने रखी 3 मांगें | ACTPnews

राहुल गांधी ने छात्रों की तरफ से सरकार से 3 मांगें की


छात्र प्रदर्शनों को लेकर कांग्रेस सांसद एवं लोकसभा में विपक्ष के नेता राहुल गांधी ने एक बार फिर सरकार पर हमला बोला है। कांग्रेस सांसद राहुल गांधी ने नीट पेपर लीक को लेकर दिल्ली में बड़ी प्रेस कॉन्फ्रेंस की। राहुल गांधी ने कहा कि मौजूदा शासन के तहत देश की शिक्षा प्रणाली में धांधली की गई है। साथी ही छात्रों की तरफ से कांग्रेस सांसद ने सरकार के सामने तीन मांगे रखी हैं।

राहुल गांधी की पहली मांग

प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान राहुल ने सरकार के सामने पहली मांग केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे की है। राहुल गांधी का कहना है कि नीट पेपर लीक मामले की जिम्मेदारी तय करते हुए केंद्रीय शिक्षा मंत्री को अपने पद से इस्तीफा देना चाहिए।

जिन लोगों ने छात्रों के साथ की मारपीट, उन पर हो कार्रवाई

छात्रों की ओर से राहुल गांधी ने दूसरी मांग है कि जिन लोगों ने प्रदर्शन कर रहे छात्रों के साथ कथित तौर पर मारपीट की, उनके खिलाफ कार्रवाई की जाए। उन्हें इसके लिए जिम्मेदार ठहराया जाए। छात्रों का आरोप है कि उनके साथ बल प्रयोग और मारपीट की गई, जिसके बाद दोषियों के खिलाफ जवाबदेही तय करने की मांग तेज हो गई है।

राहुल गांधी की तीसरी मांग, पीएम मोदी छात्रों से मांगे माफी

इसके अलावा राहुल गांधी छात्रों की ओर से प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से माफी मांगने की भी मांग की है। 20 जुलाई को छात्रों के साथ हुई कार्रवाई को लेकर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को उनसे माफी मांगनी चाहिए।

Image Source : X/INCINIDAराहुल गांधी ने छात्रों की तरफ से सरकार से 3 मांगें की

राहुल गांधी ने कहा- छात्रों की ये हैं 3 मांगें

  1. केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान इस्तीफा दें 
  2. 20 जुलाई को हुए संसद मार्च में जिन लोगों ने छात्रों के साथ मारपीट की है उन्हें जिम्मेदार ठहराया जाए
  3. प्रधानमंत्री नरेंद्री मोदी छात्रों से माफी मांगें

जो कुछ हुआ, उसके परिणाम भुगतने होंगे

कांग्रेस सांसद ने कहा,  ‘सरकार इस मामले को दबाना चाहती है, लेकिन हम चाहते हैं कि शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान पद छोड़ें, प्रधानमंत्री माफी मांगें और शिक्षा व्यवस्था में बदलाव हो। छात्र विरोध प्रदर्शन कर रहे हैं क्योंकि भारत के युवाओं का कोई भविष्य नहीं है। कुछ दिन पहले जो हुआ है, उसके परिणाम अवश्य भुगतने होंगे।’

पिछले 10 सालों में 152 पेपर लीक

इसके साथ ही राहुल गांधी ने दावा किया कि पिछले 10 सालों में 152 पेपर लीक हुए हैं, जिनमें किसी को भी सजा नहीं मिली। राहुल गांधी ने परीक्षा विवाद को लेकर प्रदर्शन कर रहे छात्रों के खिलाफ पुलिस कार्रवाई की आलोचना की है। 

ये खबर अपडेट हो रही है…

ये भी पढ़ें: 

‘छात्रों को राजनीतिक हथियार के तौर पर बेशर्मी से इस्तेमाल कर रहे राहुल गांधी’, कांग्रेस सांसद पर भड़के धर्मेंद्र प्रधान

function loadFacebookScript(){
!function (f, b, e, v, n, t, s) {
if (f.fbq)
return;
n = f.fbq = function () {
n.callMethod ? n.callMethod.apply(n, arguments) : n.queue.push(arguments);
};
if (!f._fbq)
f._fbq = n;
n.push = n;
n.loaded = !0;
n.version = ‘2.0’;
n.queue = [];
t = b.createElement(e);
t.async = !0;
t.src = v;
s = b.getElementsByTagName(e)[0];
s.parentNode.insertBefore(t, s);
}(window, document, ‘script’, ‘//connect.facebook.net/en_US/fbevents.js’);
fbq(‘init’, ‘1684841475119151’);
fbq(‘track’, “PageView”);
}

window.addEventListener(‘load’, (event) => {
setTimeout(function(){
loadFacebookScript();
}, 7000);
});



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Search the Archives

Access over the years of investigative journalism and breaking reports