विमेंस एशिया कप 2026 के फाइनल के बाद ICC ने 15 सितंबर को ताजा रैंकिंग जारी की। इसमें भारतीय गेंदबाज श्री चरणी ने खास उपलब्धि हासिल की। श्री चरणी 800 से ज्यादा रेटिंग पॉइंट्स हासिल करने वाली पहली भारतीय महिला गेंदबाज बन गईं और नंबर-1 पर बनी हुई हैं। वहीं, एशिया कप में सबसे ज्यादा विकेट लेने वालीं दीप्ति शर्मा को भी रैंकिंग में फायदा हुआ। दीप्ति चार पायदान ऊपर चढ़कर दूसरे नंबर पर पहुंच गईं। बल्लेबाजी रैंकिंग में शेफाली वर्मा एक स्थान ऊपर चढ़कर छठे नंबर पर पहुंच गईं। वह एशिया कप में सबसे ज्यादा रन बनाने वाली बल्लेबाज थीं। दीप्ति शर्मा ने लगाई लंबी छलांग महिला टी20 गेंदबाजी रैंकिंग में दीप्ति शर्मा छठे से दूसरे स्थान पर पहुंच गई हैं। उन्होंने चार पायदान की छलांग लगाई है। पिछले हफ्ते भी दीप्ति दो पायदान ऊपर आई थीं। उनके 729 रेटिंग पॉइंट्स हैं। दीप्ति ने एशिया कप फाइनल में तीन विकेट लिए थे। वह टूर्नामेंट में सबसे ज्यादा विकेट लेने वाली गेंदबाज थीं। श्री चरणी ने रचा इतिहास 804 रेटिंग पॉइंट्स के साथ श्री चरणी नंबर-1 टी20 गेंदबाज बनी हुई हैं। उन्होंने एशिया कप 2026 में 12 विकेट लिए थे। फाइनल में चरणी ने चार विकेट चटकाए थे। वह टूर्नामेंट में सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले गेंदबाजों की लिस्ट में दूसरे स्थान पर थीं। श्री चरणी 800 से ज्यादा रेटिंग पॉइंट्स पाने वाली पहली भारतीय महिला गेंदबाज बन गई हैं। वह वर्ल्ड रिकॉर्ड के भी करीब पहुंच गई हैं। महिला टी20 गेंदबाजी रैंकिंग में सबसे ज्यादा रेटिंग का वर्ल्ड रिकॉर्ड ऑस्ट्रेलिया की मेगन स्कट के नाम है। उनके 806 रेटिंग पॉइंट्स थे। शेफाली वर्मा भी एक स्थान ऊपर शेफाली वर्मा ताजा रैंकिंग में एक स्थान ऊपर आ गई हैं। वह 741 रेटिंग पॉइंट्स के साथ सातवें से छठे स्थान पर पहुंची हैं। उन्होंने श्रीलंका के खिलाफ महिला एशिया कप फाइनल में 68 रनों की मैच जिताऊ पारी खेली थी। शेफाली ने 39 गेंदों पर दो छक्के और तीन चौके लगाए थे। उन्होंने पहले विकेट के लिए स्मृति मंधाना के साथ शतकीय साझेदारी की थी। स्मृति मंधाना ने 59 रन बनाए थे। शेफाली को फाइनल और पूरे टूर्नामेंट की सर्वश्रेष्ठ खिलाड़ी चुना गया था।
Source link
श्री चरणी 800+ रेटिंग पॉइंट्स पाने वाली पहली भारतीय गेंदबाज:ICC ने विमेंस रैंकिंग जारी की, दीप्ति दूसरे नंबर पर पहुंचीं; शेफाली को भी फायदा | ACTPnews

Previous Post
Next Post
Leave a Reply
Latest News
Search the Archives
Access over the years of investigative journalism and breaking reports
You May Have Missed
-

न्यूयॉर्क में भारतीय मूल की महिला ट्रेन से कटी:पटरी पर साथ बैठे नेपाली दोस्त की भी मौत; ड्राइवर बोला- महिला हंस रही थी | ACTPnews
-

किशाऊ डैम पर अमित शाह ने सुलझाया बड़ा पेंच, 15 हजार करोड़ के इस प्रोजेक्ट से 6 राज्यों को कैसे फायदा होगा? | ACTPnews
-

राजपाल यादव को चेक बाउंस केस में बड़ी राहत, पैसे जमा करने के लिए सुप्रीम कोर्ट ने दिया 2 हफ्ते का समय, कहा- ‘ये आखिरी मौका है’ | ACTPnews
-

क्या AI दुनिया पर कब्जा कर लेगा, रोबोट शहरों में घुसकर लोगों को खत्म कर देंगे? जानिए डोनाल्ड ट्रंप ने इस पर क्या कहा | ACTPnews
-

दिहाड़ी मजदूर करने वाला परिवार, लेकिन बच्चों ने कर दिया कमाल, 5 बच्चे अब डॉक्टर बनने की राह पर | ACTPnews







