आंध्र प्रदेश में कोरोना से व्यक्ति की मौत:4 दिन इलाज चला, दोनों फेफड़े खराब हो गए थे; दो जिलों में 5 पॉजिटिव केस मिले | ACTPnews

आंध्र प्रदेश में कोरोना से व्यक्ति की मौत:4 दिन इलाज चला, दोनों फेफड़े खराब हो गए थे; दो जिलों में 5 पॉजिटिव केस मिले

आंध्र प्रदेश के कडप्पा में 46 साल के एक व्यक्ति की कोविड-19 से मौत हो गई। व्यक्ति को पिछले महीने 24 जून को वेल्लोर के CMC अस्पताल में भर्ती कराया गया था। जांच में उसे निमोनिया पाया गया। कोविड की आशंका पर 26 जून को टेस्ट किया गया, जिसमें रिपोर्ट पॉजिटिव आई। जांच में पता चला कि उसके दोनों फेफड़े गंभीर रूप से संक्रमित होकर निमोनिया की चपेट में आ गए थे। इलाज के दौरान 28 जून को उसकी मौत हो गई। जिला चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी रवि बाबू ने बताया कि मृतक शराब पीता था। स्वास्थ्य विभाग के अनुसार, मृतक को सांस फूलने और खांसी की शिकायत के बाद अस्पताल लाया गया था। मृतक के संपर्क में आए लोगों की पहचान कर उनकी ट्रेसिंग भी की जा रही है। स्वास्थ्य विभाग ने इलाके में सैनिटाइजेशन भी शुरू कर दिया है। कडप्पा और तिरुपति में 5 नए पॉजिटिव केस मिले कोरोना से मौत के बाद राज्यभर में समीक्षा कराई गई। इस दौरान कडप्पा और तिरुपति जिलों में 5 और पॉजिटिव मामले सामने आए हैं। मेडिकल एजुकेशन डायरेक्टर (DME) ने राज्य के सरकारी अस्पतालों से आइसोलेशन बेड, ICU बेड, ऑक्सीजन, वेंटिलेटर, दवाइयों, रैपिड टेस्ट किट, एंबुलेंस और मेडिकल स्टाफ की उपलब्धता का ब्यौरा मांगा है। यह खबर लगातार अपडेट की जा रही है…



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *