हिमाचल में दिनभर खराब रहा मौसम:मनाली-कल्पा में बूंदाबांदी, लाहौल की चोटियों पर हल्का हिमपात; 11 जून तक बारिश के आसार | ACTPnews

हिमाचल में दिनभर खराब रहा मौसम:मनाली-कल्पा में बूंदाबांदी, लाहौल की चोटियों पर हल्का हिमपात; 11 जून तक बारिश के आसार

हिमाचल की राजधानी शिमला समेत राज्य के अधिकांश भागों में आज मौसम दिनभर खराब रहा। मनाली में सुबह के वक्त हल्की बूंदाबांदी, लाहौल की ऊंची चोटियों पर हल्का हिमपात और कल्पा में बूंदाबांदी जरूर हुई। मगर अन्य भागों में या तो आसमान में बादल छाए रहे या फिर हल्की धूप खिली। शिमला में खराब मौसम के कारण आज अधिकतम तापमान सामान्य से 3.2 डिग्री नीचे गिरने के बाद 22.6 डिग्री रह गया है। कल्पा का पारा सामान्य से 5.3 डिग्री लुढ़कने के बाद 17.1 डिग्री, केलांग का नॉर्मल से 7.1 डिग्री कम होने के बाद 15.9 डिग्री, मनाली का 4.5 डिग्री कम होने के बाद 21.8 डिग्री, कांगड़ा का -4.2 डिग्री लुढ़कने के बाद 34.5 डिग्री और भुंतर का 3.5 डिग्री गिरने के बाद 30.2 डिग्री सेल्सियस रह गया है। भारी ओलावृष्टि का था ऑरेंज अलर्ट मौसम विभाग (IMD) ने आज तेज बारिश के साथ आंधी और तूफान का ऑरेंज अलर्ट जारी कर रखा था। IMD की माने तो राज्य में अगले छह दिन तक बारिश जारी रहेगी। कल यानी 6 जून को चंबा, कांगड़ा और कुल्लू जिला में आंधी व तूफान का यलो अलर्ट दिया गया है। परसों से वेस्टर्न डिस्टरबेंस थोड़ा कमजोर जरूर पड़ेगा, लेकिन मौसम साफ रहने के आसार नहीं है। इस दौरान कुछेक भागों में हल्की बारिश हो सकती है। 11 जून को वेस्टर्न डिस्टरबेंस स्ट्रांग होगा 11 जून को वेस्टर्न डिस्टरबेंस दोबारा स्ट्रांग होगा। इससे राज्य के अधिकांश भागों में बारिश का पूर्वानुमान है। कई जगह तेज तूफान चलने का पूर्वानुमान है। एक सप्ताह में सामान्य से 6 फीसदी ज्यादा बारिश प्रदेश में बीते एक सप्ताह के दौरान भी सामान्य से 6 फीसदी अधिक बारिश हो चुकी है। पहाड़ों पर इससे मौसम सुहावना हो गया है। राज्य के अधिकांश शहरों का तापमान इससे सामान्य से नीचे गिरा है। प्रदेशवासियों समेत राज्य के विभिन्न पर्यटन स्थलों पर आने वाले टूरिस्ट ने भी इससे गर्मी से राहत की सांस ली है। अगले एक सप्ताह भी मौसम खराब रहेगा।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Search the Archives

Access over the years of investigative journalism and breaking reports