बॉलीवुड एक्टर सलमान खान के भाई और फिल्ममेकर अरबाज खान की सुरक्षा में चूक का मामला सामने आया है। कोलकाता में एक कार्यक्रम के दौरान एक शख्स जबरन अरबाज खान की खड़ी कार के अंदर घुसकर बैठ गया। इसके बाद वहां मौजूद सुरक्षाकर्मियों ने मुस्तैदी दिखाते हुए उस शख्स को गाड़ी से खींचकर बाहर निकाला। इस दौरान सुरक्षाकर्मियों और उस शख्स के बीच काफी धक्का-मुक्की हुई और सुरक्षाकर्मियों ने उसकी पिटाई भी कर दी। इस दौरान अरबाज भी वहां असहज दिखाई दिए। इस पूरी घटना का एक वीडियो सोशल मीडिया पर सामने आया है। दरवाजा खोलकर अंदर बैठ गया था युवक
सोशल मीडिया पर सामने ये वीडियो के मुताबिक, यह घटना कोलकाता की है जहां अरबाज खान किसी इवेंट के सिलसिले में पहुंचे थे। जब अरबाज की लग्जरी कार बाहर खड़ी थी, तभी भीड़ में से एक युवक सुरक्षा घेरा तोड़कर कार के पास पहुंच गया। उसने अचानक कार का दरवाजा खोला और जबरन अंदर बैठ गया। युवक की इस हरकत से वहां अफरा-तफरी मच गई और आस-पास मौजूद लोग चिल्लाने लगे। सुरक्षाकर्मियों ने युवक को कार से खींचा, जमकर हुई बहस
युवक को कार के अंदर बैठता देख अरबाज खान के निजी सुरक्षाकर्मी और वहां तैनात बाउंसर्स तुरंत एक्शन में आ गए। उन्होंने तुरंत कार का गेट खोला और युवक को पकड़कर बाहर खींच लिया। वीडियो में देखा जा सकता है कि काले रंग के कपड़ों में तैनात सुरक्षाकर्मियों ने युवक को पकड़कर कार से दूर किया। इस दौरान वहां मौजूद भीड़ में से कुछ लोग ‘इसको मारो’ चिल्लाते हुए भी सुनाई दे रहे हैं। भीड़ को हटाने के लिए बाउंसर्स ने की धक्का-मुक्की
घटना के समय कार के आस-पास भारी भीड़ जमा थी, जो अपने मोबाइल से वीडियो बना रही थी। सुरक्षाकर्मियों ने स्थिति को बिगड़ता देख युवक को पकड़कर एक तरफ कर दिया और भीड़ को पीछे धकेलना शुरू किया। वीडियो में साफ दिख रहा है कि सुरक्षाकर्मी बेहद गुस्से में थे और उन्होंने युवक को पकड़कर भीड़ से दूर ले जाकर उसकी पिटाई भी की। इसके बाद अरबाज खान की गाड़ी को वहां से सुरक्षित रवाना किया गया। 2023 में हुई अरबाज खान की दूसरी शादी
वर्कफ्रंट और पर्सनल लाइफ की बात करें तो अरबाज खान पिछले कुछ समय से अपनी निजी जिंदगी को लेकर चर्चा में रहे हैं। उन्होंने दिसंबर 2023 में मेकअप आर्टिस्ट शूरा खान से दूसरी शादी की थी। इस निकाह में उनका पूरा परिवार और करीबी दोस्त शामिल हुए थे। अरबाज खान अक्सर शूरा खान के साथ अलग-अलग इवेंट्स और एयरपोर्ट पर स्पॉट किए जाते हैं। बता दें की अरबाज और उनकी पहली पत्नी मलाइका अरोरा का 2017 में तलाक हो गया था। ये खबर भी पढ़ें ‘कुमकुम भाग्य’ एक्ट्रेस संचिता उगले ने सुसाइड किया:साड़ी का फंदा बनाकर फांसी लगाई, पंखे से लटकी मिली बॉडी; मौत से कुछ घंटे पहले रील पोस्ट की टीवी एक्ट्रेस संचिता उगले ने सोमवार को सुसाइड कर लिया। वे 22 साल की थीं। पुलिस ने बताया कि एक्ट्रेस का शव घर में सीलिंग फैन से लटका मिला। उन्होंने साड़ी का फंदा बनाकर फांसी लगाई। पूरी खबर पढ़ें…
Source link
अरबाज खान की कार में जबरन घुसा शख्स:सुरक्षाकर्मियों ने खींचकर बाहर निकाला और पीटा; असहज नजर आए एक्टर | ACTPnews

Previous Post
Next Post
Leave a Reply
Latest News
Search the Archives
Access over the years of investigative journalism and breaking reports











