सुनील शेट्टी ने हाल ही में बताया है कि उनकी 15 महीने की नातिन इवारा प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की भक्त है। वो रोज उनकी तस्वीर देखती है और उन्हें गणेश मंदिर पर चढ़े लड्डू लाकर खिलाती है। सुनील शेट्टी ने हाल ही में टाइम्स नाऊ को दिए इंटरव्यू में कहा है, ‘मैंने हमेशा कहा है कि मैं नरेंद्र मोदी का बहुत बड़ा फैन हूं। मैं किसी पार्टी की बात नहीं कर रहा, मैं लीडर की बात कर रहा हूं, जो मुझमें जोश भरता है। मुझे जितना मेरे देश से प्यार है, उतना उस इंसान से प्यार है। उनमें कुछ तो बात है। आप मानोगे नहीं, मेरी पोती 15 महीने की है। उसकी नैनी ने एक बार एयरपोर्ट में उसे उनकी (मोदी जी की) तस्वीर दिखाई थी। आज वो हर रोज सुबह आती है, उसके पास एक साईं बाबा की बुक है, जिसमें मोदी जी की बड़ी सी फोटो है, वो उसे खोलती है, मोदी जी-मोदी जी बोलती है।’ आगे उन्होंने कहा, ‘वो रोज गणपति की मूर्ति के पास जाती है, वहां से लड्डू लेकर आती और उन्हें खिलाती है। न मैंने कभी बोला, न नैनी ने कुछ बोला। नैनी ने सिर्फ उसे फोटो दिखाई थी। कुछ तो बात होगी। कुछ तो है। वो अकेली बच्ची नहीं है। हमने आज तक उसे एक वर्ड नहीं कहा, लेकिन फिर भी वो मोदी जी बोलती है। उनमें कुछ तो जादुई है। मुझ पर उनका जादू तब शुरू हुआ, जब मैं पहली बार उनसे अहमदाबाद में मिला, मैं वहां किसी काम से गया था। ये 2010 की बात है।’ वेलकम टू द जंगल में नजर आए सुनील शेट्टी सुनील शेट्टी की फिल्म वेलकम टू द जंगल 26 जून को सिनेमाघरों में रिलीज हुई है। फिल्म में अक्षय कुमार, रवीना टंडन, जैकलीन फर्नांडिस, दिशा पाटनी, परेश रावल, राजपाल यादव समेत कई कलाकार हैं। फिल्म ने पहले ही दिन भारत में 15 करोड़ रुपए का नेट बॉक्स ऑफिस ओपनिंग कलेक्शन किया है। वहीं फिल्म ने वर्ल्डवाइड 29 करोड़ की कमाई की है। इस फिल्म का क्लैश हॉलीवुड फिल्म सुपर गर्ल से हुआ है। 15 महीने की हैं सुनील शेट्टी की नातिन इवारा सुनील शेट्टी की बेटी और एक्ट्रेस अथिया शेट्टी ने 23 जनवरी 2023 में क्रिकेटर के.एल.राहुल से शादी की थी। शादी के बाद मार्च 2025 में अथिया ने बेटी इवारा को जन्म दिया था। अथिया, बेटी के लिए नो फोटो पॉलिसी फॉलो करती हैं। उन्होंने आज तक बेटी की झलक नहीं दिखाई है।
Source link
सुनील शेट्टी की नातिन करती है नरेंद्र मोदी की पूजा:कहा- साईं बाबा की तस्वीर के पास है मोदी जी की तस्वीर, मंदिर के लड्डू खिलाती है | ACTPnews

Previous Post
Next Post
Leave a Reply
Latest News
Search the Archives
Access over the years of investigative journalism and breaking reports











