हिमाचल के ऊना में हीटवेव, तापमान 43.2॰C पहुंचा:कल से 6 दिन तक बारिश, अगले 48 घंटे भारी ओलावृष्टि-तूफान का ऑरेंज अलर्ट | ACTPnews

हिमाचल के ऊना में हीटवेव, तापमान 43.2॰C पहुंचा:कल से 6 दिन तक बारिश, अगले 48 घंटे भारी ओलावृष्टि-तूफान का ऑरेंज अलर्ट

हिमाचल प्रदेश के ऊना जिला में आज हीटवेव महसूस की गई। इससे दिन के वक्त लोगों का घरों से बाहर निकलना मुश्किल हो गया। यहां का अधिकतम तापमान सामान्य से 4.8 डिग्री ज्यादा के साथ 43.2 डिग्री पहुंच गया है। राज्य के 11 शहरों का तापमान 35 डिग्री या इससे अधिक हो गया है। मौसम विभाग (IMD) के अनुसार- आज रात से गर्मी से राहत मिलेगी। राज्य में आज रात से वेस्टर्न डिस्टरबेंस एक्टिव हो रहा है। इसका असर आगले छह दिन तक रहेगा। खासकर 11 से 13 जून तक राज्य के अधिकांश भागों में तेज बारिश होगी। कांगड़ा, कुल्लू, मंडी और शिमला जिला में कल और परसों भारी ओलावृष्टि व तूफान का ऑरेंज अलर्ट दिया गया है। लाहौल स्पीति और किन्नौर को छोड़कर अन्य सभी जिलो में यलो अलर्ट की चेतावनी दी गई है। इस दौरान कुछेक क्षेत्रों में 50 किलोमीटर प्रति घंटा की रफ्तार से तेज हवाएं चलने का पूर्वानुमान है। 14 से 16 जून के बीच वेस्टर्न डिस्टरबेंस थोड़ा कमजोर जरूर पड़ेगा,लेकिन राज्य के कुछेक भागों में हल्की बारिश जारी रहने की संभावना है। राज्य के कई भागों में बीती रात और आज सुबह के वक्त भी बारिश हुई। सराहन में 30 मिमी बारिश सराहन में सबसे ज्यादा 30.0 मिमी, पालमपुर में 9.4, रोहड़ू 8.0, मनाली 6.0, कोटखाई 5.2 और जोगेंद्रनगर 1.0 मिमी बारिश हुई। इससे रात के तापमान में हल्की गिरावट दर्ज की गई। पर्यटन स्थलों पर मौसम सुहावना बेशक, मैदानी इलाकों में गर्मी में इजाफा हुआ है, लेकिन कुछेक भागों में हल्की बारिश के बाद पहाड़ों पर मौसम सुहावना हो गया है। इससे देशभर से पहाड़ो पर पहुंच रहे टूरिस्ट सुहावने मौसम का आनंद उठा रहे हैं। राज्य के सबसे मशहूर पर्यटन स्थल शिमला का अधिकतम तापमान 28.3, मनाली का 28, कुफरी 23 और नारकंडा का 21 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Search the Archives

Access over the years of investigative journalism and breaking reports