हूतियों ने रियाद और यानबू में किए हमले, एयरपोर्ट के पास दिखा धुएं का गुबार, सऊदी अरब में अलर्ट जारी | ACTPnews

हूतियों ने रियाद और यानबू में किए हमले, एयरपोर्ट के पास दिखा धुएं का गुबार, सऊदी अरब में अलर्ट जारी


सऊदी राजधानी के कुछ हिस्सों में शनिवार को ज़ोरदार धमाकों की आवाज़ सुनाई दी। हूतियों ने दावा किया कि उन्होंने सऊदी अरब की राजधानी रियाद में “संवेदनशील ठिकानों” और रेड सी के पोर्ट शहर यानबू में  हमले किए हैं। इससे पहले सऊदी अरब में दुश्मनों के हवाई हमले के संभावित ख़तरे की चेतावनी जारी की गई थी। इसके बाद रियाद के किंग खालिद इंटरनेशनल एयरपोर्ट के पास काले धुएं का गुबार और आग की लपटें देखी गईं। सऊदी सिविल डिफेंस ने रियाद और राजधानी के पूर्व में स्थित शहर अल-खर्ज के निवासियों को हवाई हमलों से संभावित ख़तरे के बारे में चेतावनी देते हुए अलर्ट भेजे थे। 




हूती मिलिट्री के प्रवक्ता याह्या सरी ने कहा कि ग्रुप ने बैलिस्टिक और क्रूज़ मिसाइलों और ड्रोन का इस्तेमाल करके दो ऑपरेशन किए। उन्होंने बताया कि एक ऑपरेशन में रियाद में “संवेदनशील ठिकानों” को और दूसरे में यानबू में अरामको की सुविधाओं को निशाना बनाया गया।

देखें वीडियो

तस्वीरों और वीडियो में एयरपोर्ट के पास काले धुएं का एक बड़ा गुबार उठता हुआ और फ्यूल टैंक जैसी चीज़ों के पीछे आग की लपटें दिखाई दीं। AFP के एक पत्रकार ने भी एयरपोर्ट के पास अरामको के एक फ्यूल टैंक में आग लगी देखी, जबकि फायरफाइटर्स आग बुझाने की कोशिश करते दिखे। रियाद के दो निवासियों ने AFP को बताया कि उन्होंने एयरपोर्ट की तरफ काला धुआं और आग देखी। एक निवासी ने AFP को बताया, “हमने एयरपोर्ट की तरफ काला धुआं और आग देखी।”

रियाद एयरपोर्ट पर उड़ानें प्रभावित

इस घटना के बाद किंग खालिद इंटरनेशनल एयरपोर्ट पर उड़ानें प्रभावित रहीं। FlightRadar24 ने एयरपोर्ट पर उड़ानों के रद्द होने और देरी की जानकारी दी और अपने ‘डिसरप्शन इंडेक्स’ पर इसे 5.0 का स्कोर दिया, जो सबसे ज़्यादा लेवल है। इसका मतलब है “लंबी देरी और कई उड़ानों के रद्द होने जैसी बड़ी समस्याएं हैं।”

स्थानीय लोगों ने सुबह के अलर्ट के बाद और धमाके सुनाई देने की बात भी कही। रियाद के ओलाया इलाके में रॉयटर्स के एक पत्रकार ने ‘ऑल-क्लियर’ जारी होने से पहले धमाकों की आवाज़ सुनी। सऊदी अधिकारियों ने हवाई हमले के खतरे का अलर्ट जारी किया। ये अलर्ट रात भर में तब जारी किए गए जब सऊदी अरब के खिलाफ यमन के हूती समूह के हमलों में तेज़ी आई।

रियाद में पहला अलर्ट जारी हुआ 

जुलाई में हूती समूह के साथ तनाव बढ़ने के बाद रियाद में ये पहला अलर्ट था। इस समूह ने रियाद के खिलाफ समुद्री नाकेबंदी की घोषणा करने के बाद सऊदी अरब पर हमले शुरू किए हैं, जिसमें लाल सागर में सऊदी जहाजों को भी निशाना बनाया गया है। हालांकि, सऊदी अधिकारियों ने तुरंत हवाई खतरे के स्रोत की पहचान नहीं की और न ही सार्वजनिक रूप से इस बात की पुष्टि की कि हवाई अड्डे के पास लगी आग हूती हमले के कारण लगी थी। सऊदी सरकार के मीडिया ऑफिस ने भी धुएं और रात भर मिले अलर्ट के बारे में तुरंत कोई जवाब नहीं दिया।

ये भी पढ़ें:

मक्का पर हमला हुआ… तो आखिरी सांस तक सऊदी का साथ देंगे, पाकिस्तान ने क्यों पलटी मारी

function loadFacebookScript(){
!function (f, b, e, v, n, t, s) {
if (f.fbq)
return;
n = f.fbq = function () {
n.callMethod ? n.callMethod.apply(n, arguments) : n.queue.push(arguments);
};
if (!f._fbq)
f._fbq = n;
n.push = n;
n.loaded = !0;
n.version = ‘2.0’;
n.queue = [];
t = b.createElement(e);
t.async = !0;
t.src = v;
s = b.getElementsByTagName(e)[0];
s.parentNode.insertBefore(t, s);
}(window, document, ‘script’, ‘//connect.facebook.net/en_US/fbevents.js’);
fbq(‘init’, ‘1684841475119151’);
fbq(‘track’, “PageView”);
}

window.addEventListener(‘load’, (event) => {
setTimeout(function(){
loadFacebookScript();
}, 7000);
});



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Latest News

View All

Search the Archives

Access over the years of investigative journalism and breaking reports

You May Have Missed