सारांश जैन ने 33 साल की उम्र में किया डेब्यू, श्रीलंका के खिलाफ दूसरे टेस्ट में मिला मौका | ACTPnews

सारांश जैन ने 33 साल की उम्र में किया डेब्यू, श्रीलंका के खिलाफ दूसरे टेस्ट में मिला मौका


भारत और श्रीलंका के बीच टेस्ट सीरीज का दूसरा मैच SSC कोलंबो में खेला जा रहा है। इस मैच में टीम इंडिया के प्लेइंग XI में बदलाव हुआ है। 33 साल के ऑलराउंडर सारांश जैन को इस मैच में डेब्यू करने का मौका मिला है। दूसरे टेस्ट मैच के टॉस से पहले टीम इंडिया के दिग्गज ऑलराउंडर रवींद्र जडेजा ने सारांश को डेब्यू कैप दिया। पिछले कुछ समय से फर्स्ट क्लास क्रिकेट में उनका प्रदर्शन काफी अच्छा रहा है। हालिया प्रदर्शन को देखने के बाद ही सारांश को टीम इंडिया के लिए डेब्यू करने का मौका मिला है। उन्हें कुलदीप यादव की जगह टीम में शामिल किया गया है।

शुभमन गिल ने सारांश जैन को लेकर क्या कहा?

दूसरे टेस्ट मैच की बात करें तो टीम इंडिया के कप्तान शुभमन गिल ने इस मैच में भी टॉस जीता है और उन्होंने पहले बल्लेबाजी का फैसला किया है। टॉस के वक्त टीम इंडिया के कप्तान ने कहा कि कुलदीप यादव को इन्फेक्शन हो गया है, इसलिए वे यह मैच नहीं खेल पा रहे हैं और उनकी जगह सारांश जैन भारत के लिए डेब्यू कर रहे हैं। गॉल टेस्ट में मिली जीत पर बात करते हुए उन्होंने कहा कि वे इसे 10 में से 9 नंबर देंगे, क्योंकि सुधार की गुंजाइश हमेशा बनी रहती है। उनके मुताबिक टीम ने काफी अच्छा प्रदर्शन किया, लेकिन कुछ एरिया थे जहां टीम को सुधार करने की जरूरत है।

फर्स्ट क्लास क्रिकेट में कैसा रहा है सारांश जैन का प्रदर्शन?

सारांश ने 2014 में तमिलनाडु टीम के खिलाफ अपना फर्स्ट क्लास डेब्यू किया था। उन्होंने अब तक कुल 54 मैच खेले हैं। वहां उन्होंने गेंदबाजी करते हुए 97 पारियों में 188 विकेट हासिल किए हैं। उनका गेंदबाजी औसत 27.30 और इकॉनमी रेट 3.01 का रहा है। इस दौरान उन्होंने 10 बार मैच की एक पारी में 4 विकेट और 10 बार 5 विकेट लेने का कारनामा किया है। उनका बेस्ट प्रदर्शन 75 रन देकर 6 विकेट का रहा है। वहीं, बल्लेबाजी की बात करें तो उन्होंने 85 पारियों में कुल 2223 रन बनाए हैं, जिसमें 2 शतक और 14 अर्धशतक शामिल हैं।

दूसरे टेस्ट के लिए दोनों टीमों की प्लेइंग XI

भारत: यशस्वी जयसवाल, केएल राहुल, देवदत्त पडिक्कल, शुभमन गिल (कप्तान), ऋषभ पंत (विकेटकीपर), रवींद्र जड़ेजा, ध्रुव जुरेल, सारांश जैन, मानव सुथार, मोहम्मद सिराज, प्रसिद्ध कृष्णा

श्रीलंका: लाहिरू उदारा, कामिल मिशारा, पसिंदु सोरियाबंदरा, कामिंडु मेंडिस, धनंजय डी सिल्वा (कप्तान), सोनल दिनुशा, निरोशन डिकवेला (डब्ल्यू), केशरा नुवांथा, प्रभात जयसूर्या, लाहिरू कुमारा, असिथा फर्नांडो।

यह भी पढ़ें

मार्नस लाबुशेन के खराब फॉर्म से तंग आए रिकी पोंटिंग, कहा- अब किसी और को मौका देने का समय है

वैभव सूर्यवंशी का फर्स्ट क्लास क्रिकेट में कैसा रहा है प्रदर्शन? 8 मैचों में एक भी सेंचुरी नहीं

Latest Cricket News

function loadFacebookScript(){
!function (f, b, e, v, n, t, s) {
if (f.fbq)
return;
n = f.fbq = function () {
n.callMethod ? n.callMethod.apply(n, arguments) : n.queue.push(arguments);
};
if (!f._fbq)
f._fbq = n;
n.push = n;
n.loaded = !0;
n.version = ‘2.0’;
n.queue = [];
t = b.createElement(e);
t.async = !0;
t.src = v;
s = b.getElementsByTagName(e)[0];
s.parentNode.insertBefore(t, s);
}(window, document, ‘script’, ‘//connect.facebook.net/en_US/fbevents.js’);
fbq(‘init’, ‘1684841475119151’);
fbq(‘track’, “PageView”);
}

window.addEventListener(‘load’, (event) => {
setTimeout(function(){
loadFacebookScript();
}, 7000);
});



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Search the Archives

Access over the years of investigative journalism and breaking reports