सोने की खदान धंसने से बड़ा हादसा, मलबे में दबे कई मजदूर, 30 की मौत | ACTPnews

सोने की खदान धंसने से बड़ा हादसा, मलबे में दबे कई मजदूर, 30 की मौत


बैंगुई, सेंट्रल अफ़्रीकन रिपब्लिक : सेंट्रल अफ़्रीकन रिपब्लिक के पश्चिमी हिस्से में सोने की एक खदान अचानक ढह गई। इस हदासे में कम से कम 30 खनिकों की मौत हो गई और कई अन्य लोग फंस गए। मौके पर राहत और बचाव का काम जारी है। खदान में फंसे हुए खनिकों को निकालने की कोशिश की जा रही है।

नाना-मामबेरे प्रीफेक्चर के अब्बा इलाके खदान ढही

इस हादसे में बाल-बाल बचे एक खनिक फ्लोरियन गागुएंडे के अनुसार नाना-मामबेरे प्रीफेक्चर के अब्बा इलाके में यह घटना हुई। उसने बताया कि यह एक पारंपरिक खदान थी और तकनीकों का कम इस्तेमाल किया जाता था।  उन्होंने बताया कि बचावकर्मी फंसे हुए अन्य खनिकों की तलाश कर रहे हैं, लेकिन उनके जीवित मिलने की संभावना कम होती जा रही है।

खदान से निकाले गए 30 शव, तलाश जारी

वहीं इलाके के डिप्टी मेयर, सुलेमान बी ने कहा कि बचावकर्मी और स्थानीय लोग कई घंटों की मशक्कत के बाद ढही हुई खदान से 30 शव निकालने में सफलता मिली। घायल खनिकों का इलाज पास के अस्पताल में किया जा रहा है। उन्होंने कहा, “यह भयानक है और हम स्वयंसेवी संगठनों और आम लोगों से भी मदद की अपील कर रहे हैं ताकि उन लोगों को गड्ढे से बाहर निकाला जा सके जो खुद बाहर नहीं आ पा रहे हैं।”

सरकारी प्रवक्ता एवरिस्ट नगामाना ने हादसे के पीड़ितों के परिवारों के प्रति अपनी संवेदना व्यक्त की है। उन्होंने कहा कि अधिकारी प्रभावित लोगों को राहत और सहायता प्रदान करने के लिए कड़ी मेहनत कर रहे हैं।

घटनास्थल पर अफरा-तफरी का माहौल

वहीं घटनास्थल का जो फुटेज सामने आया है, उसमें अफरा-तफरी के बीच बचाव कार्य होते दिख रहे हैं। कीचड़ से सने ज़्यादातर युवा पुरुष और महिला खनिक गड्ढे से एक शव निकालते हुए दिख रहे हैं, जबकि दर्जनों अन्य खनिक और मज़दूर विशाल साइट पर इधर-उधर बिखरे हुए हैं और कुछ लोग मदद के लिए चिल्ला रहे हैं।

अक्सर होते रहते हैं हादसे

बता दें कि सेंट्रल अफ़्रीकन रिपब्लिक में पारंपरिक खदानों के ढहने की घटनाएं आम हैं। इस इलाके में हजारों लोग छोटे पैमाने पर खनन का काम करते हैं। यह काम जोखिम भरा है क्योंकि खनिकों के पास आमतौर पर पर्याप्त सुरक्षा नहीं होती, तकनीकी का अभाव है और अक्सर इस तरह के हादसे जानलेवा साबित होते हैं। बता दें कि इससे पहले जनवरी 2025 में दक्षिण अफ़्रीका में एक बड़ा खनन हादसा हुआ था। खदान में फंसने से कम से कम 100 अवैध खनिकों की मौत हो गई थी। ये सभी मजदूर एक सोने की खदान में अवैध रूप से खनन कर रहे थे।  (AP)

ये भी पढ़ें:

जिम्बाब्वे में फेरी पलटने से 72 लोगों की मौत, इनमें 18 बच्चे भी शामिल, 90 की जगह 153 लोगों को ले जा रही थी नाव

function loadFacebookScript(){
!function (f, b, e, v, n, t, s) {
if (f.fbq)
return;
n = f.fbq = function () {
n.callMethod ? n.callMethod.apply(n, arguments) : n.queue.push(arguments);
};
if (!f._fbq)
f._fbq = n;
n.push = n;
n.loaded = !0;
n.version = ‘2.0’;
n.queue = [];
t = b.createElement(e);
t.async = !0;
t.src = v;
s = b.getElementsByTagName(e)[0];
s.parentNode.insertBefore(t, s);
}(window, document, ‘script’, ‘//connect.facebook.net/en_US/fbevents.js’);
fbq(‘init’, ‘1684841475119151’);
fbq(‘track’, “PageView”);
}

window.addEventListener(‘load’, (event) => {
setTimeout(function(){
loadFacebookScript();
}, 7000);
});



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *