श्रीलंका ने कितनी बार झेला है फॉलोऑन, क्या इसके बाद भी हार जाएगी टीम इंडिया | ACTPnews

श्रीलंका ने कितनी बार झेला है फॉलोऑन, क्या इसके बाद भी हार जाएगी टीम इंडिया


श्रीलंकाई टीम बुधवार को दो उम्मीदें लेकर मैदान में उतरी थी। पहली तो यही कि उनके शानदार ब​ल्लेबाजों में से एक सोनल ​दिनुशा अपना शतक पूरा करें और दूसरा कि किसी भी तरह से फॉलोऑन टाला जाए। इसमें से एक में तो वे सफल रहे, लेकिन दूसरा काम नहीं हो पाया। श्रीलंका की पहली पारी 290 रन पर आउट हो गई और उसे फॉलोऑन का सामना करना पड़ा। इस बीच ये जान लीजिए कि श्रीलंका पर अब तक कितनी बार टेस्ट में फॉलोऑन हुआ है और क्या इसके बाद भी श्रीलंकाई टीम की जीत और भारत की हार की कोई संभावना नजर आती है। 

श्रीलंका की पूरी टीम पहली पारी में केवल 290 रन ही बना सकी

भारत और श्रीलंका के बीच दो टेस्ट मैचों की सीरीज का दूसरा मुकाबला इस वक्त कोलंबो में खेला जा रहा है। भारत ने अपनी पहली पारी में 503 रनों का बड़ा स्कोर बनाया था। श्रीलंका की पारी केवल 290 रनों पर ही सिमट गई। यानी उसे फॉलोऑन मिल गया। टेस्ट क्रिकेट के इतिहास में श्रीलंका को अब तक 27 बार फॉलोऑन का सामना करना पड़ा है। इसमें से 24 बार तो उसे हार का ही सामना करना पड़ा है। बाकी तीन मैच बराबरी यानी ड्रॉ पर समाप्त हुए हैं। यानी श्रीलंकाई टीम एक भी मैच फॉलोऑन के बाद जीतने में सफल नहीं रही है। इससे पहले साल 2010 में वेस्टइंडीज के खिलाफ श्रीलंका को फॉलोऑन मिला था। 

पहली पारी के आधार पर 213 रनों से पीछे है श्रीलंका की टीम

इस तरह से देखें तो जो काम श्रीलंकाई टीम अपने टेस्ट क्रिकेट के इतिहास में कभी नहीं कर पाई है, क्या वो काम अब हो पाएगा। पहली बात तो ये है कि श्रीलंका की टीम पहली पारी के आधार पर 213 रनों से पिछड़ी हुई है। यानी पहले तो उन्हें यही रन बनाने होंगे, इसके बाद जो रन बनेंगे, उसका पीछा भारतीय टीम को अपनी दूसरी और मैच की चौथी पारी में करना होगा। ये बात सही है कि आखिरी पारी में श्रीलंका की पिच पर रन बनाना आसान नहीं होगा, लेकिन श्रीलंका की टीम कितने और रन बनाती है, ये देखना दिलचस्प होगा। 

आज की श्रीलंका को फिर से आउट करना चाहेगी भारतीय टीम

श्रीलंका की टीम अगर अपनी दूसरी पारी में 300 से अधिक रन बना देती है तो भले ही मैच टीम इंडिया के लिए फंसे, लेकिन अगर इससे कम के स्कोर पर टीम आउट हुई तो भारत को जीत के लिए ज्यादा जद्दोजेहद नहीं करनी पड़ेगी। जो टीम अपनी पहली ही पारी में 300 रन नहीं बना पाई, क्या वो दूसरी पारी में इस आंकड़े को पार कर पाएगी, कहना मुश्किल है। भारत के लिए अच्छी बात ये है कि मैच के तीसरे दिन करीब 80 से ज्यादा ओवर करने के बाद गेंदबाजों को पूरी रात आराम करने का मौका मिल गया है, इसलिए वे पूरी तरह से फ्रेश हैं। अब भारत की कोशिश होगी कि जल्द से जल्द दूसरी पारी को भी समाप्त किया जाए, ताकि जीत की ओर अपने कदम तेजी से बढ़ाए जाएं। 

यह भी पढ़ें 

सोनल दिनुशा ने भारत के खिलाफ लगातार दूसरे टेस्ट में जड़ी सेंचुरी, जयसूर्या और जयवर्धने के क्लब में मारी एंट्री

ETPL का आज से होगा आगाज, सितारों से सजी 6 टीमें करेंगी शिरकत, भारत में कब और कहां देखें LIVE

Latest Cricket News

function loadFacebookScript(){
!function (f, b, e, v, n, t, s) {
if (f.fbq)
return;
n = f.fbq = function () {
n.callMethod ? n.callMethod.apply(n, arguments) : n.queue.push(arguments);
};
if (!f._fbq)
f._fbq = n;
n.push = n;
n.loaded = !0;
n.version = ‘2.0’;
n.queue = [];
t = b.createElement(e);
t.async = !0;
t.src = v;
s = b.getElementsByTagName(e)[0];
s.parentNode.insertBefore(t, s);
}(window, document, ‘script’, ‘//connect.facebook.net/en_US/fbevents.js’);
fbq(‘init’, ‘1684841475119151’);
fbq(‘track’, “PageView”);
}

window.addEventListener(‘load’, (event) => {
setTimeout(function(){
loadFacebookScript();
}, 7000);
});



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Latest News

View All

Search the Archives

Access over the years of investigative journalism and breaking reports

You May Have Missed