बॉलीवुड अभिनेता सलमान खान ओटीटी प्लेटफॉर्म प्राइम वीडियो पर प्रसारित हो रहे रियलिटी शो ‘अलायंस’ के नए एपिसोड में नजर आए। सलमान अपने भाई सोहेल खान का सपोर्ट करने शो के सेट पर पहुंचे थे। इस दौरान उन्होंने रैपर बाली के साथ बातचीत करते हुए सिंगर और रैपर बादशाह पर मजाकिया अंदाज में तंज कसा। बादशाह पर कसा तंज, बोले- क्या उन्हें खुद समझ आया शो के दौरान रैपर बाली ने सलमान खान के सामने अपना एक रैप सॉन्ग परफॉर्म किया। इस पर सलमान ने कहा कि रैप करते समय उनकी आवाज नॉर्मल बातचीत से काफी अलग लग रही है। जवाब में बाली ने बताया कि उन्हें वॉयस मॉड्यूलेशन सिंगर और रैपर बादशाह ने सिखाया है। बादशाह ने ही उन्हें कमर्शियल गाना गाने की सलाह दी थी। इस पर सलमान ने चुटकी लेते हुए कहा, “क्या बादशाह को समझ आया कि उन्होंने क्या समझाया?” जब बाली ने बादशाह का बचाव किया तो सलमान ने हंसते हुए दोहराया, “लेकिन उसको भी तो समझ आना चाहिए कि वह क्या समझा रहा है।” सोहेल की पूर्व पत्नी पर उठाए सवाल शो से जुड़ा एक नया प्रोमो भी सामने आया है, जिसमें सलमान सोहेल से पूछ रहे हैं कि क्या तुम अभी भी सीमा की बात सुनते हो। इसके बाद उन्होंने कहा- पता नहीं कहना चाहिए या नहीं। लेकिन मेरे महान भाई ने सारा कसूर अपने ऊपर ले लिया, लेकिन एक भाई के रूप में मैं जानता हूं कि इसने कितनी कोशिश की। मैं जानता हूं कि हमने क्या देखा है। पूरे समय ये अपने ऊपर चीजें लेता गया। बता दें कि सोहेल खान की पूर्व पत्नी सीमा सचदेह भी शो में बतौर वाइल्ड कार्ड कंटेस्टेंट पहुंची थीं। जब शो में सीमा की एंट्री हुई, तब सोहेल ने उनकी तारीफ की थी। होस्ट कुणाल खेमू ने सोहेल से पूछा था कि सीमा को शो में देखकर उन्हें कैसा लग रहा है। इस पर सोहेल खान ने कहा था कि उन्होंने सीमा के साथ अपनी जिंदगी के 25 साल बिताए हैं। उन्होंने सीमा को एक खूबसूरत और अच्छे दिल वाली महिला बताया। सोहेल ने यह भी कहा था कि अगर उनके रिश्ते में कभी कोई गलती हुई होगी, तो वह उनकी तरफ से हुई होगी। जेल के दिनों को याद कर भावुक हुए सलमान इस दौरान सलमान खान ने अपने जेल के अनुभव पर भी बात की। उन्होंने सोहेल और दूसरे इनमेट्स से कहा, सालं पहले, जब मैं जेल गया था तो सामने सलाखें थीं। वहां एक साथ 50-60-60 के लिए एक बाथरूम था। इंडियन स्टाइल कमोड था, जहां छिपकली थी। वहां पूरे समय ऊपर तक गंदगी भरी होती थी। शो में सलमान ने सोहेल के वजन घटने पर सवाल किया। जब दूसरे कंटेस्टेंट्स ने बताया कि सोहेल ने 12 किलो वजन कम किया है, तो सलमान ने बताया कि उन्होंने भी 16 किलो वजन घटाया है। शो अलायंस के बारे में-
Source link
सलमान खान ने रैपर बादशाह का मजाक उड़ाया:बाली से बोले- क्या बादशाह को खुद समझ आता है; रियलिटी शो 'अलायंस' में पहुंचे थे | ACTPnews

Previous Post
Next Post
Leave a Reply
Latest News
Search the Archives
Access over the years of investigative journalism and breaking reports
You May Have Missed
-

बिग बॉस में क्या सलमान के साथ नजर आएंगे शाहरुख:सलमान बोले- जो करण-अर्जुन में हुआ था वही दोबारा होगा; 6 सितंबर से शुरू होगा शो | ACTPnews
-

महबूबा उल्टा तिरंगा पकड़कर धरने पर बैठीं:धारा 370 की बहाली की मांग की, श्रीनगर में कहा- 5 अगस्त नहीं भूल सकते | ACTPnews
-
-

यूपी के चुनाव में क्या होगी BJP की रणनीति, क्या राम मंदिर जैसे मुद्दे बनेंगे मुसीबत? Coffee Par Kurukshetra में देखें पूरी चर्चा | ACTPnews
-









