नई दिल्ली18 मिनट पहले
- कॉपी लिंक
नई दिल्ली में पुस्तक विमोचन कार्यक्रम के दौरान संबोधित करते राहुल गांधी।
लोकसभा में विपक्ष के नेता राहुल गांधी ने मंगलवार को कहा कि देश के छात्र दर्द में हैं। उन्हें PM नरेंद्र मोदी की माफी की जरूरत नहीं है, बल्कि वे चाहते हैं कि PM अपनी सरकार के कामों के लिए माफी मांगें।
उन्होंने कहा- छात्र सड़कों पर इसलिए हैं, क्योंकि RSS देश का इतिहास बदलने की कोशिश कर रहा है। भारत अपने इतिहास के कुचले जाने को बर्दाश्त नहीं करेगा।
राहुल गांधी मंगलवार को पूर्व कांग्रेस सांसद वाइको की किताब के विमोचन कार्यक्रम में बोल रहे थे।

पूर्व सांसद वाइको की किताब का विमोचन करते राहुल गांधी।
छात्रों के पास काम नहीं, परीक्षा में निष्पक्षता चाहते हैं
राहुल ने कहा, “हम अजीब दौर से गुजर रहे हैं, जहां छात्र सड़कों पर हैं, उनके पास काम नहीं है और वे परीक्षाओं में निष्पक्षता तथा एक बेहतर शिक्षा प्रणाली की मांग कर रहे हैं।
दूसरी तरफ PM उन्हें माफ कर रहे हैं। नहीं पता कि PM को यह विचार कहां से आता है कि वे उन्हें या भारत के भविष्य को माफ कर सकते हैं।”

हर राज्य के साथ निष्पक्ष व्यवहार हो- राहुल
- राहुल गांधी ने दावा किया कि PM या RSS के पीछे एक खतरनाक विचार है।
- कुछ ऐसे नासमझ लोग हैं जो तमिल, मराठी और बंगाली लोगों को नहीं समझते और कहते हैं कि इनमें से कोई भी इतिहास या कल्पना काम की नहीं है।
- संविधान में स्पष्ट लिखा है कि इंडिया, यानी भारत, राज्यों का एक संघ है और राज्य भारत के लोगों की अभिव्यक्ति हैं।
सैनिक स्कूलों में RSS की दखल बढ़ रही
राहुल गांधी ने मंगलवार को ही रक्षा मामलों की संसदीय स्थायी समिति की बैठक में मीडिया रिपोर्ट्स का हवाला देते हुए कहा कि सैनिक स्कूलों में RSS की दखल बेवजह बढ़ रही है।
इस पर समिति के चेयरमैन राधा मोहन सिंह ने राहुल से अपने दावे के समर्थन में दस्तावेज पेश करने को कहा है। चेयरमैन ने स्पष्ट किया कि राहुल जो भी दस्तावेज देंगे, उन्हें स्पष्टीकरण के लिए संबंधित मंत्रालय के पास भेजा जाएगा।
RSS पर पहले भी बयान देते रहे हैं राहुल
25 अक्टूबर 2025- कोलंबिया की EIA यूनिवर्सिटी में ‘द फ्यूचर इज टुडे’ कॉन्फ्रेंस में कहा कि RSS और भाजपा की विचारधारा के मूल में कायरता है।
19 दिसंबर 2025- जर्मनी के बर्लिन में ओवरसीज इंडियन कांग्रेस के कार्यक्रम में कहा कि RSS चीफ खुले तौर पर कह रहे हैं कि सच्चाई का कोई महत्व नहीं है, शक्ति महत्वपूर्ण है। यही उनमें और हममें अंतर है।
19 जनवरी 2026- केरल के कोच्चि में कांग्रेस कार्यकर्ताओं के बीच कहा कि RSS और BJP चाहती है कि जनता सवाल न करे और चुप रहे, ताकि यह कुछ बिजनेसमैन के हाथों देश को बेच सकें।
————————————
ये खबर भी पढ़ें:
राहुल बोले- छात्रों को पीएम की माफी की जरूरत नहीं:बल्कि उन्हें माफी मांगनी चाहिए; NEET में जान गंवाने वाले बच्चों के परिजनों से मिले
चेन्नई।

राहुल गांधी ने शनिवार को चेन्नई में छात्र और उनके पैरेंट्स से मुलाकात की।
राहुल गांधी ने शनिवार को चेन्नई में स्टूडेंट्स और NEET में जान गंवाने वाले बच्चों के परिजन से मुलाकात की। इसके बाद उन्होंने X पर पोस्ट कर लिखा- स्टूडेंट्स को पीएम की माफी की जरूरत नहीं, बल्कि उन्हें स्टूडेंट्स से माफी मांगनी चाहिए। पढ़ें पूरी खबर…














